Breaking

धमतरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: दुर्गा पंडाल के पास से चोरी हुई सीबी शाइन बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी: तेंदुए का आतंक, कारीपानी में दो महिलाओं समेत तीन ग्रामीण घायल; दो जिला अस्पताल रेफर…

यूको बैंक में 530 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक करें आवेदन…

दिवाली पर मिठाई नहीं, 2,000 रुपये से कम में गिफ्ट करें ये टेक गैजेट्स…

PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट…

आपके ईयरबड्स भी हो सकते हैं गंदे, जानें कब और क्यों करें साफ…

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?

क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?

सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा…

शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच…

नवोदय विद्यालय कुरूद में नशामुक्ति और साइबर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए बचाव के उपाय…

धमतरी में गरबा आयोजकों की बैठक, निगम आयुक्त ने सुरक्षा मानकों और यातायात व्यवस्था पर दिए निर्देश…

गंगरेल बांध में जल सत्याग्रह के तीसरे दिन 9 आंदोलनकारियों की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में भर्ती…

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में धमतरी पुलिस की पहल, विद्यार्थियों ने जाना थाने का कामकाज…

धमतरी पुलिस की कार्रवाई: कुरुद में सट्टा खिलाते 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, ₹3,100 नगद जब्त…

धमतरी में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.20 लाख रुपये के पटाखे जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2019 से फरार अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, अलीगढ़ से पीड़िता बरामद…

WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings…

Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा के कत्लखाने ले जाए जा रहे 14 मवेशियों को कराया मुक्त, आरोपी गिरफ्तार…

दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद…

धमतरी में ATM कार्ड बदलकर 90,500 रुपये की ठगी, कार्ड बंद कराने के बाद भी खाते से निकले 20,500 रुपये…

धमतरी: कार में 8 किलो गांजा बरामद, कुरुद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

राष्ट्रीय एकता दिवस पर धमतरी पुलिस की अनूठी पहल, रक्षित केंद्र और थाना कुरूद में चलाया स्वच्छता अभियान…

महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर…

जानिए कैसे ईमेल, मैसेज और कॉल के जरिए ठग खाली कर देते हैं आपका बैंक अकाउंट…

Share

डिजिटल दुनिया में धोखाधड़ी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और ठग अब पहले से ज्यादा चालाक हो चुके हैं. आमतौर पर लोग हर तरह की ऑनलाइन ठगी को फिशिंग कह देते हैं लेकिन असल में इसके कई रूप होते हैं. कोई ईमेल के जरिए जाल बिछाता है कोई मैसेज भेजकर फंसाता है और कुछ लोग सीधे कॉल करके शिकार बनाते हैं. इन तरीकों को फिशिंग, स्मिशिंग और विशिंग कहा जाता है. माध्यम अलग हो सकता है लेकिन मकसद एक ही होता है आपकी निजी या बैंकिंग जानकारी हासिल करना.

फिशिंग क्या है?

फिशिंग सबसे आम तरीका है जो आमतौर पर ईमेल के जरिए किया जाता है. ठग ऐसे संदेश भेजते हैं जो देखने में किसी बैंक, सरकारी विभाग, ऑनलाइन शॉपिंग साइट या सोशल मीडिया कंपनी के लगते हैं. इनमें अकाउंट बंद होने की चेतावनी, संदिग्ध ट्रांजैक्शन या केवाईसी अपडेट जैसे बहाने बनाए जाते हैं. ईमेल में दिए गए लिंक पर क्लिक करने से यूजर नकली वेबसाइट पर पहुंच जाता है जहां उससे पासवर्ड, कार्ड डिटेल या अन्य संवेदनशील जानकारी मांगी जाती है.

स्मिशिंग कैसे काम करता है?

स्मिशिंग दरअसल फिशिंग का ही एक रूप है लेकिन इसमें ईमेल की जगह एसएमएस या मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल होता है. ऐसे संदेश छोटे और जल्दबाजी पैदा करने वाले होते हैं. उदाहरण के तौर पर पार्सल अटका होने, टोल टैक्स बकाया होने या फ्री रिचार्ज मिलने जैसी बातें कही जाती हैं. इनमें दिए गए लिंक आधिकारिक वेबसाइट जैसे दिखते हैं लेकिन असल में वे फर्जी होते हैं. चूंकि लोग मोबाइल मैसेज को ज्यादा भरोसेमंद मान लेते हैं इसलिए यह तरीका तेजी से फैल रहा है.

 

 

विशिंग क्या होता है?

विशिंग फोन कॉल के जरिए की जाने वाली ठगी है. इसमें ठग खुद को बैंक अधिकारी, पुलिस कर्मी, कूरियर एजेंट या कस्टमर केयर प्रतिनिधि बताकर बात करते हैं. वे डर या घबराहट का माहौल बनाते हैं जैसे कि अकाउंट फ्रीज होने वाला है या कोई गैरकानूनी ट्रांजैक्शन हुआ है. फिर ओटीपी, पिन या कार्ड नंबर जैसी जानकारी मांगते हैं. कॉलर आईडी स्पूफिंग की वजह से कॉल असली लग सकती है जिससे लोग आसानी से धोखा खा जाते हैं.

तीनों में क्या फर्क है?

फिशिंग में ईमेल का सहारा लिया जाता है स्मिशिंग में एसएमएस या व्हाट्सऐप जैसे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का उपयोग होता है जबकि विशिंग में सीधे कॉल कर निशाना बनाया जाता है. तरीका अलग-अलग है लेकिन तीनों का लक्ष्य आपकी गोपनीय जानकारी चुराना ही होता है.

खुद को सुरक्षित कैसे रखें?

ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए सबसे जरूरी है सतर्क रहना. अगर कोई संदेश या कॉल जल्दबाजी, डर या लालच पैदा करे तो तुरंत प्रतिक्रिया देने से पहले सोचें. ओटीपी, पिन, सीवीवी, पासवर्ड या कार्ड डिटेल कभी भी ईमेल, मैसेज या फोन पर साझा न करें. अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें और केवल आधिकारिक वेबसाइट या ऐप का ही इस्तेमाल करें.

अगर कोई खुद को बैंक या कंपनी का प्रतिनिधि बताता है तो उसकी दी गई जानकारी पर भरोसा करने के बजाय आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर से सत्यापन करें. किसी भी संदिग्ध कॉल को तुरंत काट दें.

यदि आपको धोखाधड़ी का संदेह हो तो तुरंत अपने बैंक को सूचित करें और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं. समय रहते उठाया गया कदम आपके नुकसान को कम कर सकता है.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

हाल की खबरे

  • All Post
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-दुनिया
  • धमतरी
  • नगर निगम
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • मुख्य पृष्ट
  • स्पोर्ट्स
Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में