Breaking

साइबर जागृति अभियान: धमतरी पुलिस ने 15 थाना-चौकी क्षेत्रों में 2,400 से अधिक लोगों को किया जागरूक…

कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह…

Farmer Suicides India: किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?

इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा…

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा…

राष्ट्रपति भवन में गूंजा छत्तीसगढ़ का मांदर, सरईटोला के लोक कलाकारों ने पेश की आदिवासी संस्कृति की अनूठी झलक….

ChatGPT For Teens: ChatGpt ने लॉन्च किया Teen वर्जन, क्या है इसमें खास?

भ्रामक एवं एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार…

चाकू की नोक पर सोने का लॉकेट लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, धमतरी पुलिस ने किया लूटकांड का त्वरित खुलासा…

बड़े करेली-भेंडरी के बीच भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक की मौत; हाईवा चालक गंभीर…

धमतरी से लापता युवक को परिवार तक पहुंचाया, अब क्षत-विक्षत शव की पहचान बनी पुलिस के लिए पहेली…

कब खरीदना चाहिए नया स्मार्टफोन, क्या आप जानते हैं ये नियम?

HomePod Mini Update: सिरी एआई के साथ आ रहे Apple के नए होम प्रोडक्ट्स, जानें डिटेल्स…

15 August: देश के 10 ऐसे कानून, जो आजादी के बाद सबसे ज्यादा बदले…

वैज्ञानिकों ने बनाया पानी के अंदर काम करने वाला सुपरग्लू, जानें कैसे करेगा काम?

छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल…

सिहावा पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिखेंगे घुड़सवारों के हैरतअंगेज करतब…

Hotel Free WiFi Scams: होटल के फ्री Wi-Fi से कैसे आपका डेटा चुराते हैं हैकर्स? जानें पूरी बात…

iPhone 17 Pro On Down Payment: 20 हजार की डाउन पेमेंट पर भी आ जाएगा iPhone 17 pro, जानिए कैसे?

In-Display Fingerprint: Super OLED में ही क्यों आता है इन डिस्प्ले फिंगर प्रिंट, बाकी में क्यों नहीं?

Digital India ने आपकी जिंदगी कैसे बदल दी? जान लें हर बात…

छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान…

नगरी में ताश से जुआ खेलते 4 जुआरी गिरफ्तार, 1.12 लाख रुपये का मशरूका जब्त…

तिहरे हत्याकांड में एक साल के भीतर कड़ा फैसला, पांच आरोपियों को आजीवन कारावास…

केज व्हील वाले ट्रैक्टरों पर होगी कार्रवाई, स्कूलों में अव्यवस्था पर प्राचार्य-बीईओ जिम्मेदार: कलेक्टर…

Share

धमतरी। जिले में प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने और विभागीय जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित समय-सीमा (टीएल) बैठक में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में कलेक्टर ने राजस्व, कृषि और परिवहन विभाग के अधिकारियों को केज व्हील लगे ट्रैक्टरों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केज व्हील के उपयोग से सड़कें क्षतिग्रस्त होती हैं, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

धान उठाव की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने स्कूलों में पाठ्यपुस्तकों और गणवेश की उपलब्धता तथा शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्कूल में तालाबंदी या शिक्षण व्यवस्था प्रभावित होने की शिकायत मिलने पर संबंधित प्राचार्य और विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर ने जिले के सभी विद्यालयों में एक माह के भीतर व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाने तथा इसकी पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

वार्षिक एक्शन प्लान की समीक्षा के दौरान उन्होंने अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना का विशेष रूप से नगरी और मगरलोड विकासखंडों में व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा, ताकि अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके।

बैठक में कलेक्टर ने विभागीय कर्मचारियों को बिना सक्षम अनुमति धरना-प्रदर्शन या रैली में शामिल नहीं होने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि ऐसे किसी भी आयोजन में भाग लेने से पहले नियमानुसार पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

 

 

खनिज विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने रेत खदानों पर बनाए गए अवैध रैम्प तत्काल हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में वर्तमान में खनन गतिविधियों पर प्रतिबंध लागू है, इसलिए किसी भी प्रकार की अनियमितता स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की प्रगति, जिले में चल रहे सड़क निर्माण कार्य, मेघा पुल निर्माण तथा जबर्रा-मुरूमसिल्ली पुल की निविदा प्रक्रिया की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा विकासखंड स्तर पर नई बैंक शाखाएं खोलने की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार किया जा सके।

बैठक के अंत में कलेक्टर ने सभी विभागों को शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध कार्य निष्पादन तथा जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में