Breaking

धमतरी: तेंदुए का आतंक, कारीपानी में दो महिलाओं समेत तीन ग्रामीण घायल; दो जिला अस्पताल रेफर…

यूको बैंक में 530 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक करें आवेदन…

दिवाली पर मिठाई नहीं, 2,000 रुपये से कम में गिफ्ट करें ये टेक गैजेट्स…

PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट…

आपके ईयरबड्स भी हो सकते हैं गंदे, जानें कब और क्यों करें साफ…

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?

क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?

सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा…

शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच…

नवोदय विद्यालय कुरूद में नशामुक्ति और साइबर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए बचाव के उपाय…

धमतरी में गरबा आयोजकों की बैठक, निगम आयुक्त ने सुरक्षा मानकों और यातायात व्यवस्था पर दिए निर्देश…

गंगरेल बांध में जल सत्याग्रह के तीसरे दिन 9 आंदोलनकारियों की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में भर्ती…

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में धमतरी पुलिस की पहल, विद्यार्थियों ने जाना थाने का कामकाज…

धमतरी पुलिस की कार्रवाई: कुरुद में सट्टा खिलाते 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, ₹3,100 नगद जब्त…

धमतरी में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.20 लाख रुपये के पटाखे जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2019 से फरार अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, अलीगढ़ से पीड़िता बरामद…

WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings…

Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा के कत्लखाने ले जाए जा रहे 14 मवेशियों को कराया मुक्त, आरोपी गिरफ्तार…

दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद…

धमतरी में ATM कार्ड बदलकर 90,500 रुपये की ठगी, कार्ड बंद कराने के बाद भी खाते से निकले 20,500 रुपये…

धमतरी: कार में 8 किलो गांजा बरामद, कुरुद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

राष्ट्रीय एकता दिवस पर धमतरी पुलिस की अनूठी पहल, रक्षित केंद्र और थाना कुरूद में चलाया स्वच्छता अभियान…

महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर…

धमतरी: पारिवारिक विवाद में पति पर हंसिया से हमला, सिर में आई चोट; जिला अस्पताल में इलाज जारी…

धमतरी पुलिस की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित, लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण पर जोर….

Share

एएसपी डी.सी. पटेल ने कुरूद एवं धमतरी नगर अनुविभाग की ली समीक्षा बैठक, विवेचकों को दिए गुणवत्तापूर्ण जांच के निर्देश

धमतरी/ 15 अक्टूबर 2026। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा अपराधों की समीक्षा, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और विवेचना की गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से कुरूद एवं धमतरी नगर अनुविभाग स्तर पर समीक्षा बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में अपराध निकाल, सीसीटीएनएस कार्यों की प्रगति तथा पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक जवाबदेह एवं प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

कुरूद अनुविभाग में लंबित प्रकरणों की समीक्षा

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देव चरण पटेल ने थाना कुरूद में अनुविभाग स्तरीय अपराध समीक्षा बैठक ली। बैठक में एसडीओपी कुरूद रागिनी मिश्रा की उपस्थिति में अनुविभाग के विभिन्न थानों एवं चौकियों में दर्ज अपराधों, लंबित मामलों, अपराध निकाल तथा सीसीटीएनएस के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई।

इस दौरान थाना प्रभारी कुरूद निरीक्षक कमलेश ठाकुर, थाना प्रभारी मगरलोड निरीक्षक प्रमोद अमलतास, चौकी प्रभारी बिरेझर निरीक्षक समीर तिवारी एवं चौकी प्रभारी करेली बड़ी सउनि. राधेश्याम बंजारे सहित विवेचक एवं सीसीटीएनएस ऑपरेटर उपस्थित रहे।

धमतरी नगर अनुविभाग के कार्यों की भी हुई समीक्षा

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देव चरण पटेल के कार्यालय में धमतरी नगर अनुविभाग की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक भानुप्रताप चंद्राकर ने थाना कोतवाली, अर्जुनी एवं भखारा में दर्ज अपराधों तथा लंबित प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा की।

बैठक में थाना प्रभारी कोतवाली राजेश जगत, थाना प्रभारी अर्जुनी शरद ताम्रकार एवं थाना प्रभारी भखारा अरुण साहू सहित संबंधित थानों के विवेचक एवं सीसीटीएनएस ऑपरेटर मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्रकरणों के शीघ्र निराकरण एवं तकनीकी कार्यों में आवश्यक सुधार के लिए निर्देश दिए।

 

 

गुणवत्तापूर्ण विवेचना और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

दोनों बैठकों में विवेचकों को लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने प्रत्येक मामले में साक्ष्यों का विधिसम्मत संकलन, तथ्यों का सूक्ष्म परीक्षण तथा निर्धारित समय-सीमा में निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण विवेचना करने पर जोर दिया।

साथ ही, अपराध निकाल की प्रगति पर लगातार नजर रखने, विवेचना के दौरान आने वाली बाधाओं को दूर करने और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। थाना प्रभारियों को अधीनस्थ कर्मचारियों के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा अनावश्यक विलंब रोकने के लिए भी कहा गया।

सीसीटीएनएस में शुद्धता और समयबद्धता पर फोकस

बैठकों में सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम) के कार्यों की भी विस्तार से समीक्षा की गई। ऑपरेटरों को सभी आवश्यक जानकारियों एवं अभिलेखों की प्रविष्टि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सही, पूर्ण और समयबद्ध तरीके से करने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने कहा कि तकनीकी प्रणाली में दर्ज जानकारी की शुद्धता और नियमित अद्यतन पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके लिए थाना प्रभारियों एवं संबंधित कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और तकनीकी संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

 

 

 

पारदर्शी एवं जवाबदेह पुलिसिंग पर जोर

धमतरी पुलिस द्वारा अपराधों की नियमित समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण, विवेचना की गुणवत्ता में सुधार तथा तकनीकी कार्यों में दक्षता बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह एवं परिणामोन्मुख बनाना और आम नागरिकों को बेहतर, प्रभावी एवं समयबद्ध पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराना है।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

हाल की खबरे

  • All Post
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-दुनिया
  • धमतरी
  • नगर निगम
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • मुख्य पृष्ट
  • स्पोर्ट्स
Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में