Breaking

धमतरी: तेंदुए का आतंक, कारीपानी में दो महिलाओं समेत तीन ग्रामीण घायल; दो जिला अस्पताल रेफर…

यूको बैंक में 530 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक करें आवेदन…

दिवाली पर मिठाई नहीं, 2,000 रुपये से कम में गिफ्ट करें ये टेक गैजेट्स…

PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट…

आपके ईयरबड्स भी हो सकते हैं गंदे, जानें कब और क्यों करें साफ…

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?

क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?

सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा…

शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच…

नवोदय विद्यालय कुरूद में नशामुक्ति और साइबर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए बचाव के उपाय…

धमतरी में गरबा आयोजकों की बैठक, निगम आयुक्त ने सुरक्षा मानकों और यातायात व्यवस्था पर दिए निर्देश…

गंगरेल बांध में जल सत्याग्रह के तीसरे दिन 9 आंदोलनकारियों की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में भर्ती…

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में धमतरी पुलिस की पहल, विद्यार्थियों ने जाना थाने का कामकाज…

धमतरी पुलिस की कार्रवाई: कुरुद में सट्टा खिलाते 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, ₹3,100 नगद जब्त…

धमतरी में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.20 लाख रुपये के पटाखे जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2019 से फरार अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, अलीगढ़ से पीड़िता बरामद…

WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings…

Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा के कत्लखाने ले जाए जा रहे 14 मवेशियों को कराया मुक्त, आरोपी गिरफ्तार…

दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद…

धमतरी में ATM कार्ड बदलकर 90,500 रुपये की ठगी, कार्ड बंद कराने के बाद भी खाते से निकले 20,500 रुपये…

धमतरी: कार में 8 किलो गांजा बरामद, कुरुद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

राष्ट्रीय एकता दिवस पर धमतरी पुलिस की अनूठी पहल, रक्षित केंद्र और थाना कुरूद में चलाया स्वच्छता अभियान…

महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर…

धमतरी: पारिवारिक विवाद में पति पर हंसिया से हमला, सिर में आई चोट; जिला अस्पताल में इलाज जारी…

रायपुर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद में 378 किलो गांजा जब्त, 12 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार…

Share

धमतरी/महासमुंद/गरियाबंद/ रायपुर रेंज पुलिस ने ओडिशा से मध्यप्रदेश ले जाए जा रहे गांजा तस्करी के एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए कुल 378.060 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। इस कार्रवाई में 12 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त 11 वाहन, मोबाइल और अन्य सामग्री समेत कुल 1 करोड़ 98 लाख 5 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।

कपड़ा फेरीवालों की आड़ में हो रही थी तस्करी

पुलिस के अनुसार तस्करों ने गांजा तस्करी के लिए बेहद शातिर तरीका अपनाया था। आरोपी खुद को सड़क किनारे कपड़ा बेचने वाले फेरीवाले (स्ट्रीट वेंडर्स) बताकर पुलिस की नजरों से बचने की कोशिश कर रहे थे। इसके लिए मोटरसाइकिलों की पिछली सीट पर लोहे का विशेष जालीदार कम्पार्टमेंट बनाया गया था, जिसके ऊपर कपड़ों का ढेर रखकर गांजा छिपाया जाता था।

रायपुर रेंज पुलिस ने बताया कि इससे पहले भी एम्बुलेंस, केला परिवहन, मुवर्स एंड पैकर्स, ऑटो, बस ट्रेवल्स और ट्रेन के जरिए गांजा तस्करी के मामले सामने आ चुके हैं। अब कपड़ा फेरीवालों के रूप में तस्करी की नई तरकीब का भी खुलासा हुआ है।

महासमुंद जिले में बड़ी कार्रवाई

महासमुंद पुलिस ने ओडिशा के बालिगुड़ा क्षेत्र से मध्यप्रदेश ले जाए जा रहे गांजे की खेप पकड़ते हुए बड़ी कार्रवाई की। थाना बसना पुलिस ने 5 मोटरसाइकिलों पर सवार आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा। सभी आरोपी खुद को कपड़ा विक्रेता बताकर तस्करी कर रहे थे।

इसके अलावा थाना कोमाखान पुलिस ने टेमरी जांच नाका में एक होंडा साइन मोटरसाइकिल से 9 किलो 60 ग्राम गांजा बरामद किया।

महासमुंद में गिरफ्तार आरोपी

  1. मेताप टाटिया (खंडवा, म.प्र.)
  2. रमेश चौहान (बैतूल, म.प्र.)
  3. राजू कुमावत टाकिया (बैतूल, म.प्र.)
  4. दीपक राजपूत (ललितपुर, उ.प्र./म.प्र. बॉर्डर)
  5. प्रकाश बंजारा (रायसेन, म.प्र.)
  6. मोहम्मद रिहान (अनूपपुर, म.प्र.)
  7. मनोज सिंह (अनूपपुर, म.प्र.)
  8. चंद्रशेखर (नागपुर, महाराष्ट्र)
  9. जितेन्द्र (नागपुर, महाराष्ट्र)
  10. विकास (नागपुर, महाराष्ट्र)

महासमुंद से जब्त सामग्री

  • 247 किलोग्राम गांजा
  • 7 मोटरसाइकिल
  • 6 मोबाइल फोन
  • गांजा छिपाने के लिए 5 लोहे के जाले

कुल अनुमानित कीमत: 1 करोड़ 28 लाख 44 हजार रुपये।

धमतरी जिले में 131 किलो गांजा जब्त

धमतरी जिले में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 3 मोटरसाइकिलों में गांजा तस्करी करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। एक विधि से संघर्षरत बालक को भी संरक्षण में लिया गया है। यहां भी आरोपी कपड़ा फेरीवालों का रूप धारण कर गांजा परिवहन कर रहे थे।

धमतरी में गिरफ्तार आरोपी

  1. राजेश ओबनी (बैतूल, म.प्र.)
  2. दौलत सिंह (रायसेन, म.प्र.)

धमतरी से जब्त सामग्री

  • 131.005 किलोग्राम गांजा
  • 3 मोटरसाइकिल
  • 3 मोबाइल फोन
  • 1000 रुपये नगद

कुल अनुमानित कीमत: 69 लाख 61 हजार रुपये।

कुल कार्रवाई का विवरण

  • कुल गांजा जब्त: 378.060 किलोग्राम
  • गांजा की अनुमानित कीमत: 1 करोड़ 89 लाख 3 हजार रुपये
  • कुल जब्त संपत्ति: 1 करोड़ 98 लाख 5 हजार रुपये
  • गिरफ्तार आरोपी: 12 अंतरराज्यीय तस्कर
  • जब्त वाहन: 11

रायपुर रेंज पुलिस ने कहा कि ओडिशा से लगे अंतरराज्यीय चेक पोस्टों पर लगातार सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और गांजा तस्करी के हर नए तरीके को विफल किया जाएगा।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

हाल की खबरे

  • All Post
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-दुनिया
  • धमतरी
  • नगर निगम
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • मुख्य पृष्ट
  • स्पोर्ट्स
Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में