नए साल की शुरुआत के साथ ही भारत में WhatsApp और Telegram जैसे मैसेजिंग ऐप्स चलाने के नियम पूरी तरह बदलने वाले हैं. 1 जनवरी 2027 से देश भर में सिम-बाइंडिंग नियम लागू होने जा रहा है. जिसका सीधा असर करोड़ों लोगों पर पड़ेगा. अभी तक लोग बिना सिम डाले सिर्फ OTP की मदद से दूसरे फोन में ऐप चला लेते थे. ऐसे में बहुत से लोगों के मन में सवाल आ रहा है कि आखिर सिम-बाइंडिंग क्या चीज है?

सिम-बाइंडिंग वह टेक्नोलॉजी है जो आपके चैटिंग अकाउंट को फोन के फिजिकल सिम कार्ड से जोड़कर रखती है. नए नियम के बाद आप WhatsApp और Telegram सिर्फ उसी Phone में चला पाएंगे. जिसके अंदर उस नंबर का सिम कार्ड एक्टिव होगा. बिना सिम कार्ड के सिर्फ Wi-Fi के सहारे App चलाना1 जनवरी से पूरी तरह बंद हो जाएगा.

