Breaking

धमतरी में दोस्त की हत्या का बदला लेने की आशंका, चाकू से हमले में युवक की मौत; एक घायल…

धमतरी में ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत कार्रवाई: 740 ग्राम गांजा के साथ महिला गिरफ्तार, स्कूटी समेत ₹48,850 का मशरूका जब्त…

दशहरा से पहले धमतरी पुलिस की कार्रवाई, सार्वजनिक स्थानों पर चाकू लहराने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पायलीखंड खदान से चोरी किए गए 146 हीरे जैसे पत्थर बरामद, भाटापारा का 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी में हेरोइन (चिट्टा) की बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 4.52 लाख रुपये का मशरूका जब्त…

धमतरी में सड़क सुरक्षा एवं हेलमेट जागरूकता रैली, एसपी भावना पांडेय ने दिखाई हरी झंडी…

धमतरी पुलिस की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित, लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण पर जोर….

धमतरी में अवैध शराब तस्करी का खुलासा, 60 पौवा देशी शराब और बाइक समेत 24,800 रुपये का माल जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी सफलता: सिहावा-नगरी में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला फरार आरोपी रायपुर से गिरफ्तार…

दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?

धमतरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: दुर्गा पंडाल के पास से चोरी हुई सीबी शाइन बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी: तेंदुए का आतंक, कारीपानी में दो महिलाओं समेत तीन ग्रामीण घायल; दो जिला अस्पताल रेफर…

यूको बैंक में 530 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक करें आवेदन…

दिवाली पर मिठाई नहीं, 2,000 रुपये से कम में गिफ्ट करें ये टेक गैजेट्स…

PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट…

आपके ईयरबड्स भी हो सकते हैं गंदे, जानें कब और क्यों करें साफ…

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?

क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?

सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा…

शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच…

नवोदय विद्यालय कुरूद में नशामुक्ति और साइबर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए बचाव के उपाय…

धमतरी में गरबा आयोजकों की बैठक, निगम आयुक्त ने सुरक्षा मानकों और यातायात व्यवस्था पर दिए निर्देश…

गंगरेल बांध में जल सत्याग्रह के तीसरे दिन 9 आंदोलनकारियों की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में भर्ती…

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में धमतरी पुलिस की पहल, विद्यार्थियों ने जाना थाने का कामकाज…

धमतरी पुलिस की कार्रवाई: कुरुद में सट्टा खिलाते 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, ₹3,100 नगद जब्त…

रामपुर में पत्नी की हत्या के बाद पति छत पर तमंचा लहराकर करता रहा हंगामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार…

Share

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में शनिवार (22 नवंबर) को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया. थाना सैफनी क्षेत्र के रायपुर मजरा गांव में एक व्यक्ति ने खुलेआम अपनी पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी.

जानकारी के अनुसार, गोली चलने की आवाज के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई. देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी.

घरेलू विवाद बना हत्या की वजह

घटना के तुरंत बाद प्रशासनिक अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे. पुलिस ने मृतका शीला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. बताया जा रहा है कि आरोपी पति रामवीर ने किसी घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी को तमंचे से गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

 

 

पुलिस के सामने तमंचा लहराता रहा आरोपी

जानकारी के अनुसार, हत्याकांड के बाद मामला और गंभीर तब बन गया जब आरोपी पति तमंचा लेकर पड़ोसी के मकान की छत पर चढ़ गया. वह वहां से लगातार तमंचा लहराता रहा और पुलिस को चुनौती देता नजर आया. ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी कई घंटों तक छत पर खड़ा रहा, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया. पुलिस की लगातार कोशिशों और समझाने-बुझाने के बाद ही वह नीचे उतरा.

पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से वारदात में इस्तेमाल हुआ तमंचा भी बरामद कर लिया. इसके बाद उसे थाने ले जाकर औपचारिक रूप से मुकदमा दर्ज किया गया और जेल भेज दिया गया.

पुलिस ने आरोपी रामवीर को किया गिरफ्तार

रामपुर के पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि थाना सैफनी क्षेत्र के रायपुर माजरा गांव में रामवीर नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी शीला को घरेलू विवाद के चलते गोली मारकर हत्या कर दी. आरोपी वारदात के बाद पड़ोसी की छत पर तमंचा लहराता रहा, लेकिन पुलिस की टीम ने समझदारी से काम लेते हुए उसे बिना किसी और घटना के गिरफ्तार कर लिया है. मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है. ग्रामीणों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, लेकिन किसी ने अंदाजा नहीं लगाया था कि मामला इतना बड़ा रूप ले लेगा. यह घटना फिर एक बार घरेलू हिंसा और मानसिक तनाव के खतरनाक रूपों को उजागर करती है. पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और मृतका के परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं.

 

 

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में