Breaking

उर्वरक-कीटनाशक विक्रेताओं पर कृषि विभाग की कार्रवाई, एक का लाइसेंस निलंबित…

खुले सोक पिट में गिरने से गाय की मौत, बड़े हादसे की आशंका…

3 वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में आरोपी पिता को आजीवन कारावास…

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ…

सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव, सुबह 6 से रात 10 बजे तक भखारा मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित…

साइबर जागृति अभियान: धमतरी पुलिस ने 15 थाना-चौकी क्षेत्रों में 2,400 से अधिक लोगों को किया जागरूक…

कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह…

Farmer Suicides India: किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?

इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा…

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा…

राष्ट्रपति भवन में गूंजा छत्तीसगढ़ का मांदर, सरईटोला के लोक कलाकारों ने पेश की आदिवासी संस्कृति की अनूठी झलक….

ChatGPT For Teens: ChatGpt ने लॉन्च किया Teen वर्जन, क्या है इसमें खास?

भ्रामक एवं एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार…

चाकू की नोक पर सोने का लॉकेट लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, धमतरी पुलिस ने किया लूटकांड का त्वरित खुलासा…

बड़े करेली-भेंडरी के बीच भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक की मौत; हाईवा चालक गंभीर…

धमतरी से लापता युवक को परिवार तक पहुंचाया, अब क्षत-विक्षत शव की पहचान बनी पुलिस के लिए पहेली…

कब खरीदना चाहिए नया स्मार्टफोन, क्या आप जानते हैं ये नियम?

HomePod Mini Update: सिरी एआई के साथ आ रहे Apple के नए होम प्रोडक्ट्स, जानें डिटेल्स…

15 August: देश के 10 ऐसे कानून, जो आजादी के बाद सबसे ज्यादा बदले…

वैज्ञानिकों ने बनाया पानी के अंदर काम करने वाला सुपरग्लू, जानें कैसे करेगा काम?

छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल…

सिहावा पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिखेंगे घुड़सवारों के हैरतअंगेज करतब…

Hotel Free WiFi Scams: होटल के फ्री Wi-Fi से कैसे आपका डेटा चुराते हैं हैकर्स? जानें पूरी बात…

iPhone 17 Pro On Down Payment: 20 हजार की डाउन पेमेंट पर भी आ जाएगा iPhone 17 pro, जानिए कैसे?

चौंकाने वाला खुलासा! बड़े ब्रांड्स के हेडफोन में मिले खतरनाक केमिकल्स, स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा…

Share

Headphones: एक हालिया लैब जांच ने मशहूर ऑडियो ब्रांड्स के हेडफोन को लेकर चिंता बढ़ा दी है. रिपोर्ट के मुताबिक Bose, Samsung और Sennheiser जैसे नामी ब्रांड्स के मॉडल्स में ऐसे रसायन पाए गए हैं जिन्हें स्वास्थ्य के लिए संभावित रूप से हानिकारक माना जाता है. कुल 81 अलग-अलग हेडफोन मॉडल्स की जांच में हर सैंपल में जोखिम से जुड़े पदार्थ मिले.

किन सामग्रियों की हुई जांच?

यह परीक्षण ToxFREE LIFE for All नामक पहल के तहत किया गया जिसमें मध्य यूरोप की कई नागरिक संस्थाएं शामिल हैं. शोधकर्ताओं ने ओवर-ईयर और इन-ईयर दोनों तरह के हेडफोन खरीदे और उन प्लास्टिक व सिंथेटिक हिस्सों का विश्लेषण किया जो सीधे त्वचा के संपर्क में आते हैं. जांच में सबसे ज्यादा ध्यान प्लास्टिक में इस्तेमाल होने वाले केमिकल्स पर रहा क्योंकि यही हिस्से लंबे समय तक कान और त्वचा से चिपके रहते हैं.

बिस्फेनॉल और अन्य रसायनों की मौजूदगी

रिपोर्ट में बताया गया कि अधिकांश नमूनों में बिस्फेनॉल समूह के रसायन पाए गए. खासतौर पर BPA लगभग 98 प्रतिशत सैंपल में मिला जबकि बिस्फेनॉल S भी बड़ी संख्या में मौजूद था. इन दोनों को एंडोक्राइन डिसरप्टर माना जाता है यानी ये शरीर के हार्मोन सिस्टम में दखल दे सकते हैं.

इसके अलावा फ्थैलेट्स, क्लोरीनेटेड पैराफिन और कुछ फ्लेम रिटार्डेंट्स भी पाए गए. वैज्ञानिक अध्ययनों में इन रसायनों को प्रजनन संबंधी समस्याओं, लिवर और किडनी पर असर तथा कैंसर के संभावित खतरे से जोड़ा गया है.

 

 

लंबे इस्तेमाल से बढ़ सकता है जोखिम

हालांकि अधिकतर मामलों में रसायनों की मात्रा कम पाई गई लेकिन विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि रोजाना और लंबे समय तक इस्तेमाल से जोखिम बढ़ सकता है. आजकल लोग हेडफोन कई घंटों तक पहनते हैं चाहे ऑफिस में काम करते समय, सफर के दौरान या जिम में एक्सरसाइज करते हुए. गर्मी और पसीने की स्थिति में प्लास्टिक से रसायनों का त्वचा तक पहुंचना और आसान हो सकता है.

विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार संपर्क और कई उत्पादों से एक साथ होने वाला एक्सपोजर मिलकर दीर्घकालिक प्रभाव डाल सकता है. इसे कॉकटेल इफेक्ट कहा जाता है जहां अलग-अलग स्रोतों से मिले रसायन मिलकर जोखिम बढ़ाते हैं.

पारदर्शिता और सख्त नियमों की मांग

इस जांच के बाद स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग में अधिक पारदर्शिता की जरूरत पर जोर दिया है. उनका मानना है कि ऐसे उत्पाद जो सीधे शरीर से संपर्क में रहते हैं उनके रासायनिक घटकों की स्पष्ट जानकारी दी जानी चाहिए.

विशेष रूप से बच्चों और किशोरों को ध्यान में रखते हुए, एंडोक्राइन सिस्टम पर असर डालने वाले रसायनों के इस्तेमाल पर सख्त नियम बनाने की मांग उठ रही है. फिलहाल संबंधित कंपनियों की ओर से इस रिपोर्ट पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में