Breaking

साइबर जागृति अभियान: धमतरी पुलिस ने 15 थाना-चौकी क्षेत्रों में 2,400 से अधिक लोगों को किया जागरूक…

कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह…

Farmer Suicides India: किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?

इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा…

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा…

राष्ट्रपति भवन में गूंजा छत्तीसगढ़ का मांदर, सरईटोला के लोक कलाकारों ने पेश की आदिवासी संस्कृति की अनूठी झलक….

ChatGPT For Teens: ChatGpt ने लॉन्च किया Teen वर्जन, क्या है इसमें खास?

भ्रामक एवं एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार…

चाकू की नोक पर सोने का लॉकेट लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, धमतरी पुलिस ने किया लूटकांड का त्वरित खुलासा…

बड़े करेली-भेंडरी के बीच भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक की मौत; हाईवा चालक गंभीर…

धमतरी से लापता युवक को परिवार तक पहुंचाया, अब क्षत-विक्षत शव की पहचान बनी पुलिस के लिए पहेली…

कब खरीदना चाहिए नया स्मार्टफोन, क्या आप जानते हैं ये नियम?

HomePod Mini Update: सिरी एआई के साथ आ रहे Apple के नए होम प्रोडक्ट्स, जानें डिटेल्स…

15 August: देश के 10 ऐसे कानून, जो आजादी के बाद सबसे ज्यादा बदले…

वैज्ञानिकों ने बनाया पानी के अंदर काम करने वाला सुपरग्लू, जानें कैसे करेगा काम?

छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल…

सिहावा पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिखेंगे घुड़सवारों के हैरतअंगेज करतब…

Hotel Free WiFi Scams: होटल के फ्री Wi-Fi से कैसे आपका डेटा चुराते हैं हैकर्स? जानें पूरी बात…

iPhone 17 Pro On Down Payment: 20 हजार की डाउन पेमेंट पर भी आ जाएगा iPhone 17 pro, जानिए कैसे?

In-Display Fingerprint: Super OLED में ही क्यों आता है इन डिस्प्ले फिंगर प्रिंट, बाकी में क्यों नहीं?

Digital India ने आपकी जिंदगी कैसे बदल दी? जान लें हर बात…

छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान…

नगरी में ताश से जुआ खेलते 4 जुआरी गिरफ्तार, 1.12 लाख रुपये का मशरूका जब्त…

तिहरे हत्याकांड में एक साल के भीतर कड़ा फैसला, पांच आरोपियों को आजीवन कारावास…

धमतरी पुलिस की ऐतिहासिक पहल: डीजीपी अरुण देव गौतम ने किया “पुलिस की पाठशाला” का शुभारंभ…

Share

धमतरी/ सामुदायिक पुलिसिंग और सिविक एक्शन के तहत शिक्षा एवं युवा सशक्तिकरण की दिशा में धमतरी पुलिस ने एक ऐतिहासिक पहल करते हुए “पुलिस की पाठशाला” (निःशुल्क पुस्तकालय एवं बुक बैंक) का शुभारंभ किया। इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर, जरूरतमंद एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को निःशुल्क अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराकर उनके सपनों को नई उड़ान देना है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अरुण देव गौतम रहे। उन्होंने फीता काटकर एवं पुस्तकालय का अवलोकन कर इस जनहितकारी पहल का विधिवत शुभारंभ किया।

प्रदेश के हर जिले में शुरू हो ऐसी पाठशाला: डीजीपी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीजीपी अरुण देव गौतम ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज और राष्ट्र की सबसे मजबूत आधारशिला है। उन्होंने कहा कि “पुलिस की पाठशाला” केवल एक पुस्तकालय नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों को नई दिशा देने वाला ज्ञान का केंद्र है।

उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के समान अवसर मिलने चाहिए। इसी सोच के साथ प्रदेश के प्रत्येक जिले में ऐसी पहल शुरू की जानी चाहिए।

डीजीपी ने पुस्तकालय के साथ करियर काउंसलिंग, मोटिवेशनल क्लास, व्यक्तित्व विकास एवं साहित्यिक पुस्तकों की उपलब्धता पर विशेष जोर दिया।

 

 

युवाओं के सपनों का लॉन्च पैड बनेगी पाठशाला: एसपी

पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने कहा कि धमतरी पुलिस की टैगलाइन “जन सेवा, सुरक्षा और विश्वास” को साकार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि यह केवल पुस्तकालय नहीं, बल्कि युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।

उन्होंने जानकारी दी कि यहां UPSC, CGPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग, रक्षा सेवाएं, व्यापम, शिक्षक भर्ती, पटवारी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आवश्यक पुस्तकें एवं अध्ययन सामग्री निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

इसके अलावा विद्यार्थियों को इंटरव्यू गाइडेंस, व्यक्तित्व विकास, स्पोकन इंग्लिश, डिक्शनरी, रेफरेंस बुक्स और मोटिवेशनल साहित्य जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

पुस्तकों को बनाएं अपना मित्र: कलेक्टर

कार्यक्रम में मौजूद कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि शिक्षा ही व्यक्ति को विशिष्ट बनाती है और युवाओं को बेहतर अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने युवाओं से पुस्तकों को अपना सबसे अच्छा मित्र बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि ज्ञान ही सफलता का सबसे बड़ा माध्यम है और जो युवा पुस्तकों से जुड़ते हैं, वे जीवन में निश्चित रूप से बड़ी उपलब्धियां हासिल करते हैं।

समाज ने बढ़ाया सहयोग का हाथ

इस जनहितकारी अभियान में विभिन्न सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों, चिकित्सकों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने बड़ी संख्या में पुस्तकें दान कर सहयोग प्रदान किया।

रेड क्रॉस सोसायटी, लायंस क्लब, रोटरी क्लब, इनरव्हील क्लब, चैंबर ऑफ कॉमर्स, यूथ हॉस्टल, शिक्षक संघ, पुलिस पेंशनर संघ सहित अनेक संस्थाओं एवं समाजसेवियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर बताया।

सहयोगकर्ताओं का किया सम्मान

कार्यक्रम के दौरान “पुलिस की पाठशाला” के लिए विशेष सहयोग देने वाले समाजसेवियों, संस्थाओं एवं अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

बड़ी संख्या में पहुंचे गणमान्य नागरिक

इस अवसर पर डीजीपी अरुण देव गौतम, आईपीएस ऑफिसर्स वाइफ एसोसिएशन की प्रमुख ज्योति गौतम, कलेक्टर अबिनाश मिश्रा, डीएफओ श्रीकृष्ण जाधव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार पांडेय, सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी सहित जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, सामाजिक संगठनों, शिक्षाविदों, पुलिस पेंशनर्स, सेवानिवृत्त सैनिकों, छात्र-छात्राओं एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

धमतरी पुलिस का संकल्प

“कोई भी प्रतिभा संसाधनों के अभाव में पीछे न रहे”

इसी सोच के साथ शुरू की गई “पुलिस की पाठशाला” आने वाले समय में जिले के हजारों युवाओं के लिए ज्ञान, मार्गदर्शन और सफलता का केंद्र बनेगी तथा पुलिस और समाज के बीच विश्वास एवं सहभागिता को और अधिक मजबूत करेगी।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में