धमतरी/ 11 नवम्बर दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के समीप हुए भीषण कार विस्फोट को लेकर विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल, जिला धमतरी ने घटना की तीखी निंदा की है। जिला मंत्री रामचंद्र देवांगन ने कहा कि लाल किला केवल एक इमारत नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता और गौरव का प्रतीक है, और इस पर हुआ हमला राष्ट्र की आत्मा पर चोट के समान है।
देवांगन ने कहा — “विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल हिंसा के विरोधी हैं, पर अन्याय के मौन दर्शक नहीं। हम करुणा के उपासक हैं पर कायरता के नहीं। सेवा, संस्कार और संगठन के माध्यम से राष्ट्र को सशक्त बनाना ही हमारा धर्म है।”
उन्होंने कहा कि यह समय केवल शोक का नहीं, बल्कि संकल्प का है — कि भारत माता की अखंडता, सुरक्षा और गौरव की रक्षा हेतु प्रत्येक कार्यकर्ता सदैव सजग रहेगा।

संगठन ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
देवांगन ने कहा कि ऐसी घटनाएँ हमें और दृढ़ करती हैं कि भारत की भूमि से आतंकवादी सोच को जड़ से समाप्त किया जाए।
प्रेस विज्ञप्ति में यह भी कहा गया कि समाज के प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रभक्ति और सतर्कता का संस्कार आवश्यक है।
“भारत माता की जय! – जय श्रीराम!”
