धमतरी/ पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ कथित रूप से हुए व्यवहार को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने कड़ी नाराजगी जताई है। इस घटना के विरोध में मंगलवार शाम धमतरी के गांधी मैदान में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।
भाजयुमो कार्यकर्ताओं का कहना है कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन राष्ट्रपति के साथ इस प्रकार का व्यवहार अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जब राष्ट्रपति संथाल समाज के एक कार्यक्रम में शामिल होने पश्चिम बंगाल पहुंचीं, तब राज्य सरकार द्वारा प्रोटोकॉल का समुचित पालन नहीं किया गया। बताया गया कि कार्यक्रम का स्थान अंतिम समय में बदल दिया गया और राज्य सरकार की ओर से कोई वरिष्ठ प्रतिनिधि उनके स्वागत के लिए उपस्थित नहीं था।
भाजयुमो नेताओं ने कहा कि यह घटना न केवल राष्ट्रपति पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली है, बल्कि पूरे आदिवासी समाज और भारतीय संविधान के सम्मान से भी जुड़ी हुई है। उनका कहना है कि राष्ट्रपति देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद का प्रतिनिधित्व करती हैं और उनका सम्मान पूरे राष्ट्र का सम्मान है।

संगठन ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस, महामंत्री महेंद्र पंडित, राकेश साहू, शशि पवार, रोहिताश मिश्रा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष मोहन पुजारी, विनय जैन, अमन राव, शुभम जायसवाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शुभांक मिश्रा, महामंत्री ओमेश यादव, जितेश सिन्हा, शुभाष चंद्राकर, पंकज साहू, अर्पित, आदर्श शर्मा, शुभाष यादव, आदित्य भोसले, हर्ष अग्रवाल, कोमल, गौरव, यश गांधी, मनीष साहू, हेमंत चंद्राकर, गिरीश साहू, लोकेश चंद्राकर, हुमन यादव, अविनाश दुबे, मिथलेश सिन्हा, अतुल साहू, तुषार साहू, घासी राम साहू और योगेश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
