Breaking

प्रेम-प्रसंग बना हत्या की वजह: पत्नी के प्रेमी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार…

धमतरी पुलिस ने भखारा लूटकांड का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल…

धमतरी: 1.1 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक व मोबाइल समेत ₹36 हजार का मशरूका जब्त…

मुगलों के जमाने में कई साल तक कैसे खराब नहीं होती थी शराब, बिना केमिकल कैसे रखते थे सुरक्षित?

E20 वाला पेट्रोल भूल जाइए, सरकार लाने वाली है E25, E30 और E85 वाला फ्यूल, ये है पूरा प्लान….

धमतरी: दोस्त को हाथ ठेले में लादकर अस्पताल पहुंचाया, युवक की इंसानियत बनी मिसाल…

Islamic Banking: जब इस्लाम में हराम है ब्याज लेना तो मुस्लिम देशों में कैसे जिंदा रहता है बैंकिंग सिस्टम? यहां जानिए…

‘हम CM के काम तय नहीं कर सकते’, विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज…

धमतरी पुलिस को बड़ी न्यायिक सफलता: 53 किलो गांजा तस्करी मामले में दो आरोपियों को 10-10 वर्ष की सजा…

World Most Powerful Passport: ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स में भारत फिसला, मिली 125वीं रैंक; जानें कैसे तय होती है ताकत?

धमतरी: भाजपा नेता उमेश साहू ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, सड़क चौड़ीकरण और पुल निर्माण की उठाई मांग…

धमतरी पुलिस की कार्रवाई: हथौड़ी से जानलेवा हमला करने के आरोप में युवक गिरफ्तार, जेल भेजा गया…

धड़ाम से गिर गई Google Pixel 10 की कीमत! Amazon सेल में मात्र इतने रुपये में खरीदने का मौका…

एआई का एक और खतरा आया सामने, इंसान की मदद लिए बिना एआई एजेंट ने पहली बार कर दिया यह कांड…

धमतरी पुलिस की रिकॉर्ड कार्रवाई: 6 माह में 59 आरोपी गिरफ्तार, ₹5.70 करोड़ की संपत्ति जब्त…

CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि…

अछोटा पुल के नीचे महानदी से धड़ल्ले से जारी अवैध रेत उत्खनन, 8 ट्रैक्टर जब्त…

विभिन्न मांगों को लेकर कोटवारों का तहसील स्तर पर प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन….

सामुदायिक पुलिसिंग के तहत धमतरी पुलिस की जागरूकता पहल, ग्राम खरेंगा हाई स्कूल में विद्यार्थियों को किया जागरूक…

अब फोन में ही सेव होगा आपका Digital Signature! Google ला रहा नया ऐप, जानें यूजर्स को क्या होगा फायदा…

मुजगहन-रत्नाबांधा में तालाब सौंदर्यीकरण का विरोध, 200 परिवारों पर बेघर होने का खतरा; ग्रामीणों ने दिया धरना…

दवा के साथ दारू का क्या है पुराना कनेक्शन, जानें क्यों इलाज के साथ जुड़ गया शराब का नाम?

विदेश में सफर होगा सफर, हवाई टिकट भी होंगे सस्ते; Air India ने फ्यूल सरचार्ज घटाने का कर दिया ऐलान…

धमतरी: नशा मुक्ति का संदेश लेकर काठमांडू तक साइकिल यात्रा करने वाले समाजसेवी तुलसी राम साहू का एसपी ने किया सम्मान…

धमतरी में सनसनी: युवक की हत्या के बाद शव को फंदे पर लटकाया, मां और भाई गिरफ्तार…

शाला प्रवेशोत्सव में एसपी सूरज सिंह परिहार का प्रेरक संदेश, विद्यार्थियों को ‘राष्ट्र ऋण’ निभाने और संवाद की संस्कृति अपनाने का किया आह्वान…

Share

धमतरी/ स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, सिंगपुर में आयोजित शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक धमतरी सूरज सिंह परिहार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों और पालकों को शिक्षा, संस्कार, गुरु-शिष्य परंपरा तथा राष्ट्र निर्माण पर प्रेरक संदेश दिया।

अपने संबोधन में एसपी परिहार ने कहा कि आज के विद्यार्थी ही विकसित भारत के भविष्य और राष्ट्र के वास्तविक कर्णधार हैं। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और श्रेष्ठ संस्कार ही बच्चों को आदर्श नागरिक बनाते हैं। उन्होंने गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी का व्यक्तित्व और भविष्य उसके गुरु के मार्गदर्शन पर आधारित होता है, इसलिए गुरुजनों का सम्मान और उनके आदर्शों का अनुसरण करना आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान एसपी ने विद्यार्थियों से उनके जीवन के लक्ष्य पूछे। कई छात्र-छात्राओं ने प्रशासनिक अधिकारी, डॉक्टर, शिक्षक, इंजीनियर और पुलिस अधिकारी बनने की इच्छा जताई। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इन्हीं बच्चों में भविष्य के आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, इंजीनियर और शिक्षक तैयार होंगे, जिन्हें सही दिशा देना समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

भारतीय संस्कृति पर आधारित संवाद के दौरान एसपी ने उपस्थित लोगों से “ऋण कितने प्रकार के होते हैं?” प्रश्न पूछा। ग्राम अंजोरा की गायत्री सिन्हा ने देव ऋण, मातृ-पितृ ऋण और गुरु/ऋषि ऋण का सही उत्तर देकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। उनके उत्तर से प्रभावित होकर एसपी ने उन्हें मंच पर सम्मानित किया और कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों का आत्मविश्वास समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

एसपी परिहार ने कहा कि वर्तमान समय में एक चौथा “राष्ट्र ऋण” भी है, जिसे प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों, ईमानदारी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के माध्यम से चुकाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से वाद-विवाद की बजाय संवाद की संस्कृति अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि संवाद ही समाज और राष्ट्र को आगे बढ़ाने का सबसे प्रभावी माध्यम है।

 

 

उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती खेमन बाई के शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित करने की घोषणा की। वहीं शिक्षा में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विद्यालय में स्थापित स्मार्ट बोर्ड (टीवी पैनल) का शुभारंभ भी किया।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. वी.पी. चंद्रा के शिक्षा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए एसपी ने विद्यालय के पुस्तकालय के लिए 11 हजार रुपये मूल्य की उत्कृष्ट पुस्तकों का योगदान देने की घोषणा की। कार्यक्रम में मेधावी एवं प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर डॉ. कल्पना ध्रुव, प्राचार्य डॉ. वी.पी. चंद्रा, सरपंच लोमेश्वर साहू, थाना प्रभारी मगरलोड प्रमोद अमलतास, विद्या भारती के पदाधिकारी, शिक्षक, पालक, ग्राम संगठन की महिलाएं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में