Breaking

ऑपरेशनल लाइफ खत्म होने के बाद कहां जाते हैं पुराने लड़ाकू विमान, आखिर क्या होता है उनका?

सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी करोड़ों की सौगात, विकास कार्यों और जनकल्याण योजनाओं पर दिया जोर…

स्वीडन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लड़ाकू विमानों ने किया एस्कॉर्ट; व्यापार, AI और रक्षा सहयोग पर होगी बड़ी चर्चा…

6 वर्षों से जीवदया और गौसेवा में जुटे युवा, हर रविवार मूक पशुओं की कर रहे सेवा…

धमतरी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, जिला स्तरीय सुशासन तिहार कार्यक्रम में हुए शामिल…

सनातन धर्म के अपमान के विरोध में सर्व हिन्दू समाज का प्रदर्शन, उदयनिधि स्टालिन का पुतला दहन…

जिला अस्पताल में अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण आयोजित, स्टाफ को सिखाए गए बचाव के तरीके…

मोटरसाइकिल में छिपा मिला जहरीला गेहुंआ नाग, रेस्क्यू के दौरान मचा हड़कंप…

“आज के युवा ही देश का भविष्य” — एसपी सूरज सिंह परिहार ने पुलिस परिवार के बच्चों को दिया कैरियर मार्गदर्शन…

OpenAI पर बड़ा आरोप! क्या आपका निजी डेटा Google और Meta तक पहुंचाया गया? कंपनी पर ठोका गया केस…

आपकी आदत के हिसाब से अपने आप चलेगा फोन, एंड्रॉयड में आ रहा है यह फीचर…

दिल्ली पुलिस ने धमतरी से पेट्रोल पंप संचालक को किया गिरफ्तार, दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई…

कलेक्टर के कथित दुर्व्यवहार के विरोध में सर्व शैक्षिक मंच ने पारित किया निंदा प्रस्ताव, शिक्षकों में आक्रोश….

India UAE Pipeline: भारत से UAE तक पाइपलाइन बिछाने में कितना खर्चा आएगा, जानें प्रति किलोमीटर का हिसाब…

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले, ‘पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, भ्रामक सूचना से दूर रहें’…

गणेश चौक में घर में घुसकर मारपीट एवं उत्पात मचाने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी पुलिस का हाई अलर्ट बलवा ड्रिल अभ्यास: अश्रु गैस, लाठीचार्ज और फायरिंग का किया गया मॉक अभ्यास…

Snapchat की हो जाएगी छुट्टी? Instagram ने फोटो शेयरिंग के लिए लॉन्च की Instants ऐप…

मासूम की आंख में फंसी टंग क्लीनर, जिला अस्पताल में सफल ऑपरेशन कर बचाई गई आंख…

NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन, पीएम और शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला…

धमतरी में दो दर्दनाक हादसे: हार्वेस्टर में दबकर किसान की मौत, ट्रैक्टर हादसे में महिला ने गंवाई जान…

बस्तर में बड़ा बदलाव: नक्सल मुक्त क्षेत्र में CRPF कैंप बनेगा पहला जन सुविधा केंद्र, अमित शाह करेंगे उद्घाटन…

अग्निवीर भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए धमतरी में निःशुल्क प्रशिक्षण शुरू…

उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में बाघ शिकार की बड़ी साजिश नाकाम, ओडिशा के 7 शिकारी गिरफ्तार…

Where India Stores Gold: भारत किस बैंक में रखता है अपना सोना, जानिए किस देश में खुला है हमारा गोल्ड अकाउंट?

जैतपुरी में वन विभाग टीम पर हमला: अतिक्रमणकारियों की गिरफ्तारी के दौरान डीएफओ समेत कर्मचारियों पर ग्रामीणों ने किया हमला, 5 गिरफ्तार…

Share

धमतरी/ उदंती सीता नदी अभ्यारण क्षेत्र के अंतर्गत सिहावा थाना क्षेत्र के ग्राम जैतपुरी में सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब अतिक्रमणकारियों की गिरफ्तारी के लिए पहुंची वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। हमले में उपनिदेशक (डीएफओ) वरुण जैन और विभागीय कर्मचारियों को निशाना बनाया गया। घटना के बाद तत्काल सिहावा थाना पुलिस को सूचना देकर अतिरिक्त बल बुलाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार 18 मई को उदंती सीता नदी अभ्यारण के उपनिदेशक वरुण जैन अपनी टीम के साथ ग्राम जैतपुरी पहुंचे थे। वन विभाग यहां वन भूमि पर अतिक्रमण करने वाले 166 लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। बताया जा रहा है कि जैसे ही विभागीय टीम गांव पहुंची, बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और विरोध प्रदर्शन करते हुए अधिकारियों पर हमला कर दिया।

स्थिति बिगड़ती देख विभागीय अधिकारी और कर्मचारी किसी तरह मौके से बाहर निकले और तत्काल पुलिस सहायता मांगी। सूचना मिलते ही सिहावा थाना से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया गया।

सैटेलाइट और ड्रोन सर्वे में हुआ था बड़ा खुलासा

वन विभाग के अनुसार सैटेलाइट इमेजरी और ड्रोन सर्वे के जरिए यह खुलासा हुआ था कि सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोर वन्यप्राणी क्षेत्र तथा महानदी कैचमेंट एरिया में पिछले 15 वर्षों के दौरान लगभग 1 लाख पेड़ों की अवैध कटाई कर 106 हेक्टेयर (करीब 265 एकड़) वन भूमि पर अतिक्रमण किया गया है।

जांच में यह भी सामने आया कि वर्ष 2011 में जहां लगभग 45 हेक्टेयर क्षेत्र में अतिक्रमण था, वहीं अब यह बढ़कर 106 हेक्टेयर तक पहुंच गया है। विभाग के मुताबिक अतिक्रमणकारियों के पास राजस्व भूमि पहले से मौजूद है, इसके बावजूद वन भूमि पर कब्जा कर खेती की जा रही थी।

वन विभाग ने बताया कि पहले इस क्षेत्र में प्रति हेक्टेयर करीब 1000 पेड़ मौजूद थे, जो अब घटकर केवल 25 से 50 पेड़ प्रति हेक्टेयर रह गए हैं। इससे बड़े पैमाने पर जंगल कटाई की पुष्टि हुई है।

166 लोगों के खिलाफ दर्ज है मामला

वन विभाग ने ग्राम जैतपुरी के 166 लोगों के खिलाफ POR क्रमांक 15/10, 15/11, 15/12 और 15/13 के तहत प्रकरण दर्ज कर बेदखली नोटिस जारी किया था। इसी कार्रवाई के तहत गिरफ्तारी के लिए टीम गांव पहुंची थी।

पांच आरोपी गिरफ्तार

डीएफओ वरुण जैन ने बताया कि कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों ने उनकी टीम पर हमला कर दिया। पुलिस की मदद से स्थिति को नियंत्रित किया गया है। मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में