Breaking

Apple Watch की Hidden Settings आएंगी काम, यूजर्स जरूर जानें ये Tricks…

हीरे-सोने से जड़े हैं ये Smartphones, कीमत 1 करोड़ तक; जानें पूरी डिटेल…

म्यूजिक, कॉल और रोजाना इस्तेमाल के लिए 4 TWS ईयरबड्स, जानें इनमें क्या खास?

स्मार्टफोन होंगे सस्ते? मोबाइल कंपनियों ने रखी ये बड़ी मांग, जानें वजह…

CM विष्णुदेव साय का खास अंदाज, काफिला रोक सड़क किनारे महिला से खरीदे दीये…

गणेश प्रतिमा खरीदने आए युवक से मारपीट कर लूट का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार…

नारकोटिक्स और पैंगोलिन तस्करी के खिलाफ बड़ी संयुक्त कार्रवाई…

त्योहारी सीजन में यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस-व्यापारी संघ की अहम बैठक…

Android यूजर्स के लिए बड़ा खतरा! Google जल्द बंद कर सकता है ये सिक्योरिटी फीचर…

तीज पर्व के दौरान सड़क हादसों का सिलसिला जारी, दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत…

बीजापुर के एकलव्य स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत, CM साय सख्त…

छठठी कार्यक्रम में युवती पर अश्लील टिप्पणी का विरोध पड़ा भारी, सर्जिकल ब्लेड से युवक पर हमला; आरोपी गिरफ्तार…

हथियार दिखाकर लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 बालिग आरोपी गिरफ्तार और 2 नाबालिग संरक्षण में…

तीजा लेने मायके जा रही महिला की हादसे में मौत, कुछ घंटे पहले भाई ने भी तोड़ा था दम…

iPhone यूजर्स के लिए बड़ी खबर! 14 सितंबर को आ रहा iOS 27, Siri AI होगा खास…

छत्तीसगढ़: बच्ची से रेप और हत्या के मामले में शख्स को सजा-ए-मौत…

कंडेल में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, पेचकस से दो युवकों पर हमला; आरोपी गिरफ्तार…

गौवंश तस्करी पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 मवेशी मुक्त, 3 आरोपी गिरफ्तार…

गंगरेल में 96.17% पानी, मुरुमसिल्ली 100% फुल; 15 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा…

कांकेर से रायपुर जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात कार ने मारी टक्कर…

धमतरी के तीन शिक्षकों की पहल ने बदली सरकारी स्कूलों की तस्वीर, कलेक्टर ने किया सम्मान…

AI से इंसानों के अस्तित्व पर खतरा? Anthropic रिसर्चर ने जताई बड़ी चिंता…

सिहावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20.400 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार…

कीटनाशक विक्रय में अनियमितता पर कृषि विभाग की कार्रवाई, तीन दुकानों पर बड़ी कार्रवाई…

घोड़े पालने का है शौक, जानें किस नस्ल के घोड़े होते हैं सबसे दमदार?

धमतरी में बिजली के खंभे पर चढ़ा अधेड़, एक घंटे तक चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा; पुलिस-फायर टीम ने सुरक्षित उतारा…

Share

धमतरी/ शहर में बुधवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक अधेड़ व्यक्ति अचानक हाईटेंशन बिजली के खंभे पर चढ़ गया। करीब एक घंटे तक व्यक्ति खंभे पर बैठकर ड्रामा करता रहा। इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और सड़क पर जाम की स्थिति भी बन गई। गनीमत रही कि सूचना मिलते ही बिजली विभाग ने तत्काल बिजली सप्लाई बंद कर दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के सिहावा रोड स्थित शांति कॉलोनी चौक का है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे एक अधेड़ व्यक्ति वहां पहुंचा और अचानक बिजली के खंभे पर चढ़ने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन वह लगातार ऊपर चढ़ता चला गया।

बिजली बंद कराई, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड

व्यक्ति के हाईटेंशन बिजली पोल पर चढ़ने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और बिजली विभाग को जानकारी दी। खतरे को देखते हुए बिजली विभाग ने तत्काल इलाके की बिजली सप्लाई बंद कराई। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।

चौराहे पर चारों तरफ सड़क होने के कारण देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। भीड़ के चलते यातायात भी प्रभावित हुआ। करीब एक घंटे तक चले इस घटनाक्रम के दौरान लोग किसी अनहोनी की आशंका से सहमे रहे।

 

 

पारिवारिक विवाद से परेशान होने की बात

पुलिस के अनुसार, खंभे पर चढ़े व्यक्ति की पहचान अशोक कुमार कौशिक, पिता बोधन लाल, उम्र 53 वर्ष, निवासी ग्राम मोगरा, महासमुंद के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी में बताया जा रहा है कि वह पारिवारिक विवाद को लेकर परेशान था।

प्रत्यक्षदर्शी एवं स्थानीय निवासी निर्मल बरडिया ने बताया कि व्यक्ति करीब एक घंटे तक बिजली के खंभे पर चढ़कर ड्रामा करता रहा। उन्होंने बताया कि व्यक्ति संभवतः शराब के नशे में भी था। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी।

निर्मल बरडिया के मुताबिक, तत्काल बिजली विभाग को फोन कर सप्लाई बंद कराई गई और पुलिस तथा फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। समय रहते बिजली बंद नहीं की जाती तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

 

 

सीढ़ी और रस्सी की मदद से सुरक्षित उतारा

फायरमैन अरुण यादव ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बिजली के खंभे पर चढ़ गया है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सीढ़ी और रस्सी की मदद से व्यक्ति को सुरक्षित नीचे उतारा और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

इसके बाद पुलिस व्यक्ति को अस्पताल लेकर गई, जहां उसका उपचार कराया गया। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति बार-बार खुद के परेशान होने की बात कह रहा था।

समय रहते बिजली सप्लाई बंद कराने और पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम के मौके पर पहुंचने से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में