धमतरी/ धमतरी पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत बड़ी कार्यवाही करते हुए ग्राम सिहाद स्थित रेस्ट हाउस के पास जुआ खेलते 5 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कुल ₹26,000 नगद एवं 52 पत्ती ताश जब्त की गई है।
यह कार्रवाई थाना भखारा पुलिस द्वारा की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अवैध जुआ, सट्टा एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
मुखबिर की सूचना पर दबिश
पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम सिहाद (जिला धमतरी, छत्तीसगढ़) के रेस्ट हाउस के पास कुछ व्यक्ति 52 पत्ती ताश से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई की।
पुलिस को देखते ही कुछ लोग मौके से फरार हो गए, जबकि 05 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम
होमेश मारकंडे (24 वर्ष), निवासी सिवनीकला, थाना कुरूद, जिला धमतरी
यतीश बघेल (25 वर्ष), निवासी डांडेसरा, थाना कुरूद, जिला धमतरी
कौशल नारंग (19 वर्ष), निवासी सलौनी, थाना मुजगहन, जिला रायपुर
चंदु बंजारे (32 वर्ष), निवासी छछानपैरी, थाना मुजगहन, जिला रायपुर
यादराम साहु (40 वर्ष), निवासी बगतरा, थाना अभनपुर, जिला रायपुर
जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज
आरोपियों के पास एवं फंड से कुल ₹26,000 नगद राशि और 52 पत्ती ताश जब्त कर विधिवत कब्जे में लिया गया। पांचों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 17/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी
धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध जुआ, सट्टा एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
