Breaking

उर्वरक-कीटनाशक विक्रेताओं पर कृषि विभाग की कार्रवाई, एक का लाइसेंस निलंबित…

खुले सोक पिट में गिरने से गाय की मौत, बड़े हादसे की आशंका…

3 वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में आरोपी पिता को आजीवन कारावास…

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ…

सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव, सुबह 6 से रात 10 बजे तक भखारा मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित…

साइबर जागृति अभियान: धमतरी पुलिस ने 15 थाना-चौकी क्षेत्रों में 2,400 से अधिक लोगों को किया जागरूक…

कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह…

Farmer Suicides India: किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?

इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा…

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा…

राष्ट्रपति भवन में गूंजा छत्तीसगढ़ का मांदर, सरईटोला के लोक कलाकारों ने पेश की आदिवासी संस्कृति की अनूठी झलक….

ChatGPT For Teens: ChatGpt ने लॉन्च किया Teen वर्जन, क्या है इसमें खास?

भ्रामक एवं एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार…

चाकू की नोक पर सोने का लॉकेट लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, धमतरी पुलिस ने किया लूटकांड का त्वरित खुलासा…

बड़े करेली-भेंडरी के बीच भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक की मौत; हाईवा चालक गंभीर…

धमतरी से लापता युवक को परिवार तक पहुंचाया, अब क्षत-विक्षत शव की पहचान बनी पुलिस के लिए पहेली…

कब खरीदना चाहिए नया स्मार्टफोन, क्या आप जानते हैं ये नियम?

HomePod Mini Update: सिरी एआई के साथ आ रहे Apple के नए होम प्रोडक्ट्स, जानें डिटेल्स…

15 August: देश के 10 ऐसे कानून, जो आजादी के बाद सबसे ज्यादा बदले…

वैज्ञानिकों ने बनाया पानी के अंदर काम करने वाला सुपरग्लू, जानें कैसे करेगा काम?

छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल…

सिहावा पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिखेंगे घुड़सवारों के हैरतअंगेज करतब…

Hotel Free WiFi Scams: होटल के फ्री Wi-Fi से कैसे आपका डेटा चुराते हैं हैकर्स? जानें पूरी बात…

iPhone 17 Pro On Down Payment: 20 हजार की डाउन पेमेंट पर भी आ जाएगा iPhone 17 pro, जानिए कैसे?

धमतरी के डायमंड सिंह ध्रुव ने UPSC में पाई सफलता, 623वीं रैंक हासिल…

Share

धमतरी/ धमतरी जिले के लिए गर्व की बात है कि जिले के एक युवा अधिकारी डायमंड सिंह ध्रुव ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल की है। शुक्रवार को घोषित परिणाम में उन्हें 623वीं रैंक प्राप्त हुई है। वर्तमान में डायमंड सिंह ध्रुव छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में डीएसपी के पद पर पदस्थ हैं। उन्होंने वर्ष 2024 में CGPSC परीक्षा उत्तीर्ण कर यह पद हासिल किया था।

डायमंड सिंह ध्रुव मूल रूप से मगरलोड ब्लॉक के परसवानी गांव के निवासी हैं। उनके पिता स्वर्गीय बलराम सिंह मगरलोड जनपद में करारोपण अधिकारी के पद पर कार्यरत थे, जबकि उनकी माता सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। बचपन से ही डायमंड पढ़ाई में मेधावी रहे हैं और उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा शिशु मंदिर मगरलोड से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने अपनी हाई स्कूल की पढ़ाई रेडियंट पब्लिक स्कूल माना से पूरी की।

पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रशासनिक सेवा में जाने का लक्ष्य तय कर लिया था और उसी दिशा में लगातार मेहनत करते रहे। महज 25 वर्ष की उम्र में उन्होंने पहली ही कोशिश में CGPSC परीक्षा पास कर शानदार सफलता हासिल की। इस परीक्षा में उन्होंने 13वीं रैंक प्राप्त की और डीएसपी कैटेगरी में तीसरा स्थान हासिल किया।

 

 

CGPSC में सफलता मिलने के बाद भी डायमंड सिंह ध्रुव ने अपनी पढ़ाई जारी रखी और देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक UPSC की तैयारी में जुट गए। उन्होंने दिल्ली में रहकर करीब ढाई वर्षों तक यूपीएससी की तैयारी की। खास बात यह रही कि उन्होंने किसी भी कोचिंग या एकेडमी की मदद लिए बिना स्वयं अध्ययन और अनुशासन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की।

UPSC में 623वीं रैंक प्राप्त होने के बाद उन्हें कैटेगरी के आधार पर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) मिलने की संभावना जताई जा रही है। डायमंड की इस उपलब्धि से उनके परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि डायमंड शुरू से ही मेहनती और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहे हैं।

बताया जाता है कि उनके पिता का सपना था कि उनका बेटा देश की सेवा करे, जिसे डायमंड सिंह ध्रुव ने अपनी मेहनत और लगन से साकार कर दिखाया है। उनकी सफलता से पूरे धमतरी जिले में गर्व और उत्साह का माहौल है।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में