Breaking

धमतरी: तेंदुए का आतंक, कारीपानी में दो महिलाओं समेत तीन ग्रामीण घायल; दो जिला अस्पताल रेफर…

यूको बैंक में 530 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक करें आवेदन…

दिवाली पर मिठाई नहीं, 2,000 रुपये से कम में गिफ्ट करें ये टेक गैजेट्स…

PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट…

आपके ईयरबड्स भी हो सकते हैं गंदे, जानें कब और क्यों करें साफ…

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?

क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?

सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा…

शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच…

नवोदय विद्यालय कुरूद में नशामुक्ति और साइबर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए बचाव के उपाय…

धमतरी में गरबा आयोजकों की बैठक, निगम आयुक्त ने सुरक्षा मानकों और यातायात व्यवस्था पर दिए निर्देश…

गंगरेल बांध में जल सत्याग्रह के तीसरे दिन 9 आंदोलनकारियों की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में भर्ती…

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में धमतरी पुलिस की पहल, विद्यार्थियों ने जाना थाने का कामकाज…

धमतरी पुलिस की कार्रवाई: कुरुद में सट्टा खिलाते 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, ₹3,100 नगद जब्त…

धमतरी में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.20 लाख रुपये के पटाखे जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2019 से फरार अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, अलीगढ़ से पीड़िता बरामद…

WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings…

Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा के कत्लखाने ले जाए जा रहे 14 मवेशियों को कराया मुक्त, आरोपी गिरफ्तार…

दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद…

धमतरी में ATM कार्ड बदलकर 90,500 रुपये की ठगी, कार्ड बंद कराने के बाद भी खाते से निकले 20,500 रुपये…

धमतरी: कार में 8 किलो गांजा बरामद, कुरुद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

राष्ट्रीय एकता दिवस पर धमतरी पुलिस की अनूठी पहल, रक्षित केंद्र और थाना कुरूद में चलाया स्वच्छता अभियान…

महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर…

धमतरी: पारिवारिक विवाद में पति पर हंसिया से हमला, सिर में आई चोट; जिला अस्पताल में इलाज जारी…

OpenAI पर बड़ा आरोप! क्या आपका निजी डेटा Google और Meta तक पहुंचाया गया? कंपनी पर ठोका गया केस…

Share

OpenAI: दुनिया की चर्चित AI कंपनी OpenAI एक नए कानूनी विवाद में फंस गई है. अमेरिका में कंपनी के खिलाफ एक क्लास एक्शन मुकदमा दायर किया गया है जिसमें आरोप लगाया गया है कि ChatGPT इस्तेमाल करने वाले लोगों का निजी डेटा बिना स्पष्ट अनुमति के Google और Meta के साथ साझा किया गया. मुकदमे में दावा किया गया है कि ChatGPT पर पूछे गए सवाल, ईमेल एड्रेस और दूसरी निजी जानकारी ट्रैकिंग टूल्स के जरिए इन कंपनियों तक पहुंचाई गई. यह मामला कैलिफोर्निया की फेडरल कोर्ट में दायर किया गया है.

ChatGPT पर कौन-सा डेटा शेयर होने का आरोप?

शिकायत के अनुसार, ChatGPT वेबसाइट पर ऐसे ट्रैकिंग टूल लगाए गए थे जो यूजर्स की गतिविधियों को रिकॉर्ड करते थे. इनमें Meta Pixel और Google Analytics जैसे टूल शामिल बताए गए हैं. आरोप है कि इन टूल्स के जरिए यूजर्स की जानकारी अपने-आप Google और Meta तक भेजी जाती थी. हालांकि, खबर लिखे जाने तक OpenAI की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी.

लोग AI चैटबॉट को निजी जगह मानते हैं

मुकदमे में यह भी कहा गया कि आज कई लोग AI चैटबॉट्स को निजी सलाहकार की तरह इस्तेमाल करते हैं. लोग इनमें स्वास्थ्य से जुड़े सवाल, कानूनी परेशानियां, पैसों की जानकारी और निजी समस्याएं तक साझा करते हैं. इसी वजह से यूजर्स को यह उम्मीद रहती है कि उनकी बातचीत पूरी तरह निजी रहेगी. शिकायत में कहा गया कि ChatGPT पर प्राइवेसी का मुद्दा सिर्फ एक कंपनी तक सीमित नहीं है बल्कि यह करोड़ों लोगों की निजी जानकारी और नियंत्रण से जुड़ा मामला है.

 

 

आखिर यह ट्रैकिंग सिस्टम काम कैसे करता है?

दरअसल, Meta Pixel और Google Analytics जैसे टूल्स का इस्तेमाल वेबसाइट्स पर ट्रैफिक समझने और विज्ञापन दिखाने के लिए किया जाता है. ये टूल्स यह जानने में मदद करते हैं कि यूजर क्या देख रहा है और किस चीज में रुचि ले रहा है. उदाहरण के तौर पर, अगर कोई व्यक्ति इंटरनेट पर नया टीवी सर्च करता है और बाद में अलग-अलग वेबसाइट्स पर टीवी के विज्ञापन दिखने लगते हैं तो इसके पीछे अक्सर इसी तरह के ट्रैकिंग सिस्टम काम करते हैं.

अगर अदालत में लगाए गए आरोप सही साबित होते हैं, तो इसका मतलब यह हो सकता है कि ChatGPT पर पूछे गए सवालों का इस्तेमाल लोगों को टारगेटेड विज्ञापन दिखाने के लिए किया गया.

किन कानूनों के उल्लंघन का आरोप?

मुकदमे में दावा किया गया है कि OpenAI ने कैलिफोर्निया के प्राइवेसी कानूनों का उल्लंघन किया है. इसमें California Invasion of Privacy Act और Electronic Communications Privacy Act जैसे कानून शामिल हैं. पक्ष ने कंपनी से हर्जाना देने और इस कथित डेटा शेयरिंग प्रथा को बंद करने की मांग की है.

पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला

रिपोर्ट के मुताबिक, इसी साल AI सर्च कंपनी Perplexity AI के खिलाफ भी इसी तरह का मामला दर्ज हुआ था. उस केस में भी Meta और Google ट्रैकर्स के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठे थे हालांकि बाद में वह शिकायत वापस ले ली गई थी. फिलहाल OpenAI के खिलाफ दायर यह मामला शुरुआती चरण में है और अदालत में अभी इसकी सुनवाई बाकी है.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

हाल की खबरे

  • All Post
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-दुनिया
  • धमतरी
  • नगर निगम
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • मुख्य पृष्ट
  • स्पोर्ट्स
Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में