मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की हेल्थ से जुड़ी बड़ी रिपोर्ट सामने आई है. टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई बेहोश हैं. ईरान के कोम शहर के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है.

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि खामेनेई उसी हवाई हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसमें उनके पिता ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की 28 फरवरी को मौत हो गई थी. जिसके बाद, मुज्तबा को सुप्रीम लीडर बनाया गया था, हालांकि दावा किया गया कि वे देश का संचालन करने में असमर्थ हैं और कोम में उनका इलाज चल रहा है.
