पीडब्ल्यूडी कार्यपालन अभियंता संतोष नेताम की संदिग्ध हालत में मौत, प्रशासन में शोक

Share

धमतरी | शनिवार सुबह पीडब्ल्यूडी में पदस्थ कार्यपालन अभियंता संतोष नेताम की अचानक हुई मौत से विभागीय और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया। शुक्रवार रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने गए थे। सुबह जब कर्मचारी उन्हें उठाने पहुंचा, तो वह अचेत अवस्था में मिले। इसकी तुरंत सूचना अधिकारियों को दी गई। अस्पताल ले जाते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। खबर मिलते ही महापौर रामू रोहरा, कलेक्टर अबिनाश मिश्रा, एसपी सूरज सिंह परिहार, सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर रीता यादव, एएसपी एमएस चंद्रा, नगर निगम आयुक्त प्रिया गोयल, एसडीओ एमडी पैकरा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी गुप्ता नर्सिंग होम पहुंच गए। संतोष नेताम की पत्नी, जो दुर्ग में न्यायाधीश के पद पर पदस्थ हैं, भी तत्काल धमतरी पहुंचीं।

इसके बाद पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां धमतरी व दुर्ग जिले के न्यायिक अधिकारी, पीडब्ल्यूडी स्टाफ, ठेकेदार और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में एकत्र रहे। विभाग में उनके निधन से गहरा शोक व्याप्त है। परिजनों के अनुसार अंतिम संस्कार रविवार को कांकेर जिले के नथिया नवागांव में किया जाएगा।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

हाल की खबरे

  • All Post
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-दुनिया
  • धमतरी
  • नगर निगम
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • मुख्य पृष्ट
  • स्पोर्ट्स
Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में