Breaking

धमतरी: तेंदुए का आतंक, कारीपानी में दो महिलाओं समेत तीन ग्रामीण घायल; दो जिला अस्पताल रेफर…

यूको बैंक में 530 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक करें आवेदन…

दिवाली पर मिठाई नहीं, 2,000 रुपये से कम में गिफ्ट करें ये टेक गैजेट्स…

PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट…

आपके ईयरबड्स भी हो सकते हैं गंदे, जानें कब और क्यों करें साफ…

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?

क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?

सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा…

शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच…

नवोदय विद्यालय कुरूद में नशामुक्ति और साइबर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए बचाव के उपाय…

धमतरी में गरबा आयोजकों की बैठक, निगम आयुक्त ने सुरक्षा मानकों और यातायात व्यवस्था पर दिए निर्देश…

गंगरेल बांध में जल सत्याग्रह के तीसरे दिन 9 आंदोलनकारियों की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में भर्ती…

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में धमतरी पुलिस की पहल, विद्यार्थियों ने जाना थाने का कामकाज…

धमतरी पुलिस की कार्रवाई: कुरुद में सट्टा खिलाते 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, ₹3,100 नगद जब्त…

धमतरी में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.20 लाख रुपये के पटाखे जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2019 से फरार अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, अलीगढ़ से पीड़िता बरामद…

WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings…

Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा के कत्लखाने ले जाए जा रहे 14 मवेशियों को कराया मुक्त, आरोपी गिरफ्तार…

दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद…

धमतरी में ATM कार्ड बदलकर 90,500 रुपये की ठगी, कार्ड बंद कराने के बाद भी खाते से निकले 20,500 रुपये…

धमतरी: कार में 8 किलो गांजा बरामद, कुरुद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

राष्ट्रीय एकता दिवस पर धमतरी पुलिस की अनूठी पहल, रक्षित केंद्र और थाना कुरूद में चलाया स्वच्छता अभियान…

महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर…

धमतरी: पारिवारिक विवाद में पति पर हंसिया से हमला, सिर में आई चोट; जिला अस्पताल में इलाज जारी…

फारस की खाड़ी में कैसे बना सबसे बड़ा ‘ब्लैक गोल्ड’ का समंदर, आखिर क्यों यहां बहती हैं तेल की नदियां?

Share

रेगिस्तान की तपिश के नीचे बहती तेल की नदियां फारस की खाड़ी को दुनिया का सबसे अमीर हिस्सा बनाती हैं. आखिर क्या वजह है कि दुनिया का सबसे बेहतरीन और प्रचुर कच्चा तेल इसी क्षेत्र में मिलता है? यह केवल इत्तेफाक नहीं, बल्कि कुदरत का वह करिश्मा है जो करोड़ों सालों तक धरती के नीचे चली उथल-पुथल का परिणाम है. यहां के कुओं से निकलने वाला तेल रूस जैसे देशों के मुकाबले कई गुना ज्यादा है, जिसने इसे वैश्विक ऊर्जा का केंद्र बना दिया है.

करोड़ों साल की प्लेटों वाली टक्कर

फारस की खाड़ी का तेल भंडार दो विशाल टेक्टोनिक प्लेटों के आपसी संघर्ष का नतीजा है. दक्षिण-पूर्व से अरब प्लेट और उत्तर-पूर्व से यूरेशियन प्लेट के बीच करीब 3 करोड़ सालों से टक्कर चल रही है. इस निरंतर दबाव ने जमीन के नीचे की ठोस चट्टानों को मोड़कर गुंबद जैसी संरचनाएं बना दीं. इन गुंबदों ने एक प्राकृतिक ढक्कन या ‘ट्रैप’ का काम किया, जहां तेल और गैस रिसकर बाहर जाने के बजाय एक ही जगह पर सुरक्षित जमा होते रहे.

जाग्रोस पर्वत और गहरा तेल गड्ढा

जाग्रोस पर्वत श्रृंखला के ऊपर उठने से फारस की खाड़ी के ठीक नीचे एक गहरा और विशाल गड्ढा बन गया. समय के साथ यह गड्ढा मिट्टी और पत्थरों की परतों से भर गया. जैसे-जैसे ये परतें मोटी होती गईं, गहराई में गर्मी और दबाव बढ़ता गया. यही वह उच्च दबाव और तापमान था, जिसने चट्टानों के भीतर छिपे जैविक पदार्थों को कच्चे तेल और गैस में बदलना शुरू कर दिया. इस प्रक्रिया ने खाड़ी के नीचे हाइड्रोकार्बन का एक अथाह भंडार तैयार कर दिया.

 

 

समुद्री जीवों का जैविक कमाल

तेल बनने के लिए सबसे जरूरी चीज है जैविक पदार्थ, और फारस की खाड़ी प्राचीन काल से ही समुद्री सूक्ष्मजीवों से समृद्ध रही है. यहां की चूना पत्थर और मिट्टी की चट्टानों में ये जीव दबे हुए हैं. वैज्ञानिकों के अनुसार, यदि किसी चट्टान में 2 प्रतिशत जैविक पदार्थ हो, तो वहां तेल बन सकता है. लेकिन फारस की खाड़ी की चट्टानों में यह मात्रा 1 से 13 प्रतिशत तक है. यही प्रचुरता यहां तेल की ‘नदियों’ के बहने का सबसे बड़ा कारण है.

विशाल भंडार और बेहतरीन कुएं

बीबीसी की रिपोर्ट और भूवैज्ञानिकों के अनुसार, फारस की खाड़ी में 30 से अधिक ऐसे विशाल तेल भंडार हैं, जिनमें से प्रत्येक में पांच अरब बैरल से ज्यादा तेल मौजूद है. दिलचस्प बात यह है कि यहां के तेल के कुएं उत्पादन के मामले में रूस जैसे देशों से दो से पांच गुना तक बेहतर हैं. यहां की चट्टानों की सरंध्रता इतनी अच्छी है कि तेल आसानी से बाहर निकलता है, जिससे उत्पादन लागत कम और मुनाफा ज्यादा होता है.

हाइड्रोकार्बन के लिए परफेक्ट ‘ट्रैप’

पेट्रोलियम भूविज्ञानी स्कॉट एल मोंटगोमरी बताते हैं कि यहां की भूगर्भीय चट्टानें हाइड्रोकार्बन पैदा करने के मामले में दुनिया में सबसे सक्षम हैं. यहां की मुड़ी-तुड़ी चट्टानें तेल को बाहर नहीं निकलने देतीं. जब समुद्री सूक्ष्मजीवों से तेल बनता है, तो वह चट्टानों के छिद्रों से ऊपर की ओर बढ़ता है, लेकिन ऊपर मौजूद ‘सीलिंग रॉक’ या अभेद्य चट्टानें उसे वहीं रोक लेती हैं. इसी प्राकृतिक घेराबंदी की वजह से यहां ‘ब्लैक गोल्ड’ का विशाल समंदर इकट्ठा हो गया है.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

हाल की खबरे

  • All Post
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-दुनिया
  • धमतरी
  • नगर निगम
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • मुख्य पृष्ट
  • स्पोर्ट्स
Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में