Breaking

दिवाली पर मिठाई नहीं, 2,000 रुपये से कम में गिफ्ट करें ये टेक गैजेट्स…

PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट…

आपके ईयरबड्स भी हो सकते हैं गंदे, जानें कब और क्यों करें साफ…

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?

क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?

सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा…

शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच…

नवोदय विद्यालय कुरूद में नशामुक्ति और साइबर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए बचाव के उपाय…

धमतरी में गरबा आयोजकों की बैठक, निगम आयुक्त ने सुरक्षा मानकों और यातायात व्यवस्था पर दिए निर्देश…

गंगरेल बांध में जल सत्याग्रह के तीसरे दिन 9 आंदोलनकारियों की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में भर्ती…

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में धमतरी पुलिस की पहल, विद्यार्थियों ने जाना थाने का कामकाज…

धमतरी पुलिस की कार्रवाई: कुरुद में सट्टा खिलाते 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, ₹3,100 नगद जब्त…

धमतरी में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.20 लाख रुपये के पटाखे जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2019 से फरार अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, अलीगढ़ से पीड़िता बरामद…

WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings…

Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा के कत्लखाने ले जाए जा रहे 14 मवेशियों को कराया मुक्त, आरोपी गिरफ्तार…

दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद…

धमतरी में ATM कार्ड बदलकर 90,500 रुपये की ठगी, कार्ड बंद कराने के बाद भी खाते से निकले 20,500 रुपये…

धमतरी: कार में 8 किलो गांजा बरामद, कुरुद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

राष्ट्रीय एकता दिवस पर धमतरी पुलिस की अनूठी पहल, रक्षित केंद्र और थाना कुरूद में चलाया स्वच्छता अभियान…

महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर…

धमतरी: पारिवारिक विवाद में पति पर हंसिया से हमला, सिर में आई चोट; जिला अस्पताल में इलाज जारी…

प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव…

धमतरी: ई-रिक्शा चालक से मोबाइल झपटकर फरार आरोपी गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल बरामद…

वेनेजुएला में भीषण भूकंप का भारत पर क्या होगा असर! कच्चे तेल की सप्लाई पर संकट, महंगा होगा पेट्रोल-डीजल?

Share

Venezuela Crude Oil: वेनेजुएला में आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने सिर्फ वहां भारी तबाही नहीं मचाई है, बल्कि भारत की कच्चे तेल की आपूर्ति को लेकर भी नई चिंता पैदा कर दी है. विशेषज्ञों का मानना है कि बंदरगाहों पर असर, शिपिंग में देरी और बीमा लागत बढ़ने से भारत के लिए तेल आयात महंगा और प्रभावित हो सकता है.

24 जून को वेनेजुएला में कुछ सेकंड के अंतराल पर 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भूकंप आए. इन्हें पिछले 125 वर्षों का सबसे शक्तिशाली भूकंप बताया जा रहा है. भूकंप में सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग घायल हुए हैं. इलाके में लगातार आफ्टरशॉक भी महसूस किए जा रहे हैं.

भारत के लिए क्यों बढ़ी चिंता

यह भूकंप ऐसे समय आया है जब भारत ईरान युद्ध के कारण तेल आपूर्ति में आई बाधाओं से उबरने की कोशिश कर रहा था. हाल ही में अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता हुआ था. इससे उम्मीद थी कि होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति सामान्य हो जाएगी. लेकिन अब वेनेजुएला में आई आपदा ने भारत के लिए नई चुनौती खड़ी कर दी है.

भारत के लिए अहम बना वेनेजुएला

ईडीएमई इंश्योरेंस ब्रोकर्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और ग्लोबल हेड ऑफ नेचुरल रिसोर्सेज कुणाल खन्ना ने कहा कि हाल के महीनों में वेनेजुएला भारतीय रिफाइनरियों के लिए कच्चे तेल का महत्वपूर्ण स्रोत बनकर उभरा है. उन्होंने कहा कि अगर वहां के निर्यात ढांचे पर असर पड़ा तो इसका प्रभाव दुनिया के कई देशों पर पड़ सकता है. उनके मुताबिक भारत की निर्भरता बहुत कम समय में तेजी से बढ़ी है.

तेल आयात में आई थी बड़ी बढ़ोतरी

भारत ने अप्रैल और मई के दौरान वेनेजुएला से कच्चे तेल की खरीद में भारी बढ़ोतरी की थी. मध्य पूर्व में अनिश्चितता के कारण भारतीय रिफाइनरियों ने वेनेजुएला को वैकल्पिक स्रोत के रूप में चुना था. इसी वजह से वेनेजुएला भारत के प्रमुख तेल आपूर्तिकर्ताओं में शामिल हो गया.

सिर्फ तेल संयंत्र नहीं, पूरी सप्लाई चेन पर खतरा

विशेषज्ञों का कहना है कि जोखिम केवल तेल संयंत्रों के नुकसान तक सीमित नहीं है. अगर निर्यात टर्मिनल सुरक्षित भी रहें, तब भी बिजली गुल होने, सड़क और परिवहन नेटवर्क क्षतिग्रस्त होने तथा बंदरगाहों पर आपात प्रतिबंध लगने से जहाजों की आवाजाही कई दिनों या हफ्तों तक प्रभावित हो सकती है. वेनेजुएला के प्रमुख कार्गो बंदरगाह ला गुआइरा को आपदा क्षेत्र घोषित किया जा चुका है. इससे शिपिंग और पोर्ट संचालन को लेकर चिंता बढ़ गई है.

शिपिंग कंपनियों पर बढ़ेगा खर्च

जहाजों को माल लोड करने के लिए अधिक इंतजार करना पड़ सकता है. रूट बदलने और देरी के कारण डेमरेज शुल्क भी बढ़ सकता है. इन अतिरिक्त खर्चों का असर कारोबारियों, रिफाइनरियों और बीमा कंपनियों पर पड़ेगा.

 

 

बीमा कंपनियों के लिए भी नई चुनौती

कुणाल खन्ना ने कहा कि वेनेजुएला से आने वाले जहाजों के लिए बीमा पॉलिसियां अब तक मुख्य रूप से भू-राजनीतिक और प्रतिबंधों से जुड़े जोखिमों को ध्यान में रखकर बनाई गई थीं. लेकिन अब भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाएं भी जोखिम का बड़ा कारण बन गई हैं. उन्होंने कहा कि अब इस समुद्री मार्ग का आकलन प्राकृतिक आपदाओं के नजरिए से भी करना होगा.

भारत का निवेश भी दांव पर

भारत की सरकारी कंपनी ओएनजीसी विदेश ने भी वेनेजुएला के तेल परियोजनाओं में निवेश किया हुआ है. अगर लंबे समय तक उत्पादन या निर्यात प्रभावित रहता है तो भारत के आर्थिक और परिचालन हितों पर भी असर पड़ सकता है.

पीएम मोदी और वेनेजुएला के बीच हुई थी बातचीत

इसी महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की थी. दोनों नेताओं ने खनन, महत्वपूर्ण खनिज, दवा और ऑटोमोबाइल जैसे क्षेत्रों में भारतीय कंपनियों के निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की थी. हालांकि, अब भूकंप के बाद इन योजनाओं में देरी या बदलाव की संभावना जताई जा रही है.

नई सप्लाई चेन के साथ नए जोखिम

विशेषज्ञों का कहना है कि किसी नए देश से व्यापार शुरू करने से जोखिम खत्म नहीं होता, बल्कि उसका स्वरूप बदल जाता है. भारत ने मध्य पूर्व पर निर्भरता कम करने के लिए वेनेजुएला का रुख किया था. लेकिन इस भूकंप ने दिखा दिया कि हर नए व्यापारिक मार्ग के साथ नई चुनौतियां भी जुड़ी होती हैं.

आगे की स्थिति पर रहेगी नजर

आने वाले दिनों में नुकसान की पूरी तस्वीर सामने आने के बाद शिपिंग कंपनियां, ऊर्जा कारोबारी और बीमा कंपनियां हालात पर करीबी नजर रखेंगी. भारत के लिए यह भूकंप उसके नए और अहम तेल आपूर्ति मार्ग में उभरे एक बड़े जोखिम के रूप में देखा जा रहा है.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में