Breaking

उर्वरक-कीटनाशक विक्रेताओं पर कृषि विभाग की कार्रवाई, एक का लाइसेंस निलंबित…

खुले सोक पिट में गिरने से गाय की मौत, बड़े हादसे की आशंका…

3 वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में आरोपी पिता को आजीवन कारावास…

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ…

सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव, सुबह 6 से रात 10 बजे तक भखारा मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित…

साइबर जागृति अभियान: धमतरी पुलिस ने 15 थाना-चौकी क्षेत्रों में 2,400 से अधिक लोगों को किया जागरूक…

कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह…

Farmer Suicides India: किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?

इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा…

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा…

राष्ट्रपति भवन में गूंजा छत्तीसगढ़ का मांदर, सरईटोला के लोक कलाकारों ने पेश की आदिवासी संस्कृति की अनूठी झलक….

ChatGPT For Teens: ChatGpt ने लॉन्च किया Teen वर्जन, क्या है इसमें खास?

भ्रामक एवं एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार…

चाकू की नोक पर सोने का लॉकेट लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, धमतरी पुलिस ने किया लूटकांड का त्वरित खुलासा…

बड़े करेली-भेंडरी के बीच भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक की मौत; हाईवा चालक गंभीर…

धमतरी से लापता युवक को परिवार तक पहुंचाया, अब क्षत-विक्षत शव की पहचान बनी पुलिस के लिए पहेली…

कब खरीदना चाहिए नया स्मार्टफोन, क्या आप जानते हैं ये नियम?

HomePod Mini Update: सिरी एआई के साथ आ रहे Apple के नए होम प्रोडक्ट्स, जानें डिटेल्स…

15 August: देश के 10 ऐसे कानून, जो आजादी के बाद सबसे ज्यादा बदले…

वैज्ञानिकों ने बनाया पानी के अंदर काम करने वाला सुपरग्लू, जानें कैसे करेगा काम?

छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल…

सिहावा पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिखेंगे घुड़सवारों के हैरतअंगेज करतब…

Hotel Free WiFi Scams: होटल के फ्री Wi-Fi से कैसे आपका डेटा चुराते हैं हैकर्स? जानें पूरी बात…

iPhone 17 Pro On Down Payment: 20 हजार की डाउन पेमेंट पर भी आ जाएगा iPhone 17 pro, जानिए कैसे?

एक घंटे में कितना पैसा कमाती है दिल्ली मेट्रो, किसके खाते में जाती है ये रकम?

Share

दिल्ली मेट्रो आज दिल्ली-एनसीआर की लाइफलाइन बन चुकी है। रोजाना 60 से 70 लाख से ज्यादा यात्री मेट्रो में सफर करते हैं, वहीं कई बार यह आंकड़ा 80 लाख के पार भी पहुंच जाता है. इतनी बड़ी संख्या में यात्रियों के सफर करने से दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन यानी DMRC की कमाई भी हर साल बढ़ती जा रही है. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर दिल्ली मेट्रो एक घंटे में कितना पैसा कमाती है और यह रकम आखिर जाती कहां है.

सालाना कितनी है DMRC की कमाई?

DMRC की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2023-24 में दिल्ली मेट्रो ने 7,661 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी. इससे पहले वित्त वर्ष 2022-23 में DMRC को 6,919 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी. इस हिसाब से एक साल में ही DMRC की कमाई में करीब 10 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी.

एक घंटे में इतना कमाती है मेट्रो

सालाना कमाई के आंकड़ों के आधार पर अगर औसत निकाला जाए, तो दिल्ली मेट्रो रोजाना करीब 21 करोड़ रुपये की कमाई करती है. दिल्ली मेट्रो सुबह करीब 5 बजे से रात करीब साढ़े 11 बजे तक यानी रोजाना करीब 18 से 19 घंटे तक चलती है. इस हिसाब से देखा जाए, तो दिल्ली मेट्रो हर घंटे औसतन एक करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर लेती है. यह आंकड़ा त्योहारों और वीकेंड के दौरान बढ़ती भीड़ के चलते और भी ज्यादा हो सकता है.

विज्ञापन और दुकानों से भी आता है पैसा

टिकट किराए के अलावा DMRC की कमाई का करीब 10 से 20 फीसदी हिस्सा नॉन-फेयर रेवेन्यू से आता है. दिल्ली मेट्रो स्टेशनों और ट्रेनों में लगे पोस्टर और विज्ञापनों से भी अच्छी-खासी कमाई होती है. इसके अलावा मेट्रो स्टेशन परिसर में बनी दुकानों और रेस्टोरेंट को किराए पर देकर भी DMRC आमदनी करता है. रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स और दूसरे शहरों व देशों को दी जाने वाली तकनीकी सलाह यानी कंसल्टेंसी सेवाओं से भी DMRC की कमाई में इजाफा होता है.

 

 

हाल ही में बढ़ा है मेट्रो का किराया

गौरतलब है कि करीब 8 साल बाद दिल्ली मेट्रो के किराए में बदलाव किया गया है. इससे पहले मेट्रो का किराया साल 2017 में बढ़ाया गया था. नई व्यवस्था के तहत 2 किलोमीटर तक की यात्रा पर अब 10 की जगह 11 रुपये किराया लगता है, वहीं 2 से 5 किलोमीटर की दूरी के लिए 21 रुपये चुकाने होते हैं. इसी तरह अलग-अलग दूरी के हिसाब से किराए में 1 से 4 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है.

किसके खाते में जाती है यह रकम?

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार की साझेदारी में बना एक सार्वजनिक उपक्रम है, यानी इसमें दोनों सरकारों की बराबर हिस्सेदारी होती है. ऐसे में मेट्रो से होने वाली कमाई सबसे पहले DMRC के खाते में जाती है, जिसका इस्तेमाल परिचालन खर्च, रखरखाव, कर्मचारियों की सैलरी और नए प्रोजेक्ट्स के विस्तार में किया जाता है. इसके बाद बचने वाली रकम में से केंद्र और दिल्ली सरकार, दोनों को हिस्सेदारी के अनुसार फायदा मिलता है.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में