हिन्दू जागरण मंच ने लाल किला आतंकी हमले की निंदा की, कहा– आतंकवादियों को मिले फांसी की सजा
धमतरी/ हिन्दू जागरण मंच धमतरी ने मंगलवार को घड़ी चौक में आतंकवाद और राष्ट्रविरोधी मानसिकता के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए आतंकी हमले के विरोध में कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला दहन किया और हमले में दिवंगत निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि सभा में दीप प्रज्वलन कर मृत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। वक्ताओं ने कहा कि यह हमला बेहद कायरतापूर्ण और निंदनीय है। मंच के प्रांत युवा प्रमुख दीपक सिंह ठाकुर ने कहा कि देश की जनता और सेना इस घटना को बर्दाश्त नहीं करेगी। जिन आतंकियों ने निर्दोष लोगों की जान ली है, उन्हें सीधे फांसी की सजा दी जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि जब आतंकवादी देश की सेना से सीधा मुकाबला नहीं कर पाते, तो आम नागरिकों पर हमला कर अपनी ओछी मानसिकता दिखाते हैं। भारत की 140 करोड़ जनता इस हमले का मुंहतोड़ जवाब देगी।
इस मौके पर प्रवीण साहू, पुरुषोत्तम निषाद, डाकेश्वर साहू, प्रतीक सोनी, चित्रेश साहू, सनत साहू, सत्यम सिन्हा, अनिमेष सिंह राजपूत, पीयूष पारख, शुभम केशवानी, शिवांश पटवा, पुषांक साहू, संस्कार साहू, गजेन्द्र साहू, उमाशंकर साहू, कमलनारायण साहू, पुलकित साहू, पूरण सोनी, देवराज राजपूत, मनीष साहू, सुभांत सालुंके, राकेश मौर्य, तोरण गंजीर सहित बड़ी संख्या में हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
