Breaking

उर्वरक-कीटनाशक विक्रेताओं पर कृषि विभाग की कार्रवाई, एक का लाइसेंस निलंबित…

खुले सोक पिट में गिरने से गाय की मौत, बड़े हादसे की आशंका…

3 वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में आरोपी पिता को आजीवन कारावास…

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ…

सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव, सुबह 6 से रात 10 बजे तक भखारा मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित…

साइबर जागृति अभियान: धमतरी पुलिस ने 15 थाना-चौकी क्षेत्रों में 2,400 से अधिक लोगों को किया जागरूक…

कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह…

Farmer Suicides India: किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?

इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा…

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा…

राष्ट्रपति भवन में गूंजा छत्तीसगढ़ का मांदर, सरईटोला के लोक कलाकारों ने पेश की आदिवासी संस्कृति की अनूठी झलक….

ChatGPT For Teens: ChatGpt ने लॉन्च किया Teen वर्जन, क्या है इसमें खास?

भ्रामक एवं एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार…

चाकू की नोक पर सोने का लॉकेट लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, धमतरी पुलिस ने किया लूटकांड का त्वरित खुलासा…

बड़े करेली-भेंडरी के बीच भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक की मौत; हाईवा चालक गंभीर…

धमतरी से लापता युवक को परिवार तक पहुंचाया, अब क्षत-विक्षत शव की पहचान बनी पुलिस के लिए पहेली…

कब खरीदना चाहिए नया स्मार्टफोन, क्या आप जानते हैं ये नियम?

HomePod Mini Update: सिरी एआई के साथ आ रहे Apple के नए होम प्रोडक्ट्स, जानें डिटेल्स…

15 August: देश के 10 ऐसे कानून, जो आजादी के बाद सबसे ज्यादा बदले…

वैज्ञानिकों ने बनाया पानी के अंदर काम करने वाला सुपरग्लू, जानें कैसे करेगा काम?

छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल…

सिहावा पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिखेंगे घुड़सवारों के हैरतअंगेज करतब…

Hotel Free WiFi Scams: होटल के फ्री Wi-Fi से कैसे आपका डेटा चुराते हैं हैकर्स? जानें पूरी बात…

iPhone 17 Pro On Down Payment: 20 हजार की डाउन पेमेंट पर भी आ जाएगा iPhone 17 pro, जानिए कैसे?

मानव तस्करी व बाल संरक्षण पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित, संवेदनशील एवं पीड़ित-केंद्रित पुलिसिंग पर जोर…

Share

धमतरी/ जिले में मानव तस्करी, अनैतिक व्यापार तथा महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग एवं धमतरी पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में व्यापक एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन आजीविका महाविद्यालय (लाइवलीहुड कॉलेज) में किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के मार्गदर्शन में विस्तृत व्याख्यान एवं प्रशिक्षण सत्र संपन्न हुआ।

पीड़ित-केंद्रित एवं जवाबदेह पुलिसिंग पर बल

पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार ने अपने संबोधन में कहा कि मानव तस्करी एवं महिलाओं/बच्चों से जुड़े अपराधों में पुलिस की भूमिका अत्यंत संवेदनशील, मानवीय एवं जवाबदेह होनी चाहिए।

उन्होंने निर्देशित किया कि—

  • प्रत्येक प्रकरण में पीड़ित-केंद्रित दृष्टिकोण अपनाया जाए।

  • महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों के साथ गरिमापूर्ण व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।

  • विभागों के मध्य प्रभावी समन्वय स्थापित कर त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जाए।

  • साइबर माध्यम से होने वाले अपराधों पर विशेष सतर्कता एवं तकनीकी दक्षता विकसित की जाए।

उन्होंने कहा कि सतत प्रशिक्षण और जागरूकता ही प्रभावी कानून-व्यवस्था की आधारशिला है।

कार्यशाला के प्रमुख विषय

मानव तस्करी एवं अनैतिक व्यापार की रोकथाम

मानव तस्करी को संगठित एवं जघन्य अपराध बताते हुए संबंधित विधिक प्रावधान, पीड़ित संरक्षण, पुनर्वास, साक्ष्य संकलन एवं अंतर्विभागीय समन्वय पर विस्तृत चर्चा की गई।

साइबर अपराध

ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया दुरुपयोग, साइबर स्टॉकिंग तथा बच्चों से जुड़े ऑनलाइन अपराधों के संबंध में कानूनी प्रावधानों एवं तकनीकी जांच प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

पॉक्सो एवं बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम

Protection of Children from Sexual Offences Act, 2012 (POCSO) के अंतर्गत बाल संरक्षण, अनिवार्य सूचना, विशेष न्यायालय एवं पीड़ित हितैषी प्रक्रिया पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
साथ ही Prohibition of Child Marriage Act, 2006 के तहत बाल विवाह रोकथाम एवं दंडात्मक प्रावधानों की जानकारी दी गई।

कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम

Sexual Harassment of Women at Workplace (Prevention, Prohibition and Redressal) Act, 2013 के अंतर्गत आंतरिक शिकायत समिति (ICC) की भूमिका, गोपनीयता, समयबद्ध जांच एवं प्रतितोष की व्यवस्था पर विस्तार से जानकारी दी गई।

विशेषज्ञों ने साझा की महत्वपूर्ण जानकारी

कार्यक्रम में डॉ. कल्पना ध्रुव (डिप्टी कलेक्टर), सुश्री मोनिका मरावी (डीएसपी), श्री अजय सिंह (जिला लोक अभियोजन अधिकारी), अनामिका शर्मा (महिला संरक्षण अधिकारी), श्री आनंद पाठक (डीसीपीयू) एवं साइबर थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने विषयों पर विधिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी, समस्त थाना/चौकी प्रभारी, महिला सेल, अजाक, आईयूसीएडब्लू, साइबर शाखा एवं रक्षित केंद्र के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यशाला का उद्देश्य

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पुलिस एवं संबंधित विभागों को मानव तस्करी एवं महिला/बाल अपराधों से संबंधित विधिक प्रावधानों की गहन समझ प्रदान करना, पीड़ित-केंद्रित दृष्टिकोण विकसित करना तथा अंतर्विभागीय समन्वय को और अधिक मजबूत बनाना रहा।

जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से संवेदनशील, जवाबदेह एवं प्रभावी पुलिसिंग को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में