Breaking

दिवाली पर मिठाई नहीं, 2,000 रुपये से कम में गिफ्ट करें ये टेक गैजेट्स…

PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट…

आपके ईयरबड्स भी हो सकते हैं गंदे, जानें कब और क्यों करें साफ…

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?

क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?

सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा…

शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच…

नवोदय विद्यालय कुरूद में नशामुक्ति और साइबर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए बचाव के उपाय…

धमतरी में गरबा आयोजकों की बैठक, निगम आयुक्त ने सुरक्षा मानकों और यातायात व्यवस्था पर दिए निर्देश…

गंगरेल बांध में जल सत्याग्रह के तीसरे दिन 9 आंदोलनकारियों की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में भर्ती…

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में धमतरी पुलिस की पहल, विद्यार्थियों ने जाना थाने का कामकाज…

धमतरी पुलिस की कार्रवाई: कुरुद में सट्टा खिलाते 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, ₹3,100 नगद जब्त…

धमतरी में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.20 लाख रुपये के पटाखे जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2019 से फरार अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, अलीगढ़ से पीड़िता बरामद…

WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings…

Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा के कत्लखाने ले जाए जा रहे 14 मवेशियों को कराया मुक्त, आरोपी गिरफ्तार…

दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद…

धमतरी में ATM कार्ड बदलकर 90,500 रुपये की ठगी, कार्ड बंद कराने के बाद भी खाते से निकले 20,500 रुपये…

धमतरी: कार में 8 किलो गांजा बरामद, कुरुद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

राष्ट्रीय एकता दिवस पर धमतरी पुलिस की अनूठी पहल, रक्षित केंद्र और थाना कुरूद में चलाया स्वच्छता अभियान…

महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर…

धमतरी: पारिवारिक विवाद में पति पर हंसिया से हमला, सिर में आई चोट; जिला अस्पताल में इलाज जारी…

प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव…

धमतरी: ई-रिक्शा चालक से मोबाइल झपटकर फरार आरोपी गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल बरामद…

Iran Us War: अमेरिका के इतने हमलों के बाद भी कैसे सर्वाइव कर रही ईरान नेवी, जानें कितनी बड़ी फोर्स?

Share

Iran Us War: अमेरिका और पश्चिमी देशों के कड़े प्रतिबंधों और लगातार सैन्य दबाव के बाद भी ईरान की नौसेना खाड़ी क्षेत्र में एक बड़ी ताकत बनी हुई है. पूरी दुनिया को तेल सप्लाई करने वाले सबसे संवेदनशील समुद्री रास्ते यानी होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का दबदबा आज भी कायम है. सिर्फ 90 मिलियन की आबादी वाले इस देश ने अपनी सैन्य ताकत को इस तरह डिजाइन किया है कि महाशक्तियां भी इससे सीधे टकराने से बचती हैं. ईरान की यह अनोखी समुद्री ताकत और उसकी सेना का ढांचा किसी को भी हैरान कर सकता है. आइए जानें कि अमेरिका के इतने हमलों के बाद भी ईरान की फोर्स कितनी ताकतवर है.

2 हिस्सों में बंटी ईरान की ताकत

ईरान की रक्षा व्यवस्था की सबसे बड़ी खासियत इसकी दोहरी सैन्य प्रणाली है. ईरान की सेना मुख्य रूप से दो अलग-अलग हिस्सों में विभाजित होकर देश की सुरक्षा संभालती है. पहली है वहां की नियमित सेना, जिसे Artesh कहा जाता है और दूसरी है IRGC यानी इस्लामिक रिवॉलूशनरी गार्ड कॉर्प्स. आईआरजीसी को ईरान की सबसे खतरनाक और वफादार स्पेशल फोर्सेज माना जाता है. नियमित सेना के तहत थल सेना, नेवी, एयर फोर्स और एयर डिफेंस फोर्स काम करती हैं, जो देश की सीमाओं की पारंपरिक तरीके से रक्षा करती हैं.

सेना और नौसेना की कुल संख्या

अगर सैनिकों की कुल संख्या की बात करें तो ईरान के पास 1 मिलियन 60,000 सैनिकों की एक विशाल फौज मौजूद है. इसमें से नियमित थल सेना में 350,000 सैनिक, एयर फोर्स में 37,000, एयर डिफेंस फोर्स में 15,000 और नियमित नेवी में 18,000 सैनिक शामिल हैं. दूसरी तरफ IRGC की जमीनी सेना में 150,000, एयरोस्पेस में 15,000, कुद्स फोर्स में 5,000 और इसकी अपनी खतरनाक नेवी में 20,000 जवान तैनात हैं. इन सबके अलावा ईरान के पास 450,000 सैनिकों की एक बहुत बड़ी रिजर्व फोर्स भी हमेशा तैयार रहती है.

 

 

समुद्री मोर्चे पर दोहरी सुरक्षा दीवार

ईरान ने अपनी समुद्री सीमाओं की सुरक्षा के लिए अपनी नौसेना को भी दो हिस्सों में बांट रखा है. पहली है इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान नेवी (IRIN) जो गहरे समुद्र और फारस की खाड़ी में पारंपरिक अभियानों को संभालती है. दूसरी है IRGC नेवी, जिसके पास 18,500 से 20,000 के करीब बेहद आक्रामक सक्रिय नौसैनिक हैं. यह अर्धसैनिक नौसेना तटीय रक्षा करने, मिसाइल-लॉन्चिंग स्पीड बोट्स चलाने और होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे रणनीतिक रास्तों पर अपनी कड़ी नजर रखने में पूरी तरह माहिर मानी जाती है.

पनडुब्बियों और युद्धपोतों का बड़ा बेड़ा

इतने बड़े घेराव के बाद भी ईरान के पास लगभग 90 से 100 छोटे-बड़े युद्धपोत और पनडुब्बियों का एक मजबूत बेड़ा आज भी एक्टिव है. ईरान की अंडरवाटर ताकत में 18 से 21 पनडुब्बियां शामिल हैं, जिनमें रूस से खरीदी गई किलो-श्रेणी की पनडुब्बियां और ईरान में ही बनी ‘गदीर’ और ‘फतेह’ श्रेणी की आधुनिक पनडुब्बियां मुख्य हैं. इसके अलावा खाड़ी में दुश्मन के छक्के छुड़ाने के लिए उनके पास लगभग 100 तेज हमलावर स्पीड बोट्स और आधुनिक एंटी-शिप मिसाइलों से लैस गश्ती जहाज मौजूद हैं.

असममित युद्ध नीति से मुकाबला

अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश के सामने टिके रहने के लिए ईरान गहरे समुद्र में पारंपरिक युद्ध लड़ने के बजाय ‘असममित युद्धनीति’ का इस्तेमाल करता है. इसका मतलब है कि वह दुश्मन के बड़े जहाजों पर अपनी सैकड़ों छोटी, तेज और मिसाइलों से लैस स्पीड बोट्स से एक साथ हमला करता है. अपने तटीय इलाकों की भौगोलिक स्थिति, संकीर्ण समुद्री रास्तों की समझ और खतरनाक क्रूज मिसाइलों की बदौलत ईरान की नेवी को पूरे खाड़ी क्षेत्र में सबसे घातक और प्रभावी समुद्री ताकतों में गिना जाता है.

हालिया तनाव और एयर बेस पर हमला

ईरान और अमेरिका के बीच का यह तनाव हाल ही में तब और बढ़ गया जब आईआरजीसी की एयरोस्पेस फोर्स ने एक बड़े एयर बेस को निशाना बनाने का दावा किया. ईरान का कहना है कि इसी बेस का इस्तेमाल सीरिक द्वीप पर मौजूद एक टेलीकॉम टावर पर अमेरिकी हमले के लिए किया गया था. हालांकि ईरान ने इस बेस के सटीक लोकेशन की जानकारी नहीं दी, लेकिन यह दावा ठीक उस समय सामने आया जब कुवैत की तरफ से यह रिपोर्ट आई कि उस पर मिसाइल और ड्रोन के जरिए हमला किया गया है.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में