Breaking

दिवाली पर मिठाई नहीं, 2,000 रुपये से कम में गिफ्ट करें ये टेक गैजेट्स…

PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट…

आपके ईयरबड्स भी हो सकते हैं गंदे, जानें कब और क्यों करें साफ…

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?

क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?

सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा…

शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच…

नवोदय विद्यालय कुरूद में नशामुक्ति और साइबर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए बचाव के उपाय…

धमतरी में गरबा आयोजकों की बैठक, निगम आयुक्त ने सुरक्षा मानकों और यातायात व्यवस्था पर दिए निर्देश…

गंगरेल बांध में जल सत्याग्रह के तीसरे दिन 9 आंदोलनकारियों की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में भर्ती…

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में धमतरी पुलिस की पहल, विद्यार्थियों ने जाना थाने का कामकाज…

धमतरी पुलिस की कार्रवाई: कुरुद में सट्टा खिलाते 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, ₹3,100 नगद जब्त…

धमतरी में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.20 लाख रुपये के पटाखे जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2019 से फरार अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, अलीगढ़ से पीड़िता बरामद…

WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings…

Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा के कत्लखाने ले जाए जा रहे 14 मवेशियों को कराया मुक्त, आरोपी गिरफ्तार…

दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद…

धमतरी में ATM कार्ड बदलकर 90,500 रुपये की ठगी, कार्ड बंद कराने के बाद भी खाते से निकले 20,500 रुपये…

धमतरी: कार में 8 किलो गांजा बरामद, कुरुद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

राष्ट्रीय एकता दिवस पर धमतरी पुलिस की अनूठी पहल, रक्षित केंद्र और थाना कुरूद में चलाया स्वच्छता अभियान…

महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर…

धमतरी: पारिवारिक विवाद में पति पर हंसिया से हमला, सिर में आई चोट; जिला अस्पताल में इलाज जारी…

प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव…

धमतरी: ई-रिक्शा चालक से मोबाइल झपटकर फरार आरोपी गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल बरामद…

वेनेजुएला में 100 साल का सबसे बड़ा भूकंप: मिनट-दर-मिनट तबाही की पूरी टाइमलाइन, हजारों मौतों की आशंका…

Share

Venezuela Earthquake: लैटिन अमेरिकी देश वेनेजुएला में गुरुवार तड़के (भारतीय समयानुसार) लगातार दो शक्तिशाली भूकंपों ने भारी तबाही मचा दी. राजधानी कराकास समेत कई इलाकों में इमारतें ढह गईं, लोग मलबे में फंस गए और बड़े पैमाने पर नुकसान की खबरें सामने आई हैं. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार यह पिछले 100 वर्षों में वेनेजुएला में आए सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से एक है. शुरुआती आकलन में 10 हजार से 1 लाख लोगों की मौत की आशंका जताई गई है.

भूकंप की पूरी टाइमलाइन

  • 24 जून 2026, रात 3:34 बजे (भारतीय समय)
  • वेनेजुएला में पहला शक्तिशाली भूकंप आया.
  • भूकंप की तीव्रता 7.1 से 7.2 मापी गई.
  • इसका केंद्र कराकास से करीब 160 किलोमीटर पश्चिम में मोरोन और सैन फेलिपे क्षेत्र के पास था.

24 जून 2026, रात 3:35 बजे (भारतीय समय)

  • पहले भूकंप के कुछ सेकंड बाद दूसरा और अधिक शक्तिशाली भूकंप आया.
  • दूसरे भूकंप की तीव्रता 7.5 दर्ज की गई.
  • इसका केंद्र मोंटाल्बान क्षेत्र के पास था, जो कराकास से लगभग 100 मील पश्चिम में स्थित है.

 

 

भूकंप के तुरंत बाद सुनामी अलर्ट

भूकंप के बाद अमेरिकी प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने प्यूर्तो रिको, अमेरिकी और ब्रिटिश वर्जिन द्वीप समूह, अरूबा, कुराकाओ और बोनेयर के तटीय इलाकों के लिए सुनामी चेतावनी जारी की. हालांकि करीब एक घंटे बाद स्थिति का आकलन करने के बाद यह चेतावनी वापस ले ली गई.

राजधानी कराकास में तबाही

रात होते-होते राजधानी कराकास के अल्तामिरा और चाकाओ इलाकों से कई इमारतों के गिरने की खबरें सामने आईं. बचाव दल ने तत्काल राहत और बचाव अभियान शुरू किया. चाकाओ क्षेत्र से कम से कम 18 लोगों को जिंदा बाहर निकाला गया.

फाल्कन राज्य में भारी नुकसान

फाल्कन राज्य में 22 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई. 15 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं. स्थानीय प्रशासन लगातार राहत और खोज अभियान चला रहा है.

आपातकाल घोषित करने की तैयारी

कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है. उन्होंने आपातकाल घोषित करने और अंतरराष्ट्रीय सहायता मांगने की बात कही.

USGS ने जताई आशंका

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने शुरुआती आकलन में कहा कि बड़े पैमाने पर जनहानि और भारी तबाही की आशंका है. एजेंसी के अनुसार मृतकों की संख्या 10 हजार से लेकर 1 लाख तक पहुंच सकती है. हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी मौतों और घायलों की कुल संख्या जारी नहीं की गई है.

हवाई सेवाएं और स्कूल प्रभावित

माइकेतिया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को एहतियातन बंद कर दिया गया. कई स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई. हालांकि अभी तक तेल उत्पादन और ऊर्जा ढांचे को किसी बड़े नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है.

भूकंप की जद में क्यों रहता है वेनेजुएला?

वेनेजुएला कैरिबियन प्लेट और दक्षिण अमेरिकी प्लेट के मिलन क्षेत्र में स्थित है. इसी वजह से यहां लगातार भूकंपीय गतिविधियां होती रहती हैं और बड़े भूकंप का खतरा बना रहता है.

वेनेजुएला के बड़े भूकंपों का इतिहास

1812 का विनाशकारी भूकंप

  • 26 मार्च 1812 को कराकास और मेरिदा में करीब 7.5 तीव्रता का भूकंप आया था.
  • उस समय वेनेजुएला स्पेन से आजादी की लड़ाई लड़ रहा था.
  • USGS के अनुसार इस भूकंप में करीब 30 हजार लोगों की मौत हुई थी.
  • इसे देश के इतिहास का सबसे विनाशकारी भूकंप माना जाता है.

1967 का कराकास भूकंप

  • 29 जुलाई 1967 को कराकास में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया.
  • कई बहुमंजिला इमारतें ढह गई थीं.
  • करीब 200 से 300 लोगों की मौत हुई थी.
  • इसके बाद देश में भवन निर्माण के नियमों को और सख्त किया गया.

2018 का समुद्री भूकंप

  • 21 अगस्त 2018 को वेनेजुएला के उत्तरी तट के पास समुद्र में 7.3 तीव्रता का भूकंप आया था.
  • इसके झटके त्रिनिदाद-टोबैगो और कोलंबिया तक महसूस किए गए थे.
  • केंद्र समुद्र में होने के कारण उस समय बड़ा नुकसान नहीं हुआ था.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में