धमतरी/ शहर के दो मुक्तिधामों के सौंदर्याकरण और विकास कार्यों के लिए 61 लाख रुपये की स्वीकृति मिलने पर सोरिद, डाक बंगला और जोधापुर वार्ड के नागरिकों ने महापौर रामू रोहरा के प्रति आभार व्यक्त किया।
सभापति कौशल्या देवांगन, पार्षद विशू देवांगन, सुमन मेश्राम और वार्ड के नागरिकों ने महापौर से सौजन्य मुलाकात कर उनका मुंह मीठा कराया और धन्यवाद ज्ञापित किया। नागरिकों ने कहा कि लंबे समय से मुक्तिधामों के विकास की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे अब महापौर के प्रयासों से पूरा किया जा रहा है।

वार्डवासियों ने शहर के विकास के लिए महापौर के प्रयासों की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में आगे भी धमतरी में इसी तरह विकास कार्य होते रहेंगे।
