Breaking

साइबर जागृति अभियान: धमतरी पुलिस ने 15 थाना-चौकी क्षेत्रों में 2,400 से अधिक लोगों को किया जागरूक…

कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह…

Farmer Suicides India: किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?

इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा…

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा…

राष्ट्रपति भवन में गूंजा छत्तीसगढ़ का मांदर, सरईटोला के लोक कलाकारों ने पेश की आदिवासी संस्कृति की अनूठी झलक….

ChatGPT For Teens: ChatGpt ने लॉन्च किया Teen वर्जन, क्या है इसमें खास?

भ्रामक एवं एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार…

चाकू की नोक पर सोने का लॉकेट लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, धमतरी पुलिस ने किया लूटकांड का त्वरित खुलासा…

बड़े करेली-भेंडरी के बीच भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक की मौत; हाईवा चालक गंभीर…

धमतरी से लापता युवक को परिवार तक पहुंचाया, अब क्षत-विक्षत शव की पहचान बनी पुलिस के लिए पहेली…

कब खरीदना चाहिए नया स्मार्टफोन, क्या आप जानते हैं ये नियम?

HomePod Mini Update: सिरी एआई के साथ आ रहे Apple के नए होम प्रोडक्ट्स, जानें डिटेल्स…

15 August: देश के 10 ऐसे कानून, जो आजादी के बाद सबसे ज्यादा बदले…

वैज्ञानिकों ने बनाया पानी के अंदर काम करने वाला सुपरग्लू, जानें कैसे करेगा काम?

छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल…

सिहावा पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिखेंगे घुड़सवारों के हैरतअंगेज करतब…

Hotel Free WiFi Scams: होटल के फ्री Wi-Fi से कैसे आपका डेटा चुराते हैं हैकर्स? जानें पूरी बात…

iPhone 17 Pro On Down Payment: 20 हजार की डाउन पेमेंट पर भी आ जाएगा iPhone 17 pro, जानिए कैसे?

In-Display Fingerprint: Super OLED में ही क्यों आता है इन डिस्प्ले फिंगर प्रिंट, बाकी में क्यों नहीं?

Digital India ने आपकी जिंदगी कैसे बदल दी? जान लें हर बात…

छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान…

नगरी में ताश से जुआ खेलते 4 जुआरी गिरफ्तार, 1.12 लाख रुपये का मशरूका जब्त…

तिहरे हत्याकांड में एक साल के भीतर कड़ा फैसला, पांच आरोपियों को आजीवन कारावास…

Twisha Sharma case: पहले फंदा खुलवाया और फिर लाश नीचे उतारी! गिरिबाला के घर CBI ने रिक्रिएट किया ट्विशा की मौत का सीन…

Share

ट्विशा शर्मा की मौत की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने सोमवार (1 जून 2026) को मामले की पड़ताल के तहत पूर्व जज गिरिबाला सिंह के घर पर सीन रीक्रिएट किया. जांच एजेंसी ने यह कदम घटनाओं के क्रम को समझने और अब तक दर्ज किए गए बयानों की सच्चाई की जांच करने के लिए उठाया. सूत्रों के अनुसार, यह पूरी प्रक्रिया गिरिबाला सिंह के घर पर की गई, जहां जांच टीम ने घटना के समय मौजूद लोगों की स्थिति और उनकी गतिविधियों को समझने के लिए डमी और बोरों का इस्तेमाल किया. इस दौरान यह जानने की कोशिश की गई कि घटना के वक्त कौन कहां मौजूद था और क्या घटनाक्रम गवाहों के बयानों से मेल खाता है.

ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम सोमवार दोपहर करीब 12 बजे पूर्व जज गिरिबाला सिंह के घर पहुंची, जहां घटना से जुड़े क्राइम सीन का दोबारा निर्माण किया गया. इस दौरान CBI के साथ फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम भी मौजूद रही. सूत्रों के अनुसार, करीब दो घंटे तक घर की छत पर सीन रीक्रिएशन का प्रोसेस चल.  जांच के दौरान ट्विशा शर्मा की डमी बॉडी का इस्तेमाल किया गया. CBI ने गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह से घटना के समय की परिस्थितियों को दोबारा दिखाने के लिए कहा गया.

कई लोगों से की गई पूछताछ

जांच के दौरान गिरिबाला सिंह ने डमी बॉडी के साथ बेल्ट काटने की प्रक्रिया दिखाई, जबकि समर्थ सिंह ने डमी बॉडी को उठाकर घटनाक्रम को समझाया. CBI ने इस दौरान समर्थ सिंह के अलावा पास में रहने वाले रिश्तेदार स्वराज सिंह को भी बुलाकर पूछताछ की. जांच एजेंसी ने घटनास्थल की हर छोटी-बड़ी बात की जांच की और दोनों आरोपियों से विस्तृत सवाल पूछे. प्रक्रिया पूरी होने के बाद समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह को वहां से रवाना कर दिया गया.

 

 

CBI ने पूछे कई महत्वपूर्ण सवाल

सूत्रों के मुताबिक, CBI ने गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह से कई अहम सवाल किए. इनमें यह जानने की कोशिश की गई कि ट्विशा को सबसे पहले किसने देखा, उसे नीचे किसने उतारा, पुलिस को सूचना किसने और कब दी, पास के अस्पताल क्यों नहीं ले जाया गया, क्या उस समय ट्विशा जीवित थी और क्या उसे CPR दिया गया था. इसके अलावा जांच एजेंसी ने शरीर पर मिले चोट के निशानों, दहेज से जुड़े आरोपों और कथित आर्थिक लेन-देन के बारे में भी सवाल किए.

गिरिबाला सिंह ने क्या कहा?

पूछताछ के दौरान गिरिबाला सिंह ने दावा किया कि ट्विशा को पर्सनैलिटी डिसऑर्डर था और वह एंजाइटी की समस्या से जूझ रही थी. उन्होंने खुद को निर्दोष बताया.हालांकि, शरीर पर मिले चोट के निशानों के बारे में पूछे गए सवालों का वह स्पष्ट जवाब नहीं दे सकीं. गिरिबाला सिंह ने यह भी कहा कि ट्विशा अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी परेशान रहती थी और वह बच्चा नहीं रखना चाहती थी. CBI ने जब उनसे पूछा कि घटना के बाद समर्थ सिंह फरार क्यों हो गया था, तो उन्होंने इसे एक गलती बताया.

समर्थ सिंह ने क्या कहा?

समर्थ सिंह ने पूछताछ के दौरान कहा कि वह अपनी पत्नी ट्विशा से बहुत प्यार करता था. उनके अनुसार, घटना वाले दिन सब कुछ सामान्य था.समर्थ ने बताया कि उन्होंने और ट्विशा ने करीब 45 मिनट तक साथ में टहलने के बाद टीवी देखा और खाना खाया था. उनका कहना है कि उस दिन दोनों के बीच कोई असामान्य बात नहीं हुई थी. उन्होंने यह भी कहा कि ट्विशा गर्भावस्था को लेकर मानसिक रूप से परेशान थी. समर्थ के अनुसार, पहले वह बच्चा चाहती थी, फिर नहीं चाहती थी और बाद में गर्भनिरोधक दवा लेने के बाद दोबारा बच्चा चाहने लगी थी. इसी वजह से वह अधिक तनाव में रहने लगी थी.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में