Breaking

Uber Eats Drone Delivery:पिज्जा हो या बर्गर, अब आसमान से होगी डिलीवरी! Uber Eats का नया प्लान…

उर्वरक-कीटनाशक विक्रेताओं पर कृषि विभाग की कार्रवाई, एक का लाइसेंस निलंबित…

खुले सोक पिट में गिरने से गाय की मौत, बड़े हादसे की आशंका…

3 वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में आरोपी पिता को आजीवन कारावास…

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ…

सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव, सुबह 6 से रात 10 बजे तक भखारा मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित…

साइबर जागृति अभियान: धमतरी पुलिस ने 15 थाना-चौकी क्षेत्रों में 2,400 से अधिक लोगों को किया जागरूक…

कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह…

Farmer Suicides India: किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?

इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा…

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा…

राष्ट्रपति भवन में गूंजा छत्तीसगढ़ का मांदर, सरईटोला के लोक कलाकारों ने पेश की आदिवासी संस्कृति की अनूठी झलक….

ChatGPT For Teens: ChatGpt ने लॉन्च किया Teen वर्जन, क्या है इसमें खास?

भ्रामक एवं एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार…

चाकू की नोक पर सोने का लॉकेट लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, धमतरी पुलिस ने किया लूटकांड का त्वरित खुलासा…

बड़े करेली-भेंडरी के बीच भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक की मौत; हाईवा चालक गंभीर…

धमतरी से लापता युवक को परिवार तक पहुंचाया, अब क्षत-विक्षत शव की पहचान बनी पुलिस के लिए पहेली…

कब खरीदना चाहिए नया स्मार्टफोन, क्या आप जानते हैं ये नियम?

HomePod Mini Update: सिरी एआई के साथ आ रहे Apple के नए होम प्रोडक्ट्स, जानें डिटेल्स…

15 August: देश के 10 ऐसे कानून, जो आजादी के बाद सबसे ज्यादा बदले…

वैज्ञानिकों ने बनाया पानी के अंदर काम करने वाला सुपरग्लू, जानें कैसे करेगा काम?

छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल…

सिहावा पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिखेंगे घुड़सवारों के हैरतअंगेज करतब…

Hotel Free WiFi Scams: होटल के फ्री Wi-Fi से कैसे आपका डेटा चुराते हैं हैकर्स? जानें पूरी बात…

भारी दबाव के बावजूद भारतीय रुपये ने दिखाया दम, ‘धोबी पछाड़’ दांव से तोड़ा अमेरिकी डॉलर का घमंड…

Share

Dollar vs Rupee: भारतीय रुपये पर दबाव के बीच मंगलवार को मामूली राहत देखने को मिली. भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील के अंतिम चरण और वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच रुपया एक पैसे की बढ़त के साथ 90.73 प्रति डॉलर पर पहुंच गया. वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से घरेलू मुद्रा को कुछ सहारा मिला.

इंटरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार (Inter Bank Forex Market) में रुपया 90.72 पर खुला और बाद में 90.73 पर आ गया, जो पिछले बंद भाव से एक पैसे की बढ़त दर्शाता है. सोमवार को रुपया आठ पैसे टूटकर 90.74 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. हालांकि, मजबूत अमेरिकी डॉलर और विदेशी पूंजी की निकासी ने रुपये की तेजी को सीमित रखा.

भारतीय रुपये में तेजी

छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.23% बढ़कर 97.14 पर पहुंच गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.47% गिरकर 68.33 डॉलर प्रति बैरल रही, जिससे रुपये को समर्थन मिला. वहीं घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी देखी गई. सेंसेक्स 245 अंक से अधिक गिरकर 83,031 पर और निफ्टी 106 अंक फिसलकर 25,576 पर पहुंच गया.

 

 

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने सोमवार को 972.13 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जिससे बाजार भावनाओं पर दबाव बना रहा.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

LKP Securities के उपाध्यक्ष (जिंस और मुद्रा) जतिन त्रिवेदी के अनुसार, बाजार प्रतिभागी सतर्क रुख अपना रहे हैं, जिससे रुपया सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है. शेयर बाजार में कमजोरी के बावजूद बाद में आई हल्की रिकवरी ने रुपये को स्थिर रखने में मदद की. Mirae Asset Sharekhan के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी का कहना है कि निवेशकों की नजर इस सप्ताह अमेरिका से आने वाले आवास बाजार और जीडीपी आंकड़ों पर रहेगी.

उनका अनुमान है कि डॉलर-रुपया स्पॉट रेट 90.30 से 90.90 के दायरे में कारोबार कर सकता है. कुल मिलाकर, कच्चे तेल की नरमी से राहत जरूर मिली है, लेकिन मजबूत डॉलर और एफआईआई की बिकवाली रुपये की चाल को फिलहाल सीमित रख सकती है.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में