Breaking

उर्वरक-कीटनाशक विक्रेताओं पर कृषि विभाग की कार्रवाई, एक का लाइसेंस निलंबित…

खुले सोक पिट में गिरने से गाय की मौत, बड़े हादसे की आशंका…

3 वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में आरोपी पिता को आजीवन कारावास…

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ…

सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव, सुबह 6 से रात 10 बजे तक भखारा मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित…

साइबर जागृति अभियान: धमतरी पुलिस ने 15 थाना-चौकी क्षेत्रों में 2,400 से अधिक लोगों को किया जागरूक…

कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह…

Farmer Suicides India: किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?

इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा…

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा…

राष्ट्रपति भवन में गूंजा छत्तीसगढ़ का मांदर, सरईटोला के लोक कलाकारों ने पेश की आदिवासी संस्कृति की अनूठी झलक….

ChatGPT For Teens: ChatGpt ने लॉन्च किया Teen वर्जन, क्या है इसमें खास?

भ्रामक एवं एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार…

चाकू की नोक पर सोने का लॉकेट लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, धमतरी पुलिस ने किया लूटकांड का त्वरित खुलासा…

बड़े करेली-भेंडरी के बीच भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक की मौत; हाईवा चालक गंभीर…

धमतरी से लापता युवक को परिवार तक पहुंचाया, अब क्षत-विक्षत शव की पहचान बनी पुलिस के लिए पहेली…

कब खरीदना चाहिए नया स्मार्टफोन, क्या आप जानते हैं ये नियम?

HomePod Mini Update: सिरी एआई के साथ आ रहे Apple के नए होम प्रोडक्ट्स, जानें डिटेल्स…

15 August: देश के 10 ऐसे कानून, जो आजादी के बाद सबसे ज्यादा बदले…

वैज्ञानिकों ने बनाया पानी के अंदर काम करने वाला सुपरग्लू, जानें कैसे करेगा काम?

छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल…

सिहावा पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिखेंगे घुड़सवारों के हैरतअंगेज करतब…

Hotel Free WiFi Scams: होटल के फ्री Wi-Fi से कैसे आपका डेटा चुराते हैं हैकर्स? जानें पूरी बात…

iPhone 17 Pro On Down Payment: 20 हजार की डाउन पेमेंट पर भी आ जाएगा iPhone 17 pro, जानिए कैसे?

गंगरेल के ठेमली टापू में अवैध महुआ शराब निर्माण पर संयुक्त पुलिस कार्रवाई, 1000 लीटर लाहन नष्ट…

Share

धमतरी/ धमतरी पुलिस ने अवैध शराब निर्माण पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत गंगरेल बांध क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। ठेमली टापू के समीप एक अन्य टापू में कच्ची महुआ शराब बनाए जाने की सूचना पर पुलिस ने संयुक्त दबिश देकर भारी मात्रा में सामग्री जब्त की तथा लगभग 1000 लीटर महुआ लाहन मौके पर ही नष्ट कर दिया।

एसपी के निर्देश पर गठित हुई संयुक्त टीम

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शराब निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गंगरेल बांध के सामने स्थित ठेमली टापू क्षेत्र में अवैध गतिविधि की सूचना प्राप्त हुई।

सूचना मिलते ही थाना रूद्री एवं थाना केरेगांव की संयुक्त टीम गठित कर जंगल क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरण एवं बड़ी मात्रा में महुआ लाहन बरामद हुआ।

जब्त सामग्री का विवरण

पुलिस द्वारा मौके से निम्न सामग्री जब्त की गई—

  • 200 लीटर क्षमता के नीले/काले प्लास्टिक ड्रम – 05 नग

  • छोटे प्लास्टिक ड्रम – 03 नग

  • जर्मन गंजी – 06 नग

  • स्टील गंजी – 05 नग

  • लोहे के चूल्हे – 04 नग

  • घमेला – 06 नग

इसके अतिरिक्त 05 बड़े ड्रमों में लगभग 200-200 लीटर महुआ लाहन (कुल 1000 लीटर) भरा हुआ पाया गया, जिसे विधिवत कार्यवाही करते हुए मौके पर ही नष्ट किया गया।

आरोपियों की तलाश जारी

कार्यवाही के दौरान मौके पर कोई व्यक्ति उपस्थित नहीं मिला। पुलिस टीम द्वारा आसपास के ग्रामों में जाकर पूछताछ की गई, किंतु किसी ने उक्त गतिविधि की जानकारी होने से इंकार किया।

समस्त सामग्री का पंचनामा तैयार कर विधिवत जप्त किया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है तथा अवैध शराब निर्माण में संलिप्त व्यक्तियों की पतासाजी की जा रही है। आरोपियों के चिन्हित होते ही उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब, जुआ एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है और आगे भी इस प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में