धमतरी (नगरी)। जिले के नगरी थाना क्षेत्र के ग्राम छिपली में रविवार दोपहर एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। मृत युवक की पहचान सुयश लहरे उर्फ सन्नी, निवासी छिपली, के रूप में हुई है।
युवक के शरीर पर गंभीर चोट और धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं। इससे साफ है कि वारदात बेहद निर्ममता से अंजाम दी गई।
गांव के लोगों ने जब सुयश का लहूलुहान शव देखा, तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। तत्काल घटना की सूचना नगरी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी।

फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि हत्या किस हथियार से की गई और इसके पीछे की वजह क्या रही। लेकिन ग्रामीणों में चर्चा है कि युवक को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतारा गया।
घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा और डर का माहौल है। आरोपी फरार है और पुलिस तलाश में जुटी है।
