Breaking

साइबर जागृति अभियान: धमतरी पुलिस ने 15 थाना-चौकी क्षेत्रों में 2,400 से अधिक लोगों को किया जागरूक…

कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह…

Farmer Suicides India: किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?

इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा…

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा…

राष्ट्रपति भवन में गूंजा छत्तीसगढ़ का मांदर, सरईटोला के लोक कलाकारों ने पेश की आदिवासी संस्कृति की अनूठी झलक….

ChatGPT For Teens: ChatGpt ने लॉन्च किया Teen वर्जन, क्या है इसमें खास?

भ्रामक एवं एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार…

चाकू की नोक पर सोने का लॉकेट लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, धमतरी पुलिस ने किया लूटकांड का त्वरित खुलासा…

बड़े करेली-भेंडरी के बीच भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक की मौत; हाईवा चालक गंभीर…

धमतरी से लापता युवक को परिवार तक पहुंचाया, अब क्षत-विक्षत शव की पहचान बनी पुलिस के लिए पहेली…

कब खरीदना चाहिए नया स्मार्टफोन, क्या आप जानते हैं ये नियम?

HomePod Mini Update: सिरी एआई के साथ आ रहे Apple के नए होम प्रोडक्ट्स, जानें डिटेल्स…

15 August: देश के 10 ऐसे कानून, जो आजादी के बाद सबसे ज्यादा बदले…

वैज्ञानिकों ने बनाया पानी के अंदर काम करने वाला सुपरग्लू, जानें कैसे करेगा काम?

छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल…

सिहावा पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिखेंगे घुड़सवारों के हैरतअंगेज करतब…

Hotel Free WiFi Scams: होटल के फ्री Wi-Fi से कैसे आपका डेटा चुराते हैं हैकर्स? जानें पूरी बात…

iPhone 17 Pro On Down Payment: 20 हजार की डाउन पेमेंट पर भी आ जाएगा iPhone 17 pro, जानिए कैसे?

In-Display Fingerprint: Super OLED में ही क्यों आता है इन डिस्प्ले फिंगर प्रिंट, बाकी में क्यों नहीं?

Digital India ने आपकी जिंदगी कैसे बदल दी? जान लें हर बात…

छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान…

नगरी में ताश से जुआ खेलते 4 जुआरी गिरफ्तार, 1.12 लाख रुपये का मशरूका जब्त…

तिहरे हत्याकांड में एक साल के भीतर कड़ा फैसला, पांच आरोपियों को आजीवन कारावास…

“आज के युवा ही देश का भविष्य” — एसपी सूरज सिंह परिहार ने पुलिस परिवार के बच्चों को दिया कैरियर मार्गदर्शन…

Share

धमतरी पुलिस की अनूठी पहल, सीमित संसाधनों में बड़े सपने देखने के लिए बच्चों को किया प्रेरित

सूरज सिंह परिहार के मार्गदर्शन में धमतरी पुलिस द्वारा पुलिस लाइन धमतरी में पुलिस परिवार के बच्चों एवं मेधावी विद्यार्थियों के लिए विशेष कैरियर गाइडेंस एवं मोटिवेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को भविष्य के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में पुलिस परिवार के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान अधिकारियों ने बच्चों को विभिन्न कैरियर विकल्पों, प्रतियोगी परीक्षाओं, व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास एवं सफलता के मूल मंत्रों की जानकारी दी। विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं एवं समस्याओं का सरल एवं प्रेरणादायक तरीके से समाधान भी किया गया।

एसपी सूरज सिंह परिहार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि
“आज के युवा ही देश का भविष्य हैं। एक अच्छा नागरिक बनने के लिए अच्छे चरित्र एवं मजबूत व्यक्तित्व का निर्माण बेहद जरूरी है।”

उन्होंने बच्चों को असफलताओं से न डरने और जिस विषय से डर लगे, उसी पर अधिक मेहनत कर उसे अपनी ताकत बनाने की सीख दी। उन्होंने कहा कि संघर्ष और असफलता ही व्यक्ति को अधिक मजबूत एवं सफल बनाते हैं।

एसपी ने बच्चों को मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए नियमित वॉकिंग, रनिंग, साइक्लिंग एवं अनुशासित दिनचर्या अपनाने की सलाह दी। व्यक्तिगत संवाद के दौरान बच्चों ने कलेक्टर, डॉक्टर, प्रोफेसर, सर्जन एवं आर्म्ड फोर्सेस में अधिकारी बनने जैसी अपनी इच्छाएं साझा कीं, जिस पर एसपी ने उन्हें निरंतर मेहनत एवं सकारात्मक सोच बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि
“पढ़ाई और सीखने की कोई सीमा नहीं होती। मजबूत इच्छाशक्ति और निरंतर मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।”

वहीं नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक चतुर्वेदी ने सफलता के लिए अनुशासन, आत्मविश्वास और लगातार मेहनत को आवश्यक बताते हुए बच्चों को अपनी कमजोरियों को पहचानकर उन्हें दूर करने की सलाह दी।

धमतरी पुलिस की इस पहल को विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने सराहनीय बताया। उल्लेखनीय है कि भविष्य में स्टूडेंट पुलिस कैडेट (SPC) कार्यक्रम के माध्यम से सामान्य नागरिकों के बच्चों के लिए भी ऐसे कैरियर गाइडेंस एवं मोटिवेशन कार्यक्रम आयोजित किए जाने की योजना है।

कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में