Breaking

3 वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में आरोपी पिता को आजीवन कारावास…

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ…

सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव, सुबह 6 से रात 10 बजे तक भखारा मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित…

साइबर जागृति अभियान: धमतरी पुलिस ने 15 थाना-चौकी क्षेत्रों में 2,400 से अधिक लोगों को किया जागरूक…

कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह…

Farmer Suicides India: किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?

इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा…

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा…

राष्ट्रपति भवन में गूंजा छत्तीसगढ़ का मांदर, सरईटोला के लोक कलाकारों ने पेश की आदिवासी संस्कृति की अनूठी झलक….

ChatGPT For Teens: ChatGpt ने लॉन्च किया Teen वर्जन, क्या है इसमें खास?

भ्रामक एवं एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार…

चाकू की नोक पर सोने का लॉकेट लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, धमतरी पुलिस ने किया लूटकांड का त्वरित खुलासा…

बड़े करेली-भेंडरी के बीच भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक की मौत; हाईवा चालक गंभीर…

धमतरी से लापता युवक को परिवार तक पहुंचाया, अब क्षत-विक्षत शव की पहचान बनी पुलिस के लिए पहेली…

कब खरीदना चाहिए नया स्मार्टफोन, क्या आप जानते हैं ये नियम?

HomePod Mini Update: सिरी एआई के साथ आ रहे Apple के नए होम प्रोडक्ट्स, जानें डिटेल्स…

15 August: देश के 10 ऐसे कानून, जो आजादी के बाद सबसे ज्यादा बदले…

वैज्ञानिकों ने बनाया पानी के अंदर काम करने वाला सुपरग्लू, जानें कैसे करेगा काम?

छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल…

सिहावा पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिखेंगे घुड़सवारों के हैरतअंगेज करतब…

Hotel Free WiFi Scams: होटल के फ्री Wi-Fi से कैसे आपका डेटा चुराते हैं हैकर्स? जानें पूरी बात…

iPhone 17 Pro On Down Payment: 20 हजार की डाउन पेमेंट पर भी आ जाएगा iPhone 17 pro, जानिए कैसे?

In-Display Fingerprint: Super OLED में ही क्यों आता है इन डिस्प्ले फिंगर प्रिंट, बाकी में क्यों नहीं?

Digital India ने आपकी जिंदगी कैसे बदल दी? जान लें हर बात…

कमर तक पानी में कंधों पर शव ले जाने को मजबूर ग्रामीण, Video वायरल…

Share

मानसून ने सरकार के विकास के दावों की पोल खोलकर रख दी है. हालात ये हैं कि आम आदमी के लिए श्मशान घाट जाकर अपने मृत परिजन की अंतिम यात्रा करना भी मुश्किल हो गया है.

ताज़ा मामला राजधानी से सटे दुर्ग जिले का है, जहां लोगों को एक मृत व्यक्ति को शमशान घाट ले जाते समय बड़े-बड़े गड्ढों और पानी भरे रास्तों से गुजरना पड़ा.  इसके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है.

अंतिम यात्रा का वीडियो वायरल

राजधानी रायपुर से सटे दुर्ग जिले के सेमरिया गांव के एक व्यक्ति की अंतिम यात्रा का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.  वायरल वीडियो में जिस अंतिम यात्रा की तस्वीर सामने आई, उसमें ग्रामीणों को शव को कंधे पर लेकर श्मशान घाट की ओर जाते देखा जा सकता है. ग्रामीणों के मुताबिक, गांव से श्मशान घाट तक करीब डेढ़ किलोमीटर रास्ता कीचड़ से भरा है. आगे नाले को पार करते समय कमर तक पानी पहुंच जाता है. शव को वहां से निकालने के लिए करीब 30 से 40 लोगों को कंधा लगाना पड़ा. कई लोग कीचड़ में फिसलकर गिर भी गए.

 गड्ढो और कीचड़ से गुजरने को मजबूर लोग

बता दें कि सेमरिया गांव दुर्ग जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर और भिलाई इस्पात संयंत्र से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित है. यह बागडूमर ग्राम पंचायत का आश्रित गांव है. करीब 500 की आबादी वाले इस गांव में बारिश के दौरान बागडूमर से आने वाला करीब 4 किलोमीटर का रास्ता बेहद खराब, जिसपर वाहनों को लेकर निकलना बड़ी चुनौती सा बन जाता है.

ग्रामीणों का दावा है कि सड़क पर जगह-जगह पानी से भरे सैकड़ों गड्ढे हैं और कीचड़ के कारण आवागमन मुश्किल हो जाता है. वीडियो बनाने वाले रामअवतार यादव ने बताया कि श्मशान घाट में शेड बना हुआ है, लेकिन रास्ता खराब होने के कारण बारिश के दौरान वहां पहुंचना मुश्किल हो जाता है. उन्होंने कहा कि वो बचपन से गांव की यही बदहाल स्थिति देखते आ रहे हैं.

 

 

क्या कहना है गांव के लोगों का?

ग्रामीण तन्नू सोरी ने कहा कि बरसात में वो यही सोचते हैं कि गांव में किसी की मौत न हो, क्योंकि अंतिम यात्रा के दौरान होने वाली परेशानी बेहद दर्दनाक है. उन्होंने सड़क निर्माण की मांग करते हुए कहा कि खराब रास्ते के कारण बच्चे और युवा भी अहिवारा तक पढ़ाई के लिए आसानी से नहीं पहुंच पाते. दूसरी तरफ जिम्मेदार लोग सरकारी योजनाओं का हवाला देते नजर आए.

सरकारी अधिकारियों का क्या कहना है?

दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह के मुताबिक, सेमरिया में दो सड़कों की समस्या है. मुख्य सड़क 2013 में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी थी, लेकिन बाद में इस सड़क का मेंटेनेंस नहीं हुआ. इस सड़क के सुधार के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है. वहीं, श्मशान घाट तक जाने वाली सड़क के लिए ग्रामीण सड़क योजना के अभियंता को सर्वे करने के निर्देश दिए गए हैं. सर्वे के बाद सड़क को योजना में शामिल करने के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा. दूसरी तरफ दुर्ग सांसद विजय बघेल भी सरकारी योजनाओं की दुहाई देते नजर आए.

 कुल मिलकर जिम्मेदारों के पास सरकारी योजनाओ के खोखले आंकड़ों और विकास के झूठे दावो के अलावा जनता के लिए ना तो कोई ठोस योजना है और ना ही जनता को राहत देने की नियत ही दिखाई दे रही है. ऐसे में गांव की जनता बस यही दुआ कर रही है कि बरसात के मौसम के किसी अपने की मौत ना हो.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में