Breaking

LinkedIn पर सेफ नहीं है आपका डेटा! ऐसे हो रही आपकी जासूसी, जानिए क्या है पूरा मामला…

Foldable iPhone को लेकर सामने आई धमाकेदार जानकारी, सुनते ही खुशी से कूद पड़ेंगे ऐप्पल फैन्स…

JEE मेन्स एग्जाम में हाईटेक नकल का खुलासा, चप्पल के अंदर छिपाया मोबाइल, परीक्षार्थी गिरफ्तार…

ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामनेई बेहोश? ट्रंप की रात में बर्बादी वाली धमकी के बाद आई चौंकाने वाली रिपोर्ट…

बालाजी कॉलोनी में 20 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन…

NOTA Vote Rules: अगर NOTA को पड़े सबसे ज्यादा वोट तो कौन बनता है विधायक, क्या कैंसिल हो जाता है चुनाव?

बिलासपुर: जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा, 7 दिन में सरेंडर के निर्देश…

धमतरी में भीषण सड़क हादसा, कार-स्कूटी की टक्कर, दो युवक घायल…

Ship Engine: क्या हमेशा चलते रहते हैं जहाजों के इंजन, जानें क्या है इसके पीछे का सच?

धमतरी में “ऑपरेशन निश्चय” का चौथा बड़ा अभियान…

सावधान! चुपचाप आपका डेटा चुरा रहे हैं ये ऐप्स, तुरंत डिलीट करना है जरूरी…

US-Iran Ceasefire: अमेरिका-ईरान के बीच होगा 45 दिन का सीजफायर? ट्रंप की धमकी के तुरंत बाद आई चौंकाने वाली रिपोर्ट…

Android Phone के ये फीचर किसी जादू से कम नहीं, मुसीबत के समय खूब काम आएंगे…

ईरान में जंग से बीकानेरी भुजिया और पापड़ पर टूटी आफत, काराेबारियों के सामने आई नई चुनौती…

भिलाई में पहली बार हाई-टेक हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार…

8वें वेतन आयोग पर अपडेट! कर्मचारियों के लिए आई राहत की खबर, जानिए पूरी डिटेल…

रॉकेट की स्पीड से चार्ज होंगे एंड्रॉयड फोन, जल्द आने वाला है यह धांसू फीचर…

Petrol Diesel Price Today: 7.41 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल में 25 रुपये का उछाल; इस कंपनी ने एकाएक बढ़ाई कीमत…

10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड की आज कितनी है कीमत? चेक करें लेटेस्ट रेट…

गर्मी में ठंडा और सर्दियों में गर्म, इस पक्षी के घोसले में होते हैं अलग-अलग कमरे, कहलाता है बेस्ट आर्किटेक्ट…

धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा, साइकिल सवार की मौके पर मौत…

हाई-रिस्क AT1 बॉन्ड्स की मिस-सेलिंग के मामले में HDFC Bank ने15 अधिकारियों के खिलाफ की कार्रवाई…

नई Smartwatch खरीद रहे हैं तो इन फीचर्स पर करें गौर, नहीं तो पड़ेगा पछताना…

क्या टेन्योर पूरा होने से पहले राज्यसभा सांसद को पद से हटाया जा सकता है, राघव चड्ढा मामले में जान लें नियम?

iPhone Vs Android: 5 साल बाद किसकी रिसेल वैल्यू होती है सबसे ज्यादा, जानिए किसे खरीदने में है फायदा…

दिल्ली में MCD का माली बना फर्जी CMO, लोगों से करता था ठगी, लेटर हेड में मिली गलती से पकड़ा गया…

Share

दिल्ली के सिविल लाइंस थाना की पुलिस टीम ने एक ऐसे जालसाज को गिरफ्तार किया है, जो खुद को मुख्यमंत्री कार्यालय का अधिकारी बताकर गरीब मरीजों से ठगी करता था. आरोपी न केवल नकली लेटरहेड पर आदेश जारी करता था बल्कि अस्पतालों से फोन पर संपर्क कर खुद को सीएम ऑफिस का अधिकारी बताकर मरीजों को फ्री ट्रीटमेंट दिलाने का नाटक करता था. पुलिस ने आरोपी से कई फर्जी दस्तावेज़, मोबाइल फोन और नकली नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल बरामद की है.

डीसीपी नॉर्थ राजा बांठिया के मुताबिक, मुख्यमंत्री कार्यालय के ओएसडी एस.सी. वशिष्ठ ने सिविल लाइंस थाने में इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी. मामला तब सामने आया जब महाराजा अग्रसेन अस्पताल ने सीएम ऑफिस को एक ईमेल भेजकर एक संदिग्ध लेटर की पुष्टि मांगी. वह लेटर सीएम ऑफिस के लेटरहेड पर था और उस पर अधिकारी अनिल अग्रवाल के नाम से हस्ताक्षर किए गए थे. जिसे देखकर अस्पताल प्रशासन को शक हुआ क्योंकि पत्र में स्पेलिंग मिस्टेक थीं, फॉन्ट और एलाइनमेंट अलग-अलग थे. जब जांच की गई, तो पता चला कि वह पत्र फर्जी था और इस आधार पर एफआईआर दर्ज की गई.

मामले की गंभीरता देखते हुए एसीपी सिविल लाइंस विकास मीणा और एसएचओ हनुमंत राणा की देखरेख में इंस्पेक्टर जितेन्दर राणा और एसआई नितिन के नेतृत्व वाली एक विशेष टीम का गठन कर आरोपी की पकड़ के लिए लगाया गया.

टीम ने मरीज श्याम शंकर से मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी पत्र के बारे में पूछताछ की, जिन्होंने बताया कि उनकी पत्नी अंजू को यह पत्र सोनू नाम के व्यक्ति से मिला था. संदिग्ध मोबाइल नंबर की सीडीआर और सीएएफ डिटेल्स प्राप्त करने पर पता चला कि वह मोबाइल नंबर सोनू के नाम पर रजिस्टर्ड था और सर्विस प्रोवाइडर के रिकॉर्ड में एक वैकल्पिक मोबाइल नंबर भी मिला. दोनों मोबाइल नंबरों में झज्जर, हरियाणा का पता दर्ज था. तकनीकी निगरानी से दोनों नंबरों की लोकेशन करोल बाग इलाके में मिली.

 

 

करोल बाग से तिलक नगर तक चला पुलिस का पीछा

पुलिस ने तकनीकी निगरानी के आधार पर करोल बाग एमसीडी ऑफिस में छापा मारा, जहां सोनू बतौर माली (माली/चौकीदार) कॉन्ट्रैक्ट पर काम करता था. आरोपी मौके से फरार हो गया लेकिन उसका बैग और बाइक वहीं छूट गई. बैग की तलाशी में कई फर्जी लेटर, सीएम ऑफिस का लेटरहेड और नकली एमसीडी पहचान पत्र मिले. तकनीकी ट्रैकिंग से उसकी लोकेशन तिलक नगर के डबल स्टोरी एरिया में मिली, जहां से 30 अक्टूबर को उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

गरीब मरीजों से करता था ठगी, Google Translate से बनाता था लेटर

पुलिस पूछताछ में आरोपी सोनू ने खुलासा किया कि वह एमसीडी के करोल बाग जोन में कॉन्ट्रैक्ट बेस पर माली का काम करता था. उसे एक बार ऑफिस के डाक विभाग से सीएम ऑफिस का एक असली पत्र मिला, जिसे उसने चोरी कर लिया. इसी पत्र के आधार पर उसने दर्जनों फर्जी पत्र तैयार किए और गरीब मरीजों को झांसा देने लगा कि वह सीएम ऑफिस से ‘ईडब्ल्यूएस श्रेणी’ में मुफ्त इलाज करवाएगा. वह हर मरीज से 5,000 रुपये लेता था और अस्पतालों को फोन कर खुद को बलबीर सिंह राठी, सीएम ऑफिस का अधिकारी बताता था.

आरोपी तकनीक का भी बखूबी इस्तेमाल करता था. वह मरीजों के नाम और जानकारी गूगल ट्रांसलेट के जरिए फर्जी लेटर में डालता और अस्पताल प्रशासन को भेजता. जांच में सामने आया कि वह गूगल से अस्पतालों के फोन नंबर ढूंढकर उनसे संपर्क करता और “सीएम ऑफिस से बात कर रहा हूँ” कहकर दबाव बनाता था.

पुलिस ने जब्त किए दस्तावेज़, जानिए आरोपी की पूरी कहानी

छापेमारी में पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन (दो सिम के साथ), सीएम ऑफिस के असली लेटर पर हस्ताक्षर की कॉपी, कई फर्जी पत्र, नकली एमसीडी और हरियाणा सरकार के पहचान पत्र, और नकली नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल बरामद की. इसके अलावा आरोपी के फोन से कई अस्पतालों को भेजे गए संदिग्ध कॉल और संदेशों का रिकॉर्ड भी मिला है.

27 वर्षीय सोनू झज्जर (हरियाणा) का रहने वाला है. पिता की मृत्यु के बाद उसने स्कूल छोड़ दिया और चौकीदार एवं माली के रूप में काम करने लगा. 2023 में दिल्ली आया और एमसीडी में ठेके पर नौकरी करने लगा. गरीब पृष्ठभूमि से आने के बावजूद, उसने लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर ठगी का रास्ता चुना. पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या इस जाल में और लोग भी शामिल हैं.

 

 

 

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में