ग्राम सोरम में 52 पत्ती से रुपए पैसों का दांव – पुलिस ने 1.95 लाख से अधिक का माल जब्त किया
धमतरी/ 7 नवम्बर एसपी धमतरी के निर्देशन में जिलेभर में चल रहे जुआ-सट्टा विरोधी विशेष अभियान के तहत रूद्री थाना पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम सोरम में चल रहे जुए के अड्डे पर दबिश देकर 06 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
ग्राम सोरम में हलचल पोल्ट्री फार्म के पास दबिश
रूद्री पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम सोरम स्थित हलचल पोल्ट्री फार्म के पास कुछ लोग ताश की 52 पत्ती से रुपए पैसों का दांव लगा रहे हैं।
सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी, जहां 06 जुआरी जुआ खेलते हुए पकड़े गए।
1.95 लाख से अधिक का सामान जब्त
पुलिस टीम ने मौके से निम्न वस्तुएँ जब्त कीं —
-
नगद राशि : ₹8,700/-
-
52 पत्ती ताश
-
07 मोबाइल फोन (कीमत लगभग ₹40,000/-)
-
06 मोटरसाइकिलें (कीमत लगभग ₹1,47,000/-)

कुल जब्ती मूल्य : ₹1,95,700/-
जुआ खेलते हुए पकड़े गए आरोपी
1️⃣ अनेश्वर उर्फ अन्नू पिता दाउलाल, उम्र 40 वर्ष, साकिन भटगांव
2️⃣ सतेन्द्र साहू पिता केशराम साहू, उम्र 21 वर्ष, साकिन लिमतरा
3️⃣ सन्नी कुर्रे पिता पप्पू कुर्रे, उम्र 22 वर्ष, साकिन रामसागरपारा
4️⃣ धनेश देवांगन पिता नत्थूराम, उम्र 41 वर्ष, साकिन भटगांव
5️⃣ युगल किशोर पिता परसराम, उम्र 48 वर्ष, साकिन लिमतरा
6️⃣ राहुल यादव पिता नन्दूराम, उम्र 34 वर्ष, साकिन रिसाईपारा, धमतरी
अपराध दर्ज
सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना रूद्री में अपराध क्रमांक 60/25 धारा 3(2) जुआ अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
धमतरी पुलिस का संदेश
धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि ऐसी अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समाज में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनी रहे।
