Breaking

दिवाली पर मिठाई नहीं, 2,000 रुपये से कम में गिफ्ट करें ये टेक गैजेट्स…

PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट…

आपके ईयरबड्स भी हो सकते हैं गंदे, जानें कब और क्यों करें साफ…

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?

क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?

सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा…

शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच…

नवोदय विद्यालय कुरूद में नशामुक्ति और साइबर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए बचाव के उपाय…

धमतरी में गरबा आयोजकों की बैठक, निगम आयुक्त ने सुरक्षा मानकों और यातायात व्यवस्था पर दिए निर्देश…

गंगरेल बांध में जल सत्याग्रह के तीसरे दिन 9 आंदोलनकारियों की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में भर्ती…

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में धमतरी पुलिस की पहल, विद्यार्थियों ने जाना थाने का कामकाज…

धमतरी पुलिस की कार्रवाई: कुरुद में सट्टा खिलाते 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, ₹3,100 नगद जब्त…

धमतरी में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.20 लाख रुपये के पटाखे जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2019 से फरार अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, अलीगढ़ से पीड़िता बरामद…

WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings…

Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा के कत्लखाने ले जाए जा रहे 14 मवेशियों को कराया मुक्त, आरोपी गिरफ्तार…

दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद…

धमतरी में ATM कार्ड बदलकर 90,500 रुपये की ठगी, कार्ड बंद कराने के बाद भी खाते से निकले 20,500 रुपये…

धमतरी: कार में 8 किलो गांजा बरामद, कुरुद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

राष्ट्रीय एकता दिवस पर धमतरी पुलिस की अनूठी पहल, रक्षित केंद्र और थाना कुरूद में चलाया स्वच्छता अभियान…

महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर…

धमतरी: पारिवारिक विवाद में पति पर हंसिया से हमला, सिर में आई चोट; जिला अस्पताल में इलाज जारी…

प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव…

धमतरी: ई-रिक्शा चालक से मोबाइल झपटकर फरार आरोपी गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल बरामद…

पीएम श्री स्कूल भैंसमुंडी पहुंचे एसपी सूरज सिंह परिहार, विद्यार्थियों को अनुशासन और लक्ष्यपूर्ण जीवन का दिया प्रेरक संदेश…

Share

विद्यालय की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, मोबाइल और नशे से दूर रहकर शिक्षा पर ध्यान देने की दी सीख

धमतरी/ छत्तीसगढ़ शासन की पीएम श्री योजना के अंतर्गत नियुक्त राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी एवं धमतरी पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने विकासखंड मगरलोड स्थित पीएम श्री स्कूल भैंसमुंडी का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन एवं आधारभूत सुविधाओं का जायजा लेते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन, संस्कार और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का प्रेरक संदेश दिया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने विद्यालय की भौतिकी, रसायन एवं जीव विज्ञान प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की उपस्थिति, परीक्षा परिणाम, ड्रॉपआउट रेशियो, छात्र-छात्राओं के शौचालयों की स्वच्छता, सेनेटरी डिस्पेंसर, मध्यान्ह भोजन (मिड-डे मील) की गुणवत्ता तथा रसोई व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण वातावरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

निरीक्षण के बाद आयोजित संवाद कार्यक्रम में श्री परिहार ने विद्यार्थियों से आत्मीय चर्चा करते हुए अनुशासन, समय प्रबंधन, नियमित अध्ययन और कठिन परिश्रम के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन भविष्य निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण अवस्था है, इसलिए इस समय अर्जित ज्ञान, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास ही सफलता की मजबूत नींव बनते हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों को माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करने, समय का सदुपयोग करने तथा अपने लक्ष्य के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी।

अपने संबोधन में उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रसिद्ध श्लोक “काक चेष्टा, बको ध्यानम्, श्वान निद्रा…” का उल्लेख करते हुए कहा कि एक आदर्श विद्यार्थी में कौए जैसी जिज्ञासा, बगुले जैसी एकाग्रता, श्वान जैसी सतर्कता और सीखने की निरंतर ललक होनी चाहिए। उन्होंने मोबाइल और सोशल मीडिया के अनावश्यक उपयोग से बचने, इंटरनेट का उपयोग केवल शिक्षा और ज्ञानवर्धन के लिए करने तथा नशा, साइबर अपराध एवं अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की सलाह दी।

इस दौरान विद्यार्थियों ने डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, शिक्षक, पुलिस अधिकारी, सैनिक और प्रशासनिक अधिकारी बनकर देश सेवा करने की अपनी आकांक्षाएं साझा कीं। इस पर एसपी ने कहा कि “कोई भी लक्ष्य कठिन हो सकता है, लेकिन असंभव नहीं। दृढ़ संकल्प, अनुशासन, निरंतर परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ हर मंजिल हासिल की जा सकती है।”

उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतिदिन कुछ नया सीखने, पुस्तक पढ़ने की आदत विकसित करने, खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए सतत प्रयास करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन को प्रेरणादायी बताते हुए उनका आभार व्यक्त किया। यह निरीक्षण पीएम श्री योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ-साथ विद्यार्थियों के शैक्षणिक, नैतिक एवं व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में