Breaking

साइबर जागृति अभियान: धमतरी पुलिस ने 15 थाना-चौकी क्षेत्रों में 2,400 से अधिक लोगों को किया जागरूक…

कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह…

Farmer Suicides India: किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?

इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा…

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा…

राष्ट्रपति भवन में गूंजा छत्तीसगढ़ का मांदर, सरईटोला के लोक कलाकारों ने पेश की आदिवासी संस्कृति की अनूठी झलक….

ChatGPT For Teens: ChatGpt ने लॉन्च किया Teen वर्जन, क्या है इसमें खास?

भ्रामक एवं एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार…

चाकू की नोक पर सोने का लॉकेट लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, धमतरी पुलिस ने किया लूटकांड का त्वरित खुलासा…

बड़े करेली-भेंडरी के बीच भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक की मौत; हाईवा चालक गंभीर…

धमतरी से लापता युवक को परिवार तक पहुंचाया, अब क्षत-विक्षत शव की पहचान बनी पुलिस के लिए पहेली…

कब खरीदना चाहिए नया स्मार्टफोन, क्या आप जानते हैं ये नियम?

HomePod Mini Update: सिरी एआई के साथ आ रहे Apple के नए होम प्रोडक्ट्स, जानें डिटेल्स…

15 August: देश के 10 ऐसे कानून, जो आजादी के बाद सबसे ज्यादा बदले…

वैज्ञानिकों ने बनाया पानी के अंदर काम करने वाला सुपरग्लू, जानें कैसे करेगा काम?

छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल…

सिहावा पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिखेंगे घुड़सवारों के हैरतअंगेज करतब…

Hotel Free WiFi Scams: होटल के फ्री Wi-Fi से कैसे आपका डेटा चुराते हैं हैकर्स? जानें पूरी बात…

iPhone 17 Pro On Down Payment: 20 हजार की डाउन पेमेंट पर भी आ जाएगा iPhone 17 pro, जानिए कैसे?

In-Display Fingerprint: Super OLED में ही क्यों आता है इन डिस्प्ले फिंगर प्रिंट, बाकी में क्यों नहीं?

Digital India ने आपकी जिंदगी कैसे बदल दी? जान लें हर बात…

छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान…

नगरी में ताश से जुआ खेलते 4 जुआरी गिरफ्तार, 1.12 लाख रुपये का मशरूका जब्त…

तिहरे हत्याकांड में एक साल के भीतर कड़ा फैसला, पांच आरोपियों को आजीवन कारावास…

तेल के बाद मिडिल ईस्ट में बिजली पर जंग! ईरान की गल्फ देशों को खुली धमकी- अमेरिकी ठिकानों को सप्लाई की तो……

Share

मध्य पूर्व में तनाव अब सिर्फ मिसाइलों और सैनिकों तक सीमित नहीं रहा. इस बार जंग का नया मोर्चा है- बिजली. ईरान ने सोमवार (23 मार्च, 2026) को स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर अमेरिका उसके पावर प्लांट्स पर हमला करता है, तो वह पूरे क्षेत्र में उन बिजली संयंत्रों को निशाना बनाएगा जो अमेरिकी सैन्य ठिकानों को ऊर्जा मुहैया कराते हैं.

यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को 48 घंटे की सख्त समयसीमा दी है. ट्रंप ने कहा था कि अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अपनी पकड़ नहीं ढीली करता, तो अमेरिकी सेना उसके बिजली ढांचे पर हमले कर सकती है. यह डेडलाइन मंगलवार आधी रात से ठीक पहले खत्म हो रही है, जिससे पूरे क्षेत्र में अनिश्चितता और भय का माहौल है.

ट्रंप की धमकी के बाद तेहरान का पलटवार- बिजली पर हमला हुआ तो बिजली से ही जवाब मिलेगा
ईरान की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘हमने यह निर्णय घोषित कर दिया है कि अगर बिजली संयंत्रों पर हमला किया गया, तो हम कब्जे वाले शासन के बिजली संयंत्रों और उन क्षेत्रीय देशों के बिजली संयंत्रों को निशाना बनाएंगे जो अमेरिकी ठिकानों को बिजली आपूर्ति करते हैं, साथ ही उन आर्थिक, औद्योगिक और ऊर्जा ढांचों को भी, जिनमें अमेरिकियों की हिस्सेदारी है. इसमें कोई संदेह न करें कि हम यह करेंगे.’

तेहरान का यह रुख सिर्फ सैन्य चेतावनी नहीं, बल्कि पूरे खाड़ी क्षेत्र की जीवनरेखा को चुनौती देने जैसा है. खाड़ी के कई रेगिस्तानी देशों में बिजली संयंत्रों के साथ ही समुद्री जल को पीने योग्य बनाने वाले डीसैलिनेशन प्लांट भी जुड़े होते हैं. ऐसे में बिजली ढांचे पर हमला होने का मतलब सीधे तौर पर पानी के संकट को न्योता देना होगा.

 

 

ईरान ने अपने बयान में यह भी कहा, ‘आपने हमारे अस्पताल पर हमला किया, हमने ऐसा नहीं किया; आपने हमारे राहत केंद्रों पर हमला किया, हमने ऐसा नहीं किया; आपने हमारे स्कूलों पर हमला किया, हमने ऐसा नहीं किया, लेकिन अगर आप बिजली पर हमला करेंगे, तो हम भी बिजली पर ही हमला करेंगे.’

इस बयान ने साफ कर दिया है कि तेहरान अब रणनीतिक संतुलन के उसी स्तर पर जवाब देने की नीति अपना रहा है. ईरान ने चेताया, ‘हम किसी भी खतरे का उसी स्तर पर जवाब देने के लिए दृढ़ हैं, जैसा वह प्रतिरोध संतुलन में पैदा करता है, और हम यह करेंगे. अमेरिका हमारी क्षमताओं को नहीं जानता और वह उन्हें मैदान में देखेगा.’

खाड़ी देशों में बढ़ा संकट, पानी और ऊर्जा आपूर्ति पर मंडराया खतरा, कैसे अगले कुछ घंटे में युद्ध और ज्यादा खतरनाक स्तर पर पहुंच सकता है
इस बढ़ते टकराव का असर सिर्फ क्षेत्रीय सुरक्षा तक सीमित नहीं है. पहले ही चल रहे संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे प्राकृतिक गैस और पेट्रोल की कीमतों में तेज उछाल देखा जा रहा है. अगर बिजली ढांचे पर हमले शुरू होते हैं, तो इसका असर अंतरराष्ट्रीय बाजारों और आम लोगों की जेब पर और गहरा पड़ सकता है.

मध्य पूर्व अब एक ऐसे मोड़ पर खड़ा है, जहां एक गलत कदम पूरे क्षेत्र को ऊर्जा और मानवीय संकट की आग में झोंक सकता है. दुनिया की निगाहें अब इस बात पर टिकी हैं कि आने वाले कुछ घंटे कूटनीति को मौका देंगे या बिजली से चलने वाली इस नई जंग की शुरुआत करेंगे.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में