Breaking

साइबर जागृति अभियान: धमतरी पुलिस ने 15 थाना-चौकी क्षेत्रों में 2,400 से अधिक लोगों को किया जागरूक…

कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह…

Farmer Suicides India: किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?

इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा…

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा…

राष्ट्रपति भवन में गूंजा छत्तीसगढ़ का मांदर, सरईटोला के लोक कलाकारों ने पेश की आदिवासी संस्कृति की अनूठी झलक….

ChatGPT For Teens: ChatGpt ने लॉन्च किया Teen वर्जन, क्या है इसमें खास?

भ्रामक एवं एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार…

चाकू की नोक पर सोने का लॉकेट लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, धमतरी पुलिस ने किया लूटकांड का त्वरित खुलासा…

बड़े करेली-भेंडरी के बीच भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक की मौत; हाईवा चालक गंभीर…

धमतरी से लापता युवक को परिवार तक पहुंचाया, अब क्षत-विक्षत शव की पहचान बनी पुलिस के लिए पहेली…

कब खरीदना चाहिए नया स्मार्टफोन, क्या आप जानते हैं ये नियम?

HomePod Mini Update: सिरी एआई के साथ आ रहे Apple के नए होम प्रोडक्ट्स, जानें डिटेल्स…

15 August: देश के 10 ऐसे कानून, जो आजादी के बाद सबसे ज्यादा बदले…

वैज्ञानिकों ने बनाया पानी के अंदर काम करने वाला सुपरग्लू, जानें कैसे करेगा काम?

छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल…

सिहावा पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिखेंगे घुड़सवारों के हैरतअंगेज करतब…

Hotel Free WiFi Scams: होटल के फ्री Wi-Fi से कैसे आपका डेटा चुराते हैं हैकर्स? जानें पूरी बात…

iPhone 17 Pro On Down Payment: 20 हजार की डाउन पेमेंट पर भी आ जाएगा iPhone 17 pro, जानिए कैसे?

In-Display Fingerprint: Super OLED में ही क्यों आता है इन डिस्प्ले फिंगर प्रिंट, बाकी में क्यों नहीं?

Digital India ने आपकी जिंदगी कैसे बदल दी? जान लें हर बात…

छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान…

नगरी में ताश से जुआ खेलते 4 जुआरी गिरफ्तार, 1.12 लाख रुपये का मशरूका जब्त…

तिहरे हत्याकांड में एक साल के भीतर कड़ा फैसला, पांच आरोपियों को आजीवन कारावास…

खरेंगा में अवैध रेत उत्खनन से निकले नर कंकाल, ग्रामीणों में आक्रोश…

Share

ग्राम पंचायत और विकास समिति ने कलेक्टर से कार्रवाई की मांग की

धमतरी/ जिले में अवैध रेत उत्खनन का मामला लगातार विवादों में बना हुआ है। कभी अवैध खनन तो कभी मारपीट और हमले जैसी घटनाएं सामने आती रहती हैं। इसी बीच गुरुवार को धमतरी जिले के खरेंगा क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन के दौरान नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया।

जानकारी के अनुसार गुरुवार को गांव में मनरेगा के तहत कार्य चल रहा था। इसी दौरान ग्रामीणों को सूचना मिली कि शमशान घाट की ओर रेत निकालने के दौरान कंकाल निकल रहे हैं। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जहां अलग-अलग स्थानों पर मानव कंकाल पड़े हुए दिखाई दिए। वहीं मौके पर दो से तीन ट्रैक्टर रेत से भरे खड़े थे।

ग्रामीण कैलाश महाराज, विमलाबाई और योगेश्वरी साहू ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रेत उत्खनन जारी है। सीमांकन को लेकर भी विवाद बना हुआ है। अब तक करीब आठ नर कंकाल मिलने की बात कही जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि दूसरे स्थान की रॉयल्टी का उपयोग कर यहां से अवैध रूप से रेत निकासी की जा रही है।

पूर्व सरपंच ने आरोप लगाया कि बाहरी रेत माफिया क्षेत्र में आकर अवैध उत्खनन कर रहे हैं। विरोध करने पर मारपीट और वाहन चढ़ाने की धमकी दी जाती है। लगातार हो रही चोरी और नर कंकाल मिलने से गांव में दहशत का माहौल बन गया है। उन्होंने बताया कि प्लास्टर कार्य के लिए सबसे अच्छी रेत खरेंगा क्षेत्र की मानी जाती है, जिसके चलते यहां अवैध खनन बढ़ गया है।

 

 

ग्राम विकास समिति के सदस्य सुभाष साहू ने कहा कि यह पूरा मामला रेत माफियाओं से जुड़ा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध करने वालों को जान से मारने की धमकी दी जाती है। कुछ युवक लालच में आकर इस कार्य में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि मौके पर कुछ ताजा शव जैसी स्थिति भी दिखाई दी, जिसके बाद वाहन चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गए।

इधर, सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारियों की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

ग्राम पंचायत की सरपंच नीलम साहू ने बताया कि रेत खनन के मामले को लेकर ग्राम विकास समिति और ग्राम पंचायत की बैठक आयोजित की गई है। पहले भी मुनादी कराकर शमशान घाट क्षेत्र से रेत उत्खनन पर प्रतिबंध लगाया गया था, लेकिन इसके बावजूद अवैध खनन जारी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की जाएगी और कलेक्टर से शिकायत की जाएगी।

ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध रेत उत्खनन पर रोक लगाने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा शमशान घाट क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में