एसपी धमतरी के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी
धमतरी/ जिले में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत सिहावा थाना पुलिस ने एक युवक को घर के सामने अवैध रूप से महुआ शराब बेचते हुए पकड़ा है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 06 लीटर महुआ शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,200 बताई जा रही है।

आरोपी की पहचान यशपाल नेताम पिता सुकालूराम नेताम (31 वर्ष), निवासी बेलरगांव चार्लीपारा, थाना सिहावा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज किया है।
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
एसपी धमतरी के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब, जुआ और सट्टा जैसे सामाजिक अपराधों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसे अपराधों की सूचना तुरंत नजदीकी थाने को दें।
