धमतरी/ जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार सख्ती बरत रही पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेलते हुए 5 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम पोटियाडीह स्थित पानी टंकी के पास कुछ लोग अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना अर्जुनी पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई की।
रेड के दौरान 5 व्यक्तियों को “काट-पत्ती” जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से नगदी, मोबाइल, मोटरसाइकिल और ताश की गड्डी सहित कुल 2,75,200 रुपये की संपत्ति जब्त की।

जब्त सामग्री:
05 मोबाइल (लगभग ₹70,000)
02 मोटरसाइकिल (लगभग ₹1,75,000)
नगद ₹30,200
52 पत्ती ताश
गिरफ्तार आरोपी:
अश्वन कुमार (जिला दुर्ग)
युवराज कुमार (जिला बालोद)
परमानंद कोसरे (भखारा)
महेंद्र कुमारें महिपाल (जिला बालोद)
शुभम चन्द्राकर (जिला दुर्ग)
कानूनी कार्रवाई:
सभी आरोपियों के खिलाफ थाना अर्जुनी में अपराध क्रमांक 48/26 के तहत जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के अंतर्गत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस की अपील:
धमतरी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।
