Breaking

Iran Oil: भारत को एक बैरल कच्चा तेल बेचकर कितना मुनाफा कमाता है ईरान, जान लीजिए पूरा गणित…

घर में घुसकर महिला व परिवार पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर पुलिस ने भेजा जेल….

तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत, गांव में शोक की लहर…

क्या 5G बन सकता है 4G फोन? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी के पीछे छिपा राज…

धमतरी में खाद की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, दो उर्वरक दुकानों के लाइसेंस निलंबित…

Lohagarh Fort History: केतन हत्याकांड से चर्चा में आया लोहागढ़ किला, जानें कितना पुराना और रहस्यमयी है इसका इतिहास?

छत्तीसगढ़ शासन ने धमतरी जिले के नगरीय निकायों में 22 एल्डरमेन किए नामांकित, बधाइयों का दौर शुरू…

क्या Apple को फॉलो करेंगी Samsung, Microsoft और Dell, क्या इनके प्रोडक्ट्स भी होंगे महंगे?

क्या देर रात तक रील्स देखना और फोन चलाना बन रहा जल्दी मौत का कारण, जानिए क्या कहता है विज्ञान?

वेनेजुएला में भीषण भूकंप का भारत पर क्या होगा असर! कच्चे तेल की सप्लाई पर संकट, महंगा होगा पेट्रोल-डीजल?

स्कूल बंद कर सड़कों पर उतरे निजी विद्यालय संचालक, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…

Muharram 2026: इस्लाम में क्या होता है नफिल रोजा, यह रमजान के फर्ज रोजों से कितना अलग?

ऑनलाइन आईपीएल सट्टे पर धमतरी पुलिस का बड़ा प्रहार, 2026 में दर्ज हुए सर्वाधिक मामले, 16 आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी पुलिस ने नष्ट किए 388.392 किलो मादक पदार्थ, एनडीपीएस एक्ट के 18 प्रकरणों में हुई बड़ी कार्रवाई….

iPhone 17 Pro वाली कीमत में ही ज्यादा वैल्यू फॉर मनी देते हैं ये एंड्रॉयड फोन, देखें पूरी लिस्ट…

पेंशन लेने वालों को RBI की बड़ी राहत, खाते में ज्यादा पैसा आ भी गया तो बिना बताए एक रुपया नहीं काट सकेंगे बैंक… पेंशन लेने वालों को RBI की बड़ी राहत, खाते में ज्यादा पैसा आ भी गया तो बिना बताए एक रुपया नहीं काट सकेंगे बैंक

वेनेजुएला में 100 साल का सबसे बड़ा भूकंप: मिनट-दर-मिनट तबाही की पूरी टाइमलाइन, हजारों मौतों की आशंका…

गांजा बेचने वाले का पता पूछने पहुंचे युवकों ने नाबालिग पर किया चाकू से हमला…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हेरोइन (चिट्टा) तस्करी नेटवर्क से जुड़ा एक और आरोपी गिरफ्तार…

महिला से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, धमतरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता…

अवैध शराब तस्करी पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 100 पौवा देशी शराब व स्कूटी जब्त…

अमाबगीचा में जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, 8 जुआरी गिरफ्तार…

मानसून और संभावित बाढ़ को लेकर धमतरी प्रशासन अलर्ट, जिला-तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम सक्रिय…

धमतरी में कथित गौमांस मामले पर नया मोड़: मूल छत्तीसगढ़िया गांड़ा समाज ने की जाति सत्यापन और कड़ी कार्रवाई की मांग…

छत्तीसगढ़ में हीरे की बड़ी खोज: महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी क्षेत्र में 5 हीरे मिले, 1.22 कैरेट वजन…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य वन्यजीव बोर्ड की 16वीं बैठक संपन्न…

Share

रायपुर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य वन्यजीव बोर्ड की 16वीं बैठक आयोजित हुई। बैठक में बोर्ड की 15वीं बैठक के पालन प्रतिवेदन तथा नवीन एजेंडों पर चर्चा के बाद प्रस्तावों को राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड के निर्णय हेतु प्रेषित करने पर सहमति बनी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वन्यजीव हमारी प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं। उनके संरक्षण और संवर्धन के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए सतत निगरानी, अवैध गतिविधियों पर सख्ती से रोक तथा जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। वनों के आसपास रहने वाले ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ाने और युवाओं की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने की आवश्यकता भी उन्होंने बताई। मुख्यमंत्री ने न्यूनतम हस्तक्षेप के सिद्धांत पर बल देते हुए कहा कि अत्यावश्यक कार्य ही वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास में बिना छेड़छाड़ के पूरे किए जाएं। सह-अस्तित्व के सिद्धांतों के अनुरूप सभी गतिविधियां संचालित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में राज्य वन्यजीव बोर्ड की स्थायी समिति के गठन को मंजूरी दी गई। यह समिति वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री की अध्यक्षता में गठित की जाएगी, जिसमें 11 अन्य सदस्य शामिल होंगे। वन्य प्राणियों की दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में प्रस्तावित कार्यों पर राज्य वन्यजीव बोर्ड का अभिमत अनिवार्य होता है। बैठकों के बीच अधिक अंतराल के कारण प्रस्तावों की स्वीकृति में विलंब की स्थिति बनती थी। स्थायी समिति के गठन से वैधानिक मंजूरियों के त्वरित निपटान और वन्यजीव प्रबंधन से जुड़े मामलों के शीघ्र निराकरण में सहायता मिलेगी।

बैठक में उदंती–सीतानदी टाइगर रिजर्व अंतर्गत बरबांधा जलाशय में बांध एवं नहरों के जीर्णोद्धार एवं नवीन कार्य, पीएम जनमन योजना के तहत कबीरधाम जिले के कवर्धा वनमंडल में पंडरीपानी मेन रोड से सौरु तक मार्ग मजबूतीकरण, गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में ऑप्टिकल फाइबर बिछाने से संबंधित छह प्रस्ताव, सेमरसोत अभ्यारण्य में ऑप्टिकल फाइबर बिछाने, उदंती–सीतानदी टाइगर रिजर्व में सीआरपीएफ कैंप की स्थापना तथा वहां ऑप्टिकल फाइबर बिछाने के प्रस्तावों का अनुमोदन कर उन्हें राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की स्वीकृति के लिए भेजने पर सहमति दी गई।

बैठक में वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक धर्मजीत सिंह, मुख्य सचिव विकास शील, अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख व्ही. श्रीनिवास राव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) अरुण कुमार पाण्डेय सहित बोर्ड के सदस्य और अधिकारी मौजूद रहे।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में