Breaking

धमतरी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1.150 किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार…

धमतरी पुलिस की बड़ी सफलता: हत्या का चंद घंटों में खुलासा, 8 आरोपी गिरफ्तार…

केज व्हील वाले ट्रैक्टरों पर होगी कार्रवाई, स्कूलों में अव्यवस्था पर प्राचार्य-बीईओ जिम्मेदार: कलेक्टर…

रुद्रेश्वर कॉरिडोर के कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश, पर्यटन मंडल अध्यक्ष ने की परियोजना की समीक्षा…

धमतरी में एक दिन में तीन युवकों ने की आत्महत्या, दो दोस्तों की मौत से मचा हड़कंप…

France Heatwave 2026: पेरिस में भयंकर गर्मी के बीच शराब भी बैन, जानिए गर्मी से शराब का क्या है ताल्लुक?

राम मंदिर में हर दिन कितना आता है चढ़ावा, चंदा चोरी के आरोप के बाद घटा या बढ़ा?

दिल्ली में क्यों नहीं मिलती बड़े ब्रांड की बीयर, क्यों हमेशा रहती है आउट ऑफ स्टॉक?

शराब पार्टी के दौरान विवाद, युवक की हत्या; आठ संदिग्ध हिरासत में, दो नाबालिग भी शामिल…

विशेष छात्र सत्यांशु दीप भारतीय फुटबॉल टीम में चयनित, स्वीडन में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व….

धमतरी पुलिस की बड़ी सफलता: 48 घंटे में मछली व्यापारी हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी शामिल…

धमतरी: पुरानी मंडी के पीछे पंचर दुकान में भीषण आग, डेढ़ लाख से अधिक का नुकसान; आगजनी की आशंका…

Tech Tips: घंटों गेम खेलने पर भी फोन नहीं होगा गर्म! 99% लोगों को आज भी नहीं पता ये तरीका…

अब Space से आएगी बिजली! धरती तक Solar Power पहुंचाने की टेक्नोलॉजी कर देगी हैरान…

CM साय बोले, ‘आपातकाल को भुलाया नहीं जा सकता, विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करना प्रशंसनीय पहल’…

पीएम श्री स्कूल भैंसमुंडी पहुंचे एसपी सूरज सिंह परिहार, विद्यार्थियों को अनुशासन और लक्ष्यपूर्ण जीवन का दिया प्रेरक संदेश…

नगरी-गरियाबंद मार्ग पर मछली व्यवसायी की चाकू मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस…

भेंड्रा में फिर टावर पर चढ़ा युवक, ढाई घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने सकुशल उतारा….

गंगरेल बांध की नहर में गिरी नीलगाय, घंटेभर की मशक्कत के बाद खुद निकली बाहर, वीडियो वायरल…

करगा हाई स्कूल में धमतरी पुलिस का जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, यातायात नियम और नशामुक्ति का दिया संदेश…

एसपी के निर्देश पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ढाबों में शराब सप्लाई करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 180 पौवा देशी शराब जब्त…

गढ़ीहापारा के पास ट्रैक्टर पलटा, 18 वर्षीय युवक की मौत, 13 वर्षीय किशोर घायल…

Ireland Currency: आयरलैंड में कौन सी करेंसी चलती है, वहां भारत के 10000 रुपये कितने हो जाएंगे?

IND VS IRE T20: राजस्थान के जय मूंदड़ा कैसे बने आयरलैंड टीम के क्रिकेटर, कैसे मिली वहां की नागरिकता?

स्मार्ट टीवी की स्लो स्पीड कर रही है मूवी का मजा खराब? इस ट्रिक से दूर हो जाएगी दिक्कत…

अमेठी में प्रशासन का बड़ा एक्शन, गुंडा एक्ट में जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र भारती जिला बदर …

Share

अमेठी जनपद में आपराधिक गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर सख्ती बरतते हुए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. वार्ड नंबर 14 के जिला पंचायत सदस्य राजेन्द्र भारती को गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत छह माह के लिए जनपद की सीमा से निष्कासित (जिला बदर) कर दिया गया है. अपर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त एवं राजस्व) अर्पित गुप्ता द्वारा जारी आदेश 13 नवंबर 2025 से प्रभावी हो गया है.

जिला सूचना विभाग के अनुसार, ग्राम पेण्डारा, थाना शिवरतनगंज निवासी राजेन्द्र भारती पुत्र तेज बहादुर के खिलाफ लंबे समय से कई शिकायतें प्राप्त हो रही थीं. बताया गया कि उसके आचरण और दबंगई के कारण क्षेत्र में भय और आतंक का वातावरण बना हुआ था. स्थानीय लोग उसके खिलाफ बयान देने या लिखित साक्ष्य उपलब्ध कराने से डरते थे. इसी आधार पर पुलिस ने उसे गुण्डा तत्व घोषित करते हुए जिला बदर की संस्तुति की है.

भ्रष्टाचार और सरकारी कर्मचारियों से अभद्रता जैसे मामले

पुलिस रिपोर्ट में राजेन्द्र भारती पर कई गंभीर आरोप दर्ज हैं. इनमें विधवा महिला को न्याय दिलाने के दौरान राजस्व कर्मियों से अभद्रता, सड़कों के निर्माण में भ्रष्टाचार के मामलों में विवाद खड़ा करना तथा क्षेत्र में तनाव और दहशत फैलाने जैसी गतिविधियाँ शामिल हैं. जांच में आरोपों की पुष्टि के बाद अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता ने उसे छह माह के लिए जिले से बाहर रहने का आदेश जारी कर दिया है.

 

 

वार्ड 14 से है जिला पंचायत सदस्य

जिला पंचायत सदस्य होने की पुष्टि करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार अग्रहरी उर्फ राजेश मसाला ने बताया कि राजेन्द्र भारती वर्तमान में वार्ड नंबर 14 से जिला पंचायत सदस्य हैं.

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में किसी भी असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जिला मजिस्ट्रेट ने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि जो भी व्यक्ति लोकशांति भंग करने का प्रयास करेगा, उसके खिलाफ तत्काल सख्त निरोधात्मक कार्रवाई की जाए.

इस मामले में शिवरतनगंज थाने के थानाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने बताया कि जनपद मुख्यालय से निर्गत यह आदेश अभी तक उन्हें प्राप्त नहीं हो सका है. जैसे ही उन्हें आदेश प्राप्त होगा तत्काल प्रभाव से जिला बदर के आदेश का तामीला कराते हुए उसे जनपद से बाहर भेज दिया जाएगा.

राजनीतिक हल्कों में चर्चा तेज

जिला पंचायत सदस्य के जिला बदर होने की यह कार्रवाई क्षेत्र तथा प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है. राजेंद्र भारती स्वयं को दलितों का मसीहा बताता है और अमेठी में दलित संगठन का अध्यक्ष होने के साथ ही कानून की पढ़ाई भी कर रहा है. वहीँ खुद को वकील और पत्रकार बताकर भी चर्चाओं में बना रहता है.

 

 

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में