Breaking

बजट में 5G फोन! 2026 के सबसे सस्ते ऑप्शन, जानें कौन सा है बेस्ट?

क्या खरीदना चाहिए Wi-Fi वाला AC, जानें क्या हैं इसके फायदे?

धमतरी में बांधों में लगातार पानी की आवक, गंगरेल 97% से अधिक भरा; महानदी किनारे गांवों में अलर्ट…

3-2-1-1-0 Rule से बचाएं जरूरी Data, जानें कैसे करता है काम?

GTA 6 का क्रेज! Netflix पर 4 दिन में 31.1M Views, जानें गेम में क्या नया?

CM विष्णु देव साय बोले- ‘बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी’…

धमतरी पुलिस ने विद्यार्थियों को सिखाए सड़क सुरक्षा के गुर, साइबर फ्रॉड और नए कानूनों की भी दी जानकारी…

एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर नगरी पुलिस की पहल, महाविद्यालयीन छात्रों को साइबर फ्रॉड से लेकर नशा मुक्ति तक किया जागरूक…

महानदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने अधिकारियों को सतत निगरानी के दिए निर्देश…

WhatsApp का नया फीचर! अब यूजर्स पहचान सकेंगे AI कंटेंट, जानें कैसे…

एक घंटे में कितना पैसा कमाती है दिल्ली मेट्रो, किसके खाते में जाती है ये रकम?

टेक सेक्टर में फिर छंटनी का बड़ा झटका! Oracle में 3,000 नौकरियां संकट में, जानें कारण…

कमर तक पानी में कंधों पर शव ले जाने को मजबूर ग्रामीण, Video वायरल…

Uber Eats Drone Delivery:पिज्जा हो या बर्गर, अब आसमान से होगी डिलीवरी! Uber Eats का नया प्लान…

उर्वरक-कीटनाशक विक्रेताओं पर कृषि विभाग की कार्रवाई, एक का लाइसेंस निलंबित…

खुले सोक पिट में गिरने से गाय की मौत, बड़े हादसे की आशंका…

3 वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में आरोपी पिता को आजीवन कारावास…

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ…

सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव, सुबह 6 से रात 10 बजे तक भखारा मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित…

साइबर जागृति अभियान: धमतरी पुलिस ने 15 थाना-चौकी क्षेत्रों में 2,400 से अधिक लोगों को किया जागरूक…

कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह…

Farmer Suicides India: किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?

इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा…

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा…

राष्ट्रपति भवन में गूंजा छत्तीसगढ़ का मांदर, सरईटोला के लोक कलाकारों ने पेश की आदिवासी संस्कृति की अनूठी झलक….

तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक से टकराई 70 लोगों को ले जा रही बस, 20 की मौत…

Share

तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के चेवेल्ला मंडल में हुई बस दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है. इस भयावह सड़क दुर्घटना में टिपर चालक की भी मौत हो गई है, जबकि दर्जनों यात्री घायल बताए जा रहे हैं. चेवेल्ला मंडल के मीर्जागुड़ा के पास हैदराबाद-बीजापुर राजमार्ग पर यह त्रासदी तब घटी, जब तांडूर डिपो की एक आरटीसी बस सीधे गिट्टी से लदे एक टिपर ट्रक से टकरा गई.

ये टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टिपर पर लदी गिट्टी बस के अंदर जा गिरी और कई यात्री उसके नीचे दब गए. टिपर के चालक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे के समय बस में 70 से अधिक यात्री सवार थे.

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

टक्कर के बाद बस में अफरातफरी मच गई और कई यात्रियों को गंभीर चोटें आईं हैं. स्थानीय लोगों और पुलिस ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को निकालकर चेवेल्ला के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां घायलों का इलाज जारी है. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

 

 

इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने गहरा दुख व्यक्त किया है और तुरंत अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं. उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा है कि मौके पर राहत और बचाव कार्य को किसी भी कीमत पर तेज किया जाए और घायलों को बेहतरीन इलाज मुहैया कराया जाए.

सीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, सीएम रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को सीधा निर्देश दिया है कि दुर्घटना में घायल हुए हर एक व्यक्ति को तत्काल प्रभाव से हैदराबाद के अस्पतालों में शिफ्ट किया जाए. उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि घायलों के इलाज में कोई कमी न हो और उन्हें सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जाए.

सीएम ने अधिकारियों को हर स्तर पर स्थिति से अवगत कराते रहने और दुर्घटना के बारे में लगातार अपडेट देने के निर्देश दिए हैं. इसके अलावा, उन्होंने घटनास्थल के नजदीकी मंत्रियों को भी तुरंत वहां पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने और प्रशासन को हर संभव मदद पहुंचाने को कहा है. सीएम रेड्डी ने रंगारेड्डी जिले के कलेक्टर को बचाव और राहत अभियान को और गति प्रदान करने के निर्देश दिए हैं, ताकि प्रभावित लोगों को तत्काल और प्रभावी सहायता मिल सके.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में