Breaking

3-2-1-1-0 Rule से बचाएं जरूरी Data, जानें कैसे करता है काम?

GTA 6 का क्रेज! Netflix पर 4 दिन में 31.1M Views, जानें गेम में क्या नया?

CM विष्णु देव साय बोले- ‘बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी’…

धमतरी पुलिस ने विद्यार्थियों को सिखाए सड़क सुरक्षा के गुर, साइबर फ्रॉड और नए कानूनों की भी दी जानकारी…

एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर नगरी पुलिस की पहल, महाविद्यालयीन छात्रों को साइबर फ्रॉड से लेकर नशा मुक्ति तक किया जागरूक…

महानदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने अधिकारियों को सतत निगरानी के दिए निर्देश…

WhatsApp का नया फीचर! अब यूजर्स पहचान सकेंगे AI कंटेंट, जानें कैसे…

एक घंटे में कितना पैसा कमाती है दिल्ली मेट्रो, किसके खाते में जाती है ये रकम?

टेक सेक्टर में फिर छंटनी का बड़ा झटका! Oracle में 3,000 नौकरियां संकट में, जानें कारण…

कमर तक पानी में कंधों पर शव ले जाने को मजबूर ग्रामीण, Video वायरल…

Uber Eats Drone Delivery:पिज्जा हो या बर्गर, अब आसमान से होगी डिलीवरी! Uber Eats का नया प्लान…

उर्वरक-कीटनाशक विक्रेताओं पर कृषि विभाग की कार्रवाई, एक का लाइसेंस निलंबित…

खुले सोक पिट में गिरने से गाय की मौत, बड़े हादसे की आशंका…

3 वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में आरोपी पिता को आजीवन कारावास…

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ…

सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव, सुबह 6 से रात 10 बजे तक भखारा मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित…

साइबर जागृति अभियान: धमतरी पुलिस ने 15 थाना-चौकी क्षेत्रों में 2,400 से अधिक लोगों को किया जागरूक…

कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह…

Farmer Suicides India: किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?

इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा…

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा…

राष्ट्रपति भवन में गूंजा छत्तीसगढ़ का मांदर, सरईटोला के लोक कलाकारों ने पेश की आदिवासी संस्कृति की अनूठी झलक….

ChatGPT For Teens: ChatGpt ने लॉन्च किया Teen वर्जन, क्या है इसमें खास?

भ्रामक एवं एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार…

चाकू की नोक पर सोने का लॉकेट लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, धमतरी पुलिस ने किया लूटकांड का त्वरित खुलासा…

रायपुर में बना देश का पहला AI आधारित जनजातीय संग्रहालय, 3 दिन में 8,000 लोग पहुंचे देखने…

Share

रायपुर के आदिवासी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में अंग्रेजी हुकुमत काल के दौरान जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बने शहीद वीर नारायण सिंह जनजातीय संग्रहालय लोगों के लिए प्रेरणा और आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है. स्कूलों और कॉलेजों के छात्र-छात्राओं के साथ ही बड़ी तादात में आम लोग संग्रहालय को देखने पहुंच रहे हैं.

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव रजत जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने एक नवम्बर को इस भव्य संग्रहालय को लोगों के लिए समर्पित किया गया था. आम लोगों के लिए 4 नवम्बर से शुरू हुए इस शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह-जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का महज 2-3 दिनों में ही 8 हजार से अधिक लोगों ने अवलोकन किया.

AI और ऑडियो विसुअल की मदद से दे रहे जानकारी

नया रायपुर का शहीद वुर नायरायन सिंह जनजातीय संग्रहालय देश का पहला अत्याधुनिक सग्रहालय है. जिसमें AI जनरेटेड ऑडियो विसुअल और एनिमेशन के जरिये वीर स्वतंत्रता सेनानी की अमर गाथा लोगों तक पहुचाई जा रही है. आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव  सोनमणि बोरा ने बताया कि छत्तीसगढ़ में जनजातीय वर्गों के ऐतिहासिक गौरव गाथा, शौर्य और बलिदान का प्रतीक शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह-जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों उद्घाटन होना गौरव की बात है.

उन्होंने कहा कि काफी संख्या में लोग संग्रहालय देखने आ रहे हैं, इससे संग्रहालय बनाने का उद्देश्य सार्थक हो रहा है. इस संग्रहालय के शुरू होने से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलने लगा है. सोनवनी बोरा ने कहा कि संग्रहालय का धरातल में आने से नई पीढ़ियों को अपने पुरखों का याद दिलाता रहेगा. यह न सिर्फ जनजातीय वर्गों के लिए बल्कि सभी लोगों के लिए प्रेरणाप्रद है.

आदि वाणी  एक AI-संचालित अनुवाद उपकरण है जो भारत की जनजाति विरासत को संरक्षित करते हुए भाषा के अंतर को खत्म करता है/ यह हिंदी, अंग्रेजी और जनजाति भाषाओं (मुंडारी, भीली, गोंडी, संथाली, गारो, कुई) के बीच वास्तविक समय में टेक्स्ट और भाषण अनुवाद करता है, जिससे देशी भाषाओं में जानकारी तक पहुँच संभव होती है और लोककथाओं, मौखिक परंपराओं और सांस्कृतिक ज्ञान को डिजिटाइज़ करने और संरक्षित करने में मदद मिलती है.

जनजाति डिजिटल दस्तावेज़ भारत सरकार की आर्काइव पर उपलब्ध है, जो भारत में जनजातियों से संबंधित दस्तावेज़ों का एक खोज योग्य डिजिटल भंडार है.

देश भर में 11 संग्रहालयों का हो रहा निर्माण

मोदी सरकार ने जनजाति संस्कृति और विरासत के संवर्धन और संरक्षण के लिए लगातार कई पहल की हैं. स्वतंत्रता आंदोलन में उनके अमूल्य योगदान को सामने लाने के लिए, 11 जनजाति स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय विकसित किए जा रहे हैं. इनमें से चार का उद्घाटन अब तक हो चुका है, जो रांची (झारखंड), छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश), जबलपुर (मध्य प्रदेश) और रायपुर (छत्तीसगढ़) में हैं—जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी ने 1 नवंबर को किया था.

शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक एवं जनजाति स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय छत्तीसगढ़ के जनजाति प्रतिरोध की कहानी को अलग अलग गैलरियों की एक सीरीज़ के जरिये प्रस्तुत करता है.

स्वतंत्रता संग्राम में जनजातियों की प्रमुख क्रांति

इसमें हलबा क्रांति, सरगुजा क्रांति, भोपालपट्टनम क्रांति, परलकोट क्रांति, तारापुर क्रांति, मेरिया क्रांति, कोई क्रांति, लिंगागिरी क्रांति, मुरिया क्रांति, और गुंडाधुर एवं लाल कालिन्द्रा सिंह के नेतृत्व में हुई प्रतिष्ठित भूमकाल क्रांति जैसे प्रमुख विद्रोह शामिल हैं.

महिलाओं का प्रतिरोध: यह रानी चो-रिस क्रांति (1878) को उजागर करता है—जो महिलाओं के नेतृत्व वाला एक अग्रणी विरोध प्रदर्शन था.

 

 

शहीद वीर नारायण सिंह और 1857 का विद्रोह

ब्रिटिश अत्याचार के विरुद्ध उनके प्रतिरोध और उनकी शहादत का वर्णन करता है.

झंडा सत्याग्रह और जंगल सत्याग्रह: महात्मा गांधी के अहिंसक आंदोलनों में जनजाति भागीदारी को दर्शाता है. संग्रहालय आगंतुकों को एक इंटरैक्टिव और गहन अनुभव प्रदान करता है. अपनी 650 मूर्तियों, डिजिटल कहानी-कथन, और सांस्कृतिक प्रदर्शनों के माध्यम से, यह भारत की जनजाति विरासत के गुमनाम नायकों का सम्मान करते हुए, सीखने और प्रेरणा के लिए एक राष्ट्रीय केंद्र के रूप में कार्य करता है.

जनजाति इतिहास और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए मोदी सरकार के अन्य प्रयास

आदि संस्कृति परियोजना जनजाति कला रूपों के लिए एक डिजिटल शिक्षण मंच है, जो विविध जनजाति कला रूपों पर लगभग 100 गहन पाठ्यक्रम प्रदान करता है, साथ ही सामाजिक-सांस्कृतिक जनजाति विरासत पर लगभग 5,000 क्यूरेटेड दस्तावेज़ भी उपलब्ध कराता है.

कुल मिलाकर छत्तीसगढ़ के शहीद वीर नारायण सिंह जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय में गौरवशाली इतिहास के साथ साथ जनजातियों की परंपरा और संस्कृति की पूरी जानकारी देश और दुनिया के लोगों के लिए सँजोई गई है. जिसमें जनजाति उपचारकर्ताओं और औषधीय पौधों द्वारा स्वदेशी प्रथाओं, आदिवासी भाषाओं, कृषि प्रणाली, नृत्य और चित्रकला का अनुसंधान और दस्तावेज़ीकरण, साहित्यिक उत्सवों का आयोजन, जनजाति लेखकों द्वारा लिखित पुस्तकों का प्रकाशन, अनुवाद कार्य और साहित्य प्रतियोगिताओं आदि भी किए जा रहे हैं. जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी अपने गौरवशाली इतिहास के रूबरू हो सके.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में