Breaking

iPhone Duo हुआ खराब तो कितना आएगा खर्चा, जानें हिसाब-किताब?

Intel Core Ultra Series 3 वाला Acer लैपटॉप भारत आया, जानें फीचर्स…

Samsung W27 की लॉन्चिंग की तैयारी, चीन में होने वाला है खास इवेंट…

धमतरी में 213 करोड़ की सड़क-पुल परियोजनाओं को गति, सिहावा चौक-भोयना फोरलेन का निर्माण शुरू…

मुजगहन हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 और आरोपी गिरफ्तार; अब तक 7 पकड़ाए…

धमतरी: चार सूत्रीय मांगों को लेकर कोटवारों का गांधी मैदान में एक दिवसीय धरना, नियमितीकरण सहित 15 हजार मानदेय की मांग…

धमतरी: बच्चे के लिए स्वेटर मांगने पर पति ने पत्नी पर डाला मिट्टी का तेल, जिंदा जलाने की कोशिश…

छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम ‘राष्ट्रपति’, कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी…

धमतरी में AI कैमरों से होगी यातायात की निगरानी, नियम तोड़ने वालों पर ई-चालान की तैयारी…

धमतरी के मुजगहन हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी में दोस्त की हत्या का बदला लेने की आशंका, चाकू से हमले में युवक की मौत; एक घायल…

धमतरी में ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत कार्रवाई: 740 ग्राम गांजा के साथ महिला गिरफ्तार, स्कूटी समेत ₹48,850 का मशरूका जब्त…

दशहरा से पहले धमतरी पुलिस की कार्रवाई, सार्वजनिक स्थानों पर चाकू लहराने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पायलीखंड खदान से चोरी किए गए 146 हीरे जैसे पत्थर बरामद, भाटापारा का 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी में हेरोइन (चिट्टा) की बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 4.52 लाख रुपये का मशरूका जब्त…

धमतरी में सड़क सुरक्षा एवं हेलमेट जागरूकता रैली, एसपी भावना पांडेय ने दिखाई हरी झंडी…

धमतरी पुलिस की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित, लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण पर जोर….

धमतरी में अवैध शराब तस्करी का खुलासा, 60 पौवा देशी शराब और बाइक समेत 24,800 रुपये का माल जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी सफलता: सिहावा-नगरी में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला फरार आरोपी रायपुर से गिरफ्तार…

दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?

धमतरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: दुर्गा पंडाल के पास से चोरी हुई सीबी शाइन बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी: तेंदुए का आतंक, कारीपानी में दो महिलाओं समेत तीन ग्रामीण घायल; दो जिला अस्पताल रेफर…

यूको बैंक में 530 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक करें आवेदन…

दिवाली पर मिठाई नहीं, 2,000 रुपये से कम में गिफ्ट करें ये टेक गैजेट्स…

PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट…

सीसीआरएच में निकली 89 पदों पर भर्ती, 26 नवंबर तक करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल्स….

Share

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका आया है. अगर आप हेल्थ सेक्टर या रिसर्च फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं, तो केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद (CCRH) आपको यह सुनहरा अवसर दे रही है. सीसीआरएच ने ग्रुप A, B और C के तहत कुल 89 पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. आवेदन की प्रक्रिया 5 नवंबर से शुरू हो चुकी है और 26 नवंबर 2025 तक चलेगी. उम्मीदवार इस भर्ती के लिए CCRH की आधिकारिक वेबसाइटों ccrhindia.ayush.gov.in, ccrhonline.in या eapplynow.com के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

इस भर्ती अभियान के तहत कई पदों पर आवेदन मांगे गए हैं. इनमें रिसर्च ऑफिसर, जूनियर लाइब्रेरियन, फार्मासिस्ट, एक्स-रे टेक्नीशियन, स्टाफ नर्स, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट, लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), ड्राइवर और जूनियर स्टेनोग्राफर जैसे पद शामिल हैं.

रिसर्च ऑफिसर के पद ग्रुप A के अंतर्गत आते हैं, जबकि फार्मासिस्ट, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट, जूनियर लाइब्रेरियन और एक्स-रे टेक्नीशियन ग्रुप B में रखे गए हैं. स्टाफ नर्स, एलडीसी, ड्राइवर और जूनियर स्टेनोग्राफर ग्रुप C श्रेणी में आते हैं.

आवेदन की तारीखें

इस भर्ती के लिए अधिसूचना 5 नवंबर 2025 को जारी हुई थी. ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत भी उसी दिन से हो चुकी है और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 26 नवंबर 2025 तय की गई है. परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड की जानकारी बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी.

 

 

शैक्षणिक योग्यता

इन पदों के लिए योग्यता अलग-अलग तय की गई है. रिसर्च ऑफिसर (होम्योपैथी) के लिए उम्मीदवार के पास एमडी इन होम्योपैथी की डिग्री होनी चाहिए. रिसर्च ऑफिसर (एंडोक्रिनोलॉजी) पद के लिए जूलॉजी या फार्मेसी में पोस्टग्रेजुएशन, जबकि पैथोलॉजी पद के लिए एमडी इन पैथोलॉजी जरूरी है. असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर (फार्माकोलॉजी) के लिए बॉटनी या संबंधित विषय में पीजी डिग्री मांगी गई है. जूनियर लाइब्रेरियन के लिए लाइब्रेरी साइंस में डिग्री और एक साल का अनुभव जरूरी है.

फार्मासिस्ट बनने के लिए उम्मीदवार ने 12वीं के साथ होम्योपैथी में डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स किया हो. एक्स-रे टेक्नीशियन के लिए एक्स-रे टेक्नोलॉजी सर्टिफिकेट और एक साल अनुभव जरूरी है. मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट पद के लिए लैब साइंस में डिग्री और दो साल अनुभव मांगा गया है. स्टाफ नर्स के लिए बीएससी नर्सिंग या जीएनएम के साथ अनुभव, एलडीसी के लिए 12वीं पास और टाइपिंग का ज्ञान, ड्राइवर के लिए 8वीं पास, वैध ड्राइविंग लाइसेंस और दो साल अनुभव, जबकि जूनियर स्टेनोग्राफर के लिए 12वीं पास और स्टेनो-टाइपिंग दक्षता आवश्यक है.

आयु सीमा

उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट आधारित होगी. उम्मीदवारों को पहले लिखित परीक्षा देनी होगी. जहां जरूरत होगी, वहां स्किल टेस्ट जैसे टाइपिंग या तकनीकी परीक्षण भी लिया जाएगा. इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और अंत में मेडिकल जांच की जाएगी. इन सभी चरणों को पास करने वाले उम्मीदवारों को फाइनल सिलेक्शन लिस्ट में जगह मिलेगी.

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 500 रखा गया है. जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा. फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड में ही किया जाएगा.

आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले CCRH की वेबसाइट ccrhindia.ayush.gov.in या ccrhonline.in पर जाएं.
  • वहां Recruitment सेक्शन में जाएं और “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें.
  • मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें.
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद पीडीएफ डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट निकालें.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में