Breaking

क्या खरीदना चाहिए Wi-Fi वाला AC, जानें क्या हैं इसके फायदे?

धमतरी में बांधों में लगातार पानी की आवक, गंगरेल 97% से अधिक भरा; महानदी किनारे गांवों में अलर्ट…

3-2-1-1-0 Rule से बचाएं जरूरी Data, जानें कैसे करता है काम?

GTA 6 का क्रेज! Netflix पर 4 दिन में 31.1M Views, जानें गेम में क्या नया?

CM विष्णु देव साय बोले- ‘बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी’…

धमतरी पुलिस ने विद्यार्थियों को सिखाए सड़क सुरक्षा के गुर, साइबर फ्रॉड और नए कानूनों की भी दी जानकारी…

एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर नगरी पुलिस की पहल, महाविद्यालयीन छात्रों को साइबर फ्रॉड से लेकर नशा मुक्ति तक किया जागरूक…

महानदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने अधिकारियों को सतत निगरानी के दिए निर्देश…

WhatsApp का नया फीचर! अब यूजर्स पहचान सकेंगे AI कंटेंट, जानें कैसे…

एक घंटे में कितना पैसा कमाती है दिल्ली मेट्रो, किसके खाते में जाती है ये रकम?

टेक सेक्टर में फिर छंटनी का बड़ा झटका! Oracle में 3,000 नौकरियां संकट में, जानें कारण…

कमर तक पानी में कंधों पर शव ले जाने को मजबूर ग्रामीण, Video वायरल…

Uber Eats Drone Delivery:पिज्जा हो या बर्गर, अब आसमान से होगी डिलीवरी! Uber Eats का नया प्लान…

उर्वरक-कीटनाशक विक्रेताओं पर कृषि विभाग की कार्रवाई, एक का लाइसेंस निलंबित…

खुले सोक पिट में गिरने से गाय की मौत, बड़े हादसे की आशंका…

3 वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में आरोपी पिता को आजीवन कारावास…

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ…

सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव, सुबह 6 से रात 10 बजे तक भखारा मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित…

साइबर जागृति अभियान: धमतरी पुलिस ने 15 थाना-चौकी क्षेत्रों में 2,400 से अधिक लोगों को किया जागरूक…

कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह…

Farmer Suicides India: किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?

इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा…

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा…

राष्ट्रपति भवन में गूंजा छत्तीसगढ़ का मांदर, सरईटोला के लोक कलाकारों ने पेश की आदिवासी संस्कृति की अनूठी झलक….

ChatGPT For Teens: ChatGpt ने लॉन्च किया Teen वर्जन, क्या है इसमें खास?

बच्चों में वैज्ञानिक सोच और जिज्ञासा जगाएगी धमतरी की ‘विज्ञान वाटिका’…

Share

सांसद रूपकुमारी चौधरी ने बरूवा गार्डन, गंगरेल में साइंस पार्क का किया लोकार्पण

शिक्षा और पर्यटन का संगम बनेगा नया विज्ञान केंद्र

धमतरी/ शिक्षा और पर्यटन के क्षेत्र में एक अभिनव पहल के रूप में धमतरी जिले के पं. रविशंकर जलाशय परियोजना, गंगरेल स्थित बरूवा गार्डन में ‘विज्ञान वाटिका (साइंस पार्क)’ का लोकार्पण शनिवार को किया गया।
लोकसभा सांसद रूपकुमारी चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में पार्क का उद्घाटन किया। इसके साथ ही यह पार्क अब आमजन के लिए भी खुल गया है।

सांसद चौधरी ने कहा कि यह विज्ञान वाटिका बच्चों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और नवाचार की भावना को विकसित करेगी। उन्होंने कहा कि यह पार्क भविष्य के वैज्ञानिकों को प्रेरणा देगा और शिक्षा को प्रयोगात्मक रूप में प्रस्तुत करने का उत्कृष्ट माध्यम बनेगा।
उन्होंने जिला प्रशासन, स्कूल शिक्षा विभाग एवं समग्र शिक्षा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह वाटिका शैक्षणिक भ्रमण और अध्ययन यात्राओं के लिए भी उपयोगी सिद्ध होगी।

शिक्षा और पर्यटन का अनोखा संगम

महापौर रामू रोहरा ने कहा कि गंगरेल पहले से ही एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, जहाँ अब साइंस पार्क के रूप में शिक्षा और पर्यटन का अनोखा संगम दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि यह पार्क विद्यार्थियों और नागरिकों दोनों के लिए प्रेरणादायक स्थल बनेगा।

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने जानकारी दी कि लगभग 10,000 वर्गफीट क्षेत्र में बने इस साइंस पार्क में 28 आउटडोर और 40 इनडोर वैज्ञानिक उपकरण लगाए गए हैं। यहाँ विद्यार्थी विज्ञान को छूकर, चलाकर और अनुभव करके सीख सकेंगे।
उन्होंने कहा कि गंगरेल प्रदेश का प्रमुख पर्यटन केंद्र है, और इसी को ध्यान में रखते हुए शिक्षा और पर्यटन को जोड़ने का प्रयास किया गया है।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और विद्यार्थियों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्रीमती अंजना साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष अंगीरा ध्रुव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गौकरण साहू, सभापति मोनिका देवांगन, जनप्रतिनिधि, शिक्षक-शिक्षिकाएँ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

साइंस पार्क की मुख्य विशेषताएँ

  • ओपन-एयर प्रदर्शनी: गुरुत्वाकर्षण, प्रकाश, ध्वनि, ऊर्जा, लीवर और पुली जैसे वैज्ञानिक सिद्धांतों पर आधारित मॉडल खुले वातावरण में स्थापित।

  • इंटरैक्टिव उपकरण: विद्यार्थी इन्हें छूकर, घुमाकर या प्रयोग करके विज्ञान की अवधारणाएँ समझ सकते हैं।

  • पर्यावरण अनुकूल वातावरण: हरियाली से घिरे इस उद्यान में विद्यार्थी खेल-खेल में सीखने का आनंद ले सकेंगे।

  • विशेष आकर्षण: प्रसिद्ध वैज्ञानिकों की प्रतिमाएँ, कृत्रिम उपग्रह का चलित मॉडल, तरंग गति, ब्लैक होल, मानव नेत्र की कार्यप्रणाली, कंकाल तंत्र, अनंत पथ और रंगों के मिश्रण जैसे विषयों पर आधारित मॉडल।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में