Breaking

क्या खरीदना चाहिए Wi-Fi वाला AC, जानें क्या हैं इसके फायदे?

धमतरी में बांधों में लगातार पानी की आवक, गंगरेल 97% से अधिक भरा; महानदी किनारे गांवों में अलर्ट…

3-2-1-1-0 Rule से बचाएं जरूरी Data, जानें कैसे करता है काम?

GTA 6 का क्रेज! Netflix पर 4 दिन में 31.1M Views, जानें गेम में क्या नया?

CM विष्णु देव साय बोले- ‘बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी’…

धमतरी पुलिस ने विद्यार्थियों को सिखाए सड़क सुरक्षा के गुर, साइबर फ्रॉड और नए कानूनों की भी दी जानकारी…

एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर नगरी पुलिस की पहल, महाविद्यालयीन छात्रों को साइबर फ्रॉड से लेकर नशा मुक्ति तक किया जागरूक…

महानदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने अधिकारियों को सतत निगरानी के दिए निर्देश…

WhatsApp का नया फीचर! अब यूजर्स पहचान सकेंगे AI कंटेंट, जानें कैसे…

एक घंटे में कितना पैसा कमाती है दिल्ली मेट्रो, किसके खाते में जाती है ये रकम?

टेक सेक्टर में फिर छंटनी का बड़ा झटका! Oracle में 3,000 नौकरियां संकट में, जानें कारण…

कमर तक पानी में कंधों पर शव ले जाने को मजबूर ग्रामीण, Video वायरल…

Uber Eats Drone Delivery:पिज्जा हो या बर्गर, अब आसमान से होगी डिलीवरी! Uber Eats का नया प्लान…

उर्वरक-कीटनाशक विक्रेताओं पर कृषि विभाग की कार्रवाई, एक का लाइसेंस निलंबित…

खुले सोक पिट में गिरने से गाय की मौत, बड़े हादसे की आशंका…

3 वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में आरोपी पिता को आजीवन कारावास…

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ…

सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव, सुबह 6 से रात 10 बजे तक भखारा मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित…

साइबर जागृति अभियान: धमतरी पुलिस ने 15 थाना-चौकी क्षेत्रों में 2,400 से अधिक लोगों को किया जागरूक…

कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह…

Farmer Suicides India: किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?

इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा…

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा…

राष्ट्रपति भवन में गूंजा छत्तीसगढ़ का मांदर, सरईटोला के लोक कलाकारों ने पेश की आदिवासी संस्कृति की अनूठी झलक….

ChatGPT For Teens: ChatGpt ने लॉन्च किया Teen वर्जन, क्या है इसमें खास?

नगर में खेल संस्कृति को नई दिशा — नगर को मिली बॉक्स क्रिकेट की सौगात…

Share

महापौर रामू रोहरा ने किया शुभारंभ — सद्भावना क्रिकेट मैच में जिला प्रशासन की टीम विजेता रही

धमतरी/ 07 नवम्बर नगर के खेल प्रेमियों के लिए एक नई सौगात के रूप में एकलव्य खेल मैदान में बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड का निर्माण किया गया है। इस नव निर्मित मैदान का शुभारंभ 6 नवम्बर को महापौर रामू रोहरा ने फीता काटकर किया।
कार्यक्रम में नगर निगम के सभापति, पार्षदगण, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी एवं खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

“खेल और संस्कृति से ही शहर की पहचान” — महापौर

महापौर रोहरा ने कहा कि “शहर का विकास केवल निर्माण कार्यों से नहीं, बल्कि खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से भी मापा जाता है।”
उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को अभ्यास और खेल का सशक्त मंच प्रदान करने के उद्देश्य से इस बॉक्स क्रिकेट मैदान का निर्माण किया गया है। भविष्य में नगर के अन्य क्षेत्रों में भी इसी प्रकार की खेल संरचनाएं विकसित की जाएंगी।
महापौर ने नगरवासियों को इस नई खेल सुविधा के लिए बधाई दी और इसे आम जनता को समर्पित किया।

कलेक्टर बोले — युवाओं को खेलों से जोड़ना प्राथमिकता

कार्यक्रम में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि “जिले के युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम मिलकर कार्य कर रहे हैं। आने वाले समय में वॉलीबॉल, बैडमिंटन जैसे खेलों के लिए भी मैदान विकसित किए जाएंगे।”
उन्होंने बताया कि इन खेल संरचनाओं के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी थर्ड पार्टी एजेंसी को सौंपी जाएगी।

सद्भावना क्रिकेट मैच में जिला प्रशासन ने दर्ज की जीत

शुभारंभ के अवसर पर सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया, जिसमें जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम और मीडिया प्रतिनिधियों की टीमों ने भाग लिया।
पहले मुकाबले में पुलिस प्रशासन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 75 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की कप्तानी वाली जिला प्रशासन टीम ने रोमांचक अंदाज़ में जीत हासिल की।
पुलिस टीम की कप्तानी पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने की।

दूसरे मैच में नगर निगम और मीडिया टीम के बीच मुकाबला हुआ।
मीडिया टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 42 रन बनाए। महापौर रामू रोहरा की कप्तानी वाली नगर निगम टीम ने आसानी से लक्ष्य प्राप्त कर जीत दर्ज की। मीडिया टीम की कप्तानी भूपेंद्र साहू ने की।

विजेता टीमों को मिली ट्रॉफी

कार्यक्रम के समापन पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की गई।
बॉक्स क्रिकेट मैदान के शुभारंभ से नगर में खेल संस्कृति को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। इससे युवाओं में खेल के प्रति रुचि, ऊर्जा और उत्साह में वृद्धि होगी।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में