Breaking

विदेश में सफर होगा सफर, हवाई टिकट भी होंगे सस्ते; Air India ने फ्यूल सरचार्ज घटाने का कर दिया ऐलान…

धमतरी: नशा मुक्ति का संदेश लेकर काठमांडू तक साइकिल यात्रा करने वाले समाजसेवी तुलसी राम साहू का एसपी ने किया सम्मान…

धमतरी में सनसनी: युवक की हत्या के बाद शव को फंदे पर लटकाया, मां और भाई गिरफ्तार…

गरीबों का आशियाना उजाड़कर विधायक कॉलोनी बनाना अन्यायपूर्ण, नकटी में भूमि आवंटन निरस्त हो : विधायक ओंकार साहू…

धमतरी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1.150 किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार…

धमतरी पुलिस की बड़ी सफलता: हत्या का चंद घंटों में खुलासा, 8 आरोपी गिरफ्तार…

केज व्हील वाले ट्रैक्टरों पर होगी कार्रवाई, स्कूलों में अव्यवस्था पर प्राचार्य-बीईओ जिम्मेदार: कलेक्टर…

रुद्रेश्वर कॉरिडोर के कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश, पर्यटन मंडल अध्यक्ष ने की परियोजना की समीक्षा…

धमतरी में एक दिन में तीन युवकों ने की आत्महत्या, दो दोस्तों की मौत से मचा हड़कंप…

France Heatwave 2026: पेरिस में भयंकर गर्मी के बीच शराब भी बैन, जानिए गर्मी से शराब का क्या है ताल्लुक?

राम मंदिर में हर दिन कितना आता है चढ़ावा, चंदा चोरी के आरोप के बाद घटा या बढ़ा?

दिल्ली में क्यों नहीं मिलती बड़े ब्रांड की बीयर, क्यों हमेशा रहती है आउट ऑफ स्टॉक?

शराब पार्टी के दौरान विवाद, युवक की हत्या; आठ संदिग्ध हिरासत में, दो नाबालिग भी शामिल…

विशेष छात्र सत्यांशु दीप भारतीय फुटबॉल टीम में चयनित, स्वीडन में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व….

धमतरी पुलिस की बड़ी सफलता: 48 घंटे में मछली व्यापारी हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी शामिल…

धमतरी: पुरानी मंडी के पीछे पंचर दुकान में भीषण आग, डेढ़ लाख से अधिक का नुकसान; आगजनी की आशंका…

Tech Tips: घंटों गेम खेलने पर भी फोन नहीं होगा गर्म! 99% लोगों को आज भी नहीं पता ये तरीका…

अब Space से आएगी बिजली! धरती तक Solar Power पहुंचाने की टेक्नोलॉजी कर देगी हैरान…

CM साय बोले, ‘आपातकाल को भुलाया नहीं जा सकता, विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करना प्रशंसनीय पहल’…

पीएम श्री स्कूल भैंसमुंडी पहुंचे एसपी सूरज सिंह परिहार, विद्यार्थियों को अनुशासन और लक्ष्यपूर्ण जीवन का दिया प्रेरक संदेश…

नगरी-गरियाबंद मार्ग पर मछली व्यवसायी की चाकू मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस…

भेंड्रा में फिर टावर पर चढ़ा युवक, ढाई घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने सकुशल उतारा….

गंगरेल बांध की नहर में गिरी नीलगाय, घंटेभर की मशक्कत के बाद खुद निकली बाहर, वीडियो वायरल…

करगा हाई स्कूल में धमतरी पुलिस का जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, यातायात नियम और नशामुक्ति का दिया संदेश…

एसपी के निर्देश पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ढाबों में शराब सप्लाई करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 180 पौवा देशी शराब जब्त…

मतदाता स्याही का चुनावी कनेक्शन, कब से हो रहा इसका इस्तेमाल; जानें इंडेलिबल इंक की पूरी कहानी…

Share

कभी सोचा है कि वोट डालने के बाद उंगली पर जो बैंगनी निशान लगता है, वो आखिर इतना गहरा क्यों होता है? क्यों उसे लाख कोशिशों के बाद भी मिटाया नहीं जा सकता? और क्या आपको पता है कि इस स्याही का रहस्य सिर्फ भारत के पास है, इतना कि दुनिया के 90 देश इसे हमसे खरीदते हैं! यह वही स्याही है, जो लोकतंत्र की पहचान भी है और धोखाधड़ी के खिलाफ सबसे मजबूत हथियार भी. लेकिन इस स्याही की कहानी सिर्फ केमिकल्स तक सीमित नहीं है. चलिए इसके पीछे की पूरी कहानी और इसका चुनावी कनेक्शन समझें.

अमिट स्याही का असली रहस्य

भारत में जब भी चुनाव होते हैं, तो हर वोटर की पहचान एक छोटी सी स्याही की लाइन से होती है. यह कोई साधारण निशान नहीं, बल्कि लोकतंत्र की ईमानदारी का सबूत है. बाएं हाथ की तर्जनी पर लगाई जाने वाली यह स्याही दुनिया के सामने भारत की चुनावी पारदर्शिता की पहचान बन चुकी है.

इसे कहा जाता है अमिट स्याही या Indelible Ink, यानी ऐसी स्याही जो चाहे जितना रगड़ो, पानी या केमिकल से धो डालो, फिर भी मिटे नहीं. शुरू में यह बैंगनी रंग की दिखती है, लेकिन कुछ घंटों बाद धीरे-धीरे काली पड़ जाती है.

कहां बनती है यह स्याही 

भारत में इस खास स्याही का उत्पादन केवल दो जगहों पर होता है- मैसूर पेंट्स एंड वार्निश लिमिटेड (Mysore Paints & Varnish Ltd), कर्नाटक और दूसरा है- रायुडू लेबोरेटरी, हैदराबाद, तेलंगाना.
इनमें से मैसूर पेंट्स एंड वार्निश लिमिटेड की स्याही का इस्तेमाल भारत के हर चुनाव में किया जाता है. वहीं रायुडू लेबोरेटरी की स्याही विदेशों में भेजी जाती है. यह वही भारतीय स्याही है, जो अब तक लगभग 90 देशों में चुनावों का हिस्सा बन चुकी है. इनमें थाईलैंड, मलेशिया, तुर्की, दक्षिण अफ्रीका, मलेशिया, नेपाल जैसे कई देश शामिल हैं.

 

 

क्यों नहीं मिटता यह निशान?

इस स्याही की खासियत इसके केमिकल कंपोजिशन में है. इसमें 10 से 18 प्रतिशत तक सिल्वर नाइट्रेट होता है. जब यह स्याही उंगली पर लगाई जाती है, तो हमारे शरीर की त्वचा में मौजूद नमक (Sodium Chloride) के साथ यह प्रतिक्रिया करती है और सिल्वर क्लोराइड बना देती है.

सिल्वर क्लोराइड की सबसे खास बात यह है कि यह पानी में घुलता नहीं है. यही वजह है कि यह त्वचा की ऊपरी परत से मजबूती से चिपक जाता है. स्याही लगाने के 40 सेकंड के अंदर यह पूरी तरह सूख जाती है, और सूरज की रोशनी या पानी के संपर्क में आने पर इसका रंग काला हो जाता है. भले ही आप साबुन, तेल या डिटर्जेंट से इसे हटाने की कोशिश करें, यह कम से कम 72 घंटे तक वहीं टिका रहता है.

चुनाव आयोग की सख्त प्रक्रिया 

भारत का चुनाव आयोग इस स्याही के इस्तेमाल को लेकर बेहद सख्त है. मार्च 2015 में जारी आदेश के अनुसार, स्याही को बाएं हाथ की तर्जनी के नाखून के सिरे से लेकर पहले जोड़ तक ब्रश से लगाया जाना जरूरी है.

जिस ब्रश से यह स्याही लगाई जाती है, वह भी मैसूर पेंट्स कंपनी ही बनाती है. मतदाता की उंगली पर निशान लगाने के बाद ही ईवीएम का बटन दबाया जा सकता है. यह जिम्मेदारी मतदान केंद्र के उस अधिकारी की होती है जो कंट्रोल यूनिट संभालता है.

अगर पहले से उंगली में स्याही लगी हो तो क्या होता है?

2021 में चुनाव आयोग ने इस पर भी साफ निर्देश दिए थे. चुनाव आयोग का कहना था कि अगर किसी मतदाता की तर्जनी पर पुराने चुनाव की स्याही अभी भी दिख रही हो, तो नई स्याही मध्यमा (बीच की उंगली) में लगाई जाएगी. अगर वह भी स्याही से चिह्नित हो, तो निशान अनामिका (रिंग फिंगर) में लगाया जाएगा. लेकिन यह नियम तभी लागू होता है जब दोनों चुनावों के बीच का अंतर दो महीने से कम हो.

हर चुनाव में लाखों बोतलें होती हैं तैयार

भारत जैसे विशाल देश में हर चुनाव के लिए लाखों स्याही की बोतलें तैयार करनी पड़ती हैं. 2014 के आम चुनावों में 21 लाख बोतलों का ऑर्डर दिया गया था, जबकि 2019 के चुनावों में यह बढ़कर 26 लाख बोतलें हो गया.

दिलचस्प बात यह है कि एक बोतल स्याही से लगभग 300 मतदाताओं की उंगलियों पर निशान लगाया जा सकता है. यानी हर चुनाव में करोड़ों भारतीय इस एक ही वैज्ञानिक फार्मूले से चिह्नित होते हैं.

कब से शुरू हुई चुनाव में यह परंपरा?

भारत में पहली बार अमिट स्याही का इस्तेमाल 1962 के लोकसभा चुनाव में हुआ था. तब से लेकर अब तक यह हर आम और विधानसभा चुनाव में अनिवार्य है. यह स्याही न सिर्फ दोबारा वोट डालने से रोकती है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करती है कि वोटिंग प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष बनी रहे.

दुनिया के चुनावों में भारत की अमिट छाप

भारत का यह चुनावी नवाचार अब दुनिया भर में लोकतंत्र की पहचान बन चुका है. दुनिया के करीब 90 देशों ने इस इंडियन इंक को अपनाया है. यह केवल उत्पाद नहीं, बल्कि भारतीय चुनावी प्रबंधन की विश्वसनीयता का प्रतीक बन चुका है.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में