Breaking

धमतरी में सनसनी: युवक की हत्या के बाद शव को फंदे पर लटकाया, मां और भाई गिरफ्तार…

गरीबों का आशियाना उजाड़कर विधायक कॉलोनी बनाना अन्यायपूर्ण, नकटी में भूमि आवंटन निरस्त हो : विधायक ओंकार साहू…

धमतरी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1.150 किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार…

धमतरी पुलिस की बड़ी सफलता: हत्या का चंद घंटों में खुलासा, 8 आरोपी गिरफ्तार…

केज व्हील वाले ट्रैक्टरों पर होगी कार्रवाई, स्कूलों में अव्यवस्था पर प्राचार्य-बीईओ जिम्मेदार: कलेक्टर…

रुद्रेश्वर कॉरिडोर के कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश, पर्यटन मंडल अध्यक्ष ने की परियोजना की समीक्षा…

धमतरी में एक दिन में तीन युवकों ने की आत्महत्या, दो दोस्तों की मौत से मचा हड़कंप…

France Heatwave 2026: पेरिस में भयंकर गर्मी के बीच शराब भी बैन, जानिए गर्मी से शराब का क्या है ताल्लुक?

राम मंदिर में हर दिन कितना आता है चढ़ावा, चंदा चोरी के आरोप के बाद घटा या बढ़ा?

दिल्ली में क्यों नहीं मिलती बड़े ब्रांड की बीयर, क्यों हमेशा रहती है आउट ऑफ स्टॉक?

शराब पार्टी के दौरान विवाद, युवक की हत्या; आठ संदिग्ध हिरासत में, दो नाबालिग भी शामिल…

विशेष छात्र सत्यांशु दीप भारतीय फुटबॉल टीम में चयनित, स्वीडन में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व….

धमतरी पुलिस की बड़ी सफलता: 48 घंटे में मछली व्यापारी हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी शामिल…

धमतरी: पुरानी मंडी के पीछे पंचर दुकान में भीषण आग, डेढ़ लाख से अधिक का नुकसान; आगजनी की आशंका…

Tech Tips: घंटों गेम खेलने पर भी फोन नहीं होगा गर्म! 99% लोगों को आज भी नहीं पता ये तरीका…

अब Space से आएगी बिजली! धरती तक Solar Power पहुंचाने की टेक्नोलॉजी कर देगी हैरान…

CM साय बोले, ‘आपातकाल को भुलाया नहीं जा सकता, विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करना प्रशंसनीय पहल’…

पीएम श्री स्कूल भैंसमुंडी पहुंचे एसपी सूरज सिंह परिहार, विद्यार्थियों को अनुशासन और लक्ष्यपूर्ण जीवन का दिया प्रेरक संदेश…

नगरी-गरियाबंद मार्ग पर मछली व्यवसायी की चाकू मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस…

भेंड्रा में फिर टावर पर चढ़ा युवक, ढाई घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने सकुशल उतारा….

गंगरेल बांध की नहर में गिरी नीलगाय, घंटेभर की मशक्कत के बाद खुद निकली बाहर, वीडियो वायरल…

करगा हाई स्कूल में धमतरी पुलिस का जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, यातायात नियम और नशामुक्ति का दिया संदेश…

एसपी के निर्देश पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ढाबों में शराब सप्लाई करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 180 पौवा देशी शराब जब्त…

गढ़ीहापारा के पास ट्रैक्टर पलटा, 18 वर्षीय युवक की मौत, 13 वर्षीय किशोर घायल…

Ireland Currency: आयरलैंड में कौन सी करेंसी चलती है, वहां भारत के 10000 रुपये कितने हो जाएंगे?

विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर, शुरू हुई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया; जानें प्रोसेस…

Share

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेस (NBEMS) ने विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा यानी FMGE दिसंबर 2025 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. 14 नवंबर 2025 को दोपहर 3 बजे से रजिस्ट्रेशन विंडो खोल दी गई है, और अब देशभर में बैठे वे सभी छात्र, जिन्होंने विदेश से MBBS की पढ़ाई की है और भारत में डॉक्टर बनने का सपना रखते हैं, आसानी से आवेदन कर सकते हैं.

रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 4 दिसंबर 2025 रात 11:55 बजे तय की गई है, यानी उम्मीदवारों के पास पूरा 21 दिन का समय है, लेकिन विशेषज्ञ सलाह दे रहे हैं कि आखिरी समय तक इंतजार न करें, क्योंकि दस्तावेज अपलोड और फीस भुगतान में अक्सर तकनीकी दिक्कतें आ जाती हैं.

परीक्षा की तारीख भी तय कर दी गई है. FMGE दिसंबर 2025 परीक्षा 17 जनवरी 2026 को आयोजित होगी, और परिणाम 17 फरवरी 2026 तक घोषित होंगे. इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए यह अगला एक महीना काफी महत्वपूर्ण होने वाला है. FMGE को देश की कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है, और इसके पिछले आंकड़े भी यही बताते हैं.

जून 2025 सत्र में 37,207 छात्रों ने आवेदन किया, जिनमें से 36,034 परीक्षा में बैठे, लेकिन केवल 6,707 उम्मीदवार ही पास हो सके. पास प्रतिशत रहा मात्र 18%, जबकि असफलता दर 81% से भी ज्यादा दर्ज की गई. यही वजह है कि इस परीक्षा की हर अपडेट और हर निर्देश छात्रों के लिए बहुत मायने रखता है.

 

 

क्या है जरूरी शर्तें?

आवेदन की शर्तों की बात करें तो NBEMS ने इस बार भी नियम साफ रखे हैं. उम्मीदवारों को 31 अक्टूबर 2025 या उससे पहले अपनी अंतिम MBBS परीक्षा या समकक्ष डिग्री पास करनी होगी. जिन छात्रों का परिणाम या प्रमाणपत्र तय तारीख से पहले उपलब्ध नहीं होगा, उनका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा. साथ ही विदेश से मिली मेडिकल डिग्री का प्रमाणीकरण भी जरूरी है.

यह प्रमाणन या तो संबंधित देश के भारतीय दूतावास से या फिर उस देश के किसी अधिकृत प्राधिकारी से होना चाहिए. कई बार छात्र यह दस्तावेज़ अपलोड करना भूल जाते हैं या गलत प्रारूप में लगा देते हैं, जिसके चलते आवेदन अस्वीकार हो जाता है, इसलिए इस बार NBEMS ने साफ निर्देश जारी किए हैं कि सभी दस्तावेजों की जांच करके ही फॉर्म भरें.

कैसे करें रजिस्ट्रेशन 

अब बात आवेदन प्रक्रिया की करें तो NBEMS ने इसे काफी सरल रखा है. उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाना होगा. वहां FMGE December 2025 वाला टैब दिखेगा, जिस पर क्लिक करना है. इसके बाद रजिस्ट्रेशन लिंक खुलेगा, जहां नाम, जन्मतिथि, ईमेल और अन्य मूलभूत जानकारी दर्ज कर अकाउंट बनाना होगा.

रजिस्ट्रेशन पूरा होते ही उम्मीदवार मुख्य फॉर्म भर सकते हैं. इसमें व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक योग्यता, विदेश में पढ़ाई से जुड़े दस्तावेज और फोटोग्राफ-हस्ताक्षर अपलोड करने होते हैं. फॉर्म पूरा करने के बाद परीक्षा शुल्क जमा करके आवेदन सब्मिट कर देना है, और अंत में उसका प्रिंट आउट रखना जरूरी है क्योंकि भविष्य में इसकी जरूरत पड़ सकती है.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में