धमतरी/ जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हेरोइन (चिट्टा) बेचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, सिटी कोतवाली थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि यादव समाज क्षेत्र के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से हेरोइन की बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आमातालाब स्थित यादव समाज भवन के पास घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।

रेड के दौरान पुलिस ने आरोपी ऋषभ सोनी (26 वर्ष), निवासी रिसाईपारा, धमतरी को मौके पर हेरोइन बेचते हुए पकड़ लिया।
जप्त सामग्री
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से निम्नलिखित सामग्री बरामद की—
1.45 ग्राम हेरोइन (कीमत लगभग ₹29,000)
1 मोबाइल (कीमत लगभग ₹5,000)
नगद ₹102 नग सिल्वर पेपर
कुल जुमला कीमत ₹34,010 आंकी गई है।
कानूनी कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्रमांक 85/26 के तहत NDPS एक्ट की धारा 21(ए) में मामला दर्ज किया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
