Breaking

Uber Eats Drone Delivery:पिज्जा हो या बर्गर, अब आसमान से होगी डिलीवरी! Uber Eats का नया प्लान…

उर्वरक-कीटनाशक विक्रेताओं पर कृषि विभाग की कार्रवाई, एक का लाइसेंस निलंबित…

खुले सोक पिट में गिरने से गाय की मौत, बड़े हादसे की आशंका…

3 वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में आरोपी पिता को आजीवन कारावास…

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ…

सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव, सुबह 6 से रात 10 बजे तक भखारा मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित…

साइबर जागृति अभियान: धमतरी पुलिस ने 15 थाना-चौकी क्षेत्रों में 2,400 से अधिक लोगों को किया जागरूक…

कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह…

Farmer Suicides India: किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?

इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा…

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा…

राष्ट्रपति भवन में गूंजा छत्तीसगढ़ का मांदर, सरईटोला के लोक कलाकारों ने पेश की आदिवासी संस्कृति की अनूठी झलक….

ChatGPT For Teens: ChatGpt ने लॉन्च किया Teen वर्जन, क्या है इसमें खास?

भ्रामक एवं एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार…

चाकू की नोक पर सोने का लॉकेट लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, धमतरी पुलिस ने किया लूटकांड का त्वरित खुलासा…

बड़े करेली-भेंडरी के बीच भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक की मौत; हाईवा चालक गंभीर…

धमतरी से लापता युवक को परिवार तक पहुंचाया, अब क्षत-विक्षत शव की पहचान बनी पुलिस के लिए पहेली…

कब खरीदना चाहिए नया स्मार्टफोन, क्या आप जानते हैं ये नियम?

HomePod Mini Update: सिरी एआई के साथ आ रहे Apple के नए होम प्रोडक्ट्स, जानें डिटेल्स…

15 August: देश के 10 ऐसे कानून, जो आजादी के बाद सबसे ज्यादा बदले…

वैज्ञानिकों ने बनाया पानी के अंदर काम करने वाला सुपरग्लू, जानें कैसे करेगा काम?

छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल…

सिहावा पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिखेंगे घुड़सवारों के हैरतअंगेज करतब…

Hotel Free WiFi Scams: होटल के फ्री Wi-Fi से कैसे आपका डेटा चुराते हैं हैकर्स? जानें पूरी बात…

जिला प्रशासन धमतरी की पहल स्वास्थ्य सुविधाएँ सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता : कलेक्टर…

Share

धमतरी/  कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने ग्राम पंचायत बगरूमनाला के आश्रित गांव बेन्द्रापानी में प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) के अंतर्गत प्राप्त मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहनों की जानकारी ग्रामीणों को दी। इस अवसर पर उन्होंने गांव के बुजुर्गों एवं मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करवाई तथा आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण कराया।

कलेक्टर ने कहा कि दूरस्थ एवं घने वनांचल क्षेत्रों में निवासरत आदिवासी समुदायों तक स्वास्थ्य सुविधाएँ सुनिश्चित करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। शासन की मंशा है कि प्रत्येक व्यक्ति का स्वास्थ्य परीक्षण हो और सभी स्वस्थ रहें। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र गट्टासिल्ली में एक एम्बुलेंस भी उपलब्ध कराई गई है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा धमतरी जिले को तीन मोबाइल मेडिकल यूनिट प्रदान की गई हैं, जो नियमित रूप से दुर्गम क्षेत्रों में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाएँ देंगी। अब स्वास्थ्य सेवाएँ अस्पताल तक बुलाने के बजाय सीधे लोगों के द्वार तक पहुंचेंगी।

कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गजेन्द्र सिंह ठाकुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यू.एल. कौशिक, जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

विशेष पिछड़ी जनजातीय समूहों को मिलेगा लाभ

मोबाइल मेडिकल यूनिटों के संचालन से विशेष पिछड़ी जनजातीय समूह (PVTG) समुदायों तक नियमित और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ पहुंचेंगी। जिले के नगरी, मगरलोड और धमतरी विकासखंड के 33 से अधिक ग्रामों एवं बसाहटों के लगभग 45 हजार लोगों को इसका लाभ मिलेगा। जिले में 1823 परिवारों के 7000 से अधिक विशेष पिछड़ी जनजाति के सदस्य एवं लगभग 500 धरती आबा परिवार इस पहल से प्रत्यक्ष लाभान्वित होंगे।

प्रत्येक मोबाइल मेडिकल यूनिट में डॉक्टर, स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन एवं स्थानीय वालंटियर तैनात रहेंगे। इनमें 25 प्रकार की जांच सुविधाएं तथा 106 प्रकार की आवश्यक दवाइयाँ निःशुल्क उपलब्ध होंगी। टीबी, मलेरिया, एनीमिया, कुपोषण जैसी बीमारियों की जांच एवं उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को उच्च स्वास्थ्य केंद्रों में समय पर रेफर भी किया जाएगा। यूनिटें तय रूट चार्ट के अनुसार गांवों में भ्रमण करेंगी।

स्वास्थ्य के साथ जागरूकता पर भी जोर

कलेक्टर ने बताया कि इन यूनिटों के माध्यम से उपचार के साथ-साथ स्वास्थ्य जागरूकता, पोषण परामर्श, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं तथा टीकाकरण संबंधी परामर्श भी दिया जाएगा। राज्य स्तर से प्राप्त तीन विशेष वाहन धमतरी, मगरलोड एवं नगरी क्षेत्र में संचालित किए जा रहे हैं और निर्धारित समय-सारणी के अनुसार धमतरी, कुरूद, नगरी एवं मगरलोड विकासखंडों में सतत भ्रमण कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह पहल समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ग्रामीणों ने शासन की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे वनांचल क्षेत्रों के लिए वरदान बताया।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में